Tripura News - Sach Kahoon Hindi

पहली बार विधायक बने अभिषेक देबरॉय बने त्रिपुरा भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष
Tripura Appointment BJP President: अगरतला। त्रिपुरा की राजनीति में एक बड़े बदलाव के तहत भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को विधायक अभिषेक देबराय को राज्य भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने राज्यसभा सांसद राजीव भट्टाचार्य की जगह ली है।  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जारी अधिसूचना में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अभिषेक देबराय को त्रिपुरा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।त्रिपुरा में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति लंबे समय से लंबित थी। Tripura News

पिछले कई महीनों से इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक पद के लिए कई नेताओं के नाम चर्चा में थे। 44 वर्षीय अभिषेक देबराय पहली बार विधायक बने हैं। वह 2023 के विधानसभा चुनाव में दक्षिण त्रिपुरा के गोमती जिले की मातारबारी सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। फिलहाल वह भाजपा की त्रिपुरा प्रदेश समिति के सदस्य हैं। इससे पहले वे पार्टी की गोमती जिला इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।फार्मेसी में स्नातक अभिषेक देबराय ने 2001 में छात्र राजनीति और युवा आंदोलनों के जरिए राजनीति में कदम रखा था।

2017 में भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई और बाद में यूथ कांग्रेस में कई जिम्मेदारियां निभाईं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अभिषेक देबराय को त्रिपुरा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री माणिक साहा ने लिखा, “अभिषेक देबराय को त्रिपुरा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई।

मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी और राज्य की जनता के कल्याण के लिए पूरी समर्पण भावना से काम करेगी। मैं उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं।” राजीव भट्टाचार्या ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अभिषेक देबराय को त्रिपुरा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक सोच से पार्टी और मजबूत होगी तथा त्रिपुरा की जनता के कल्याण के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम करती रहेगी।” Tripura News

Pakistani woman arrested in Tripura: नेपाली जेल से फरार पाक महिला त्रिपुरा में गिरफ्तार
Pakistani woman arrested in Tripura: अगरतला। त्रिपुरा पुलिस ने दक्षिणी त्रिपुरा के सबरूम रेलवे स्टेशन से एक संदिग्ध पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारी उसकी पहचान और गतिविधियों के संबंध में पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने रविवार को इस गिरफ्तारी की पुष्टि की। Tripura News

पुलिस के अनुसार, यह महिला कंचनजंगा एक्सप्रेस से सबरूम पहुँची थी। गिरफ्तार महिला ने प्रारंभ में दावा किया कि वह दिल्ली की पुरानी बस्ती की निवासी है, लेकिन बाद में उसने अपनी असली पहचान उजागर की। महिला का नाम लुईस निगहत अख्तर भानो है, पत्नी मोहम्मद गोलाफ फराज, और वह पाकिस्तान के शेखपुरा जिले के यंगनाबाद गांव की रहने वाली है।

अधिकारियों ने बताया कि महिला ने स्वीकार किया कि वह तीन साल पहले बांग्लादेश के रास्ते भारत आई थी। पूछताछ में महिला ने यह भी कहा कि वह भारत से पाकिस्तान लौटने की योजना बना रही थी और एजेंट के निर्देशों का पालन करते हुए पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा होते हुए सीमा पार करने की कोशिश कर रही थी।

पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि महिला 12 साल पहले मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में नेपाल में पकड़ी गई थी। उसे काठमांडू जेल में रखा गया था और 15 साल की सजा सुनाई गई थी। हाल ही में नेपाल में अशांति के दौरान वह जेल से भाग निकली और लगभग 15-16 दिन पहले भारत में प्रवेश किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पास से कई पाकिस्तानी संपर्क नंबर बरामद हुए हैं। अब त्रिपुरा पुलिस और खुफिया एजेंसियां उसकी गतिविधियों और नेटवर्क की जांच कर रही हैं। त्रिपुरा, जो बांग्लादेश के साथ 856 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है, अवैध आवाजाही, तस्करी और मानव तस्करी के मामलों के लिए अत्यंत संवेदनशील राज्य है। Tripura News

Tripura Murder case: त्रिपुरा में लापता युवक के साथ दिल दहला देने वाली वारदात
शव फ्रीजर में मिला, छह गिरफ्तार

Tripura Murder case: अगरतला (त्रिपुरा)। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से लापता हुए युवक की हत्या का रहस्य अब उजागर हो चुका है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि राज्य के धलाई जिले के गंदाचेरा बाजार में एक आइसक्रीम फ्रीजर से युवक का शव एक ट्रॉली बैग में बरामद किया गया है। इस गंभीर अपराध के सिलसिले में एक चिकित्सक और उसके माता-पिता सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। Tripura News

मृतक की पहचान शरीफुल इस्लाम (आयु 28 वर्ष) के रूप में की गई है, जो अगरतला स्मार्ट सिटी मिशन परियोजना में बतौर इलेक्ट्रीशियन कार्यरत था। वह 8 जून की शाम से लापता था। पुलिस के अनुसार, हत्या की पृष्ठभूमि में एक प्रेम-प्रसंग है, जिसमें शरीफुल और मुख्य अभियुक्त डॉ. दिबाकर साहा (आयु 28 वर्ष) की चचेरी बहन शामिल थी।

पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कुमार ने मीडिया को बताया, “प्रारंभिक जांच से स्पष्ट होता है कि मृतक और महिला के बीच प्रेम संबंध था। महिला, मुख्य आरोपी की चचेरी बहन है। घटनाक्रम से प्रतीत होता है कि यह एक प्रेम-त्रिकोण का मामला है।”

8 जून को दिबाकर ने शरीफुल को उपहार देने के बहाने घर बुलाया

जांच में सामने आया कि 8 जून को दिबाकर ने शरीफुल को उपहार देने के बहाने दक्षिण इंद्रनगर, कबरखाला क्षेत्र स्थित अपने मित्र जॉयदीप दास (आयु 20 वर्ष) के घर बुलाया। वहाँ पहले से मौजूद जॉयदीप, अनिमेष यादव (आयु 21 वर्ष) और नवनीता दास (आयु 25 वर्ष) की सहायता से शरीफुल पर हमला किया गया। उसे गला घोंटकर मार डाला गया और फिर उसका शव एक ट्रॉली बैग में रखा गया, जिसे दिबाकर ने हाल ही में खरीदा था।

हत्या के अगले दिन, दिबाकर के माता-पिता – दीपक साहा (आयु 52 वर्ष) और देबिका साहा (आयु 48 वर्ष) – अगरतला से गंदाचेरा गए और मृतक का शव ट्रॉली बैग में रखकर अपने गृह नगर ले गए। वहां उन्होंने शव को अपनी दुकान में रखे आइसक्रीम फ्रीजर में छिपा दिया।

कई दिन की गहन छानबीन के बाद पुलिस ने मंगलवार रात सभी छह आरोपियों – दिबाकर साहा, दीपक साहा, देबिका साहा, जॉयदीप दास, अनिमेष यादव और नवनीता दास – को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बुधवार दोपहर को पुलिस ने गंदाचेरा बाजार स्थित दुकान के फ्रीजर से शरीफुल का शव बरामद किया। Tripura News

Raja Raghuvanshi murder case Update: राजा रघुवंशी हत्याकांड में निकलकर आई एक और बड़ी अपडेट !