Communication Satellite - Sach Kahoon Hindi

भारत का संचार उपग्रह जीसैट-24 कल फ्रेंच गुयाना से प्रक्षेपण के लिए तैयार
चेन्नई। भारत का चार हजार 180 किलोग्राम वजनी जीसैट-24 संचार उपग्रह 24 केयू यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) एरियन रॉकेट द्वारा बुधवार को फ्रेंच गुयाना के कोरू से प्रक्षेपित किया जाएगा। ईएसए एरियनस्पेस ने कहा कि यह उपग्रह भारतभर में डीटीएच प्रसाण की सभी जरूरतों को पूरा करेगा। ईएसए ने कहा कि कल सुबह होने वाली एरियन वी वीए 257 की उड़ान से इस उपग्रह के साथ मेलेशिया का संचार उपग्रह एमइएएसएटी-3डी भी प्रक्षेपित किया जायेगा।

वर्ष के पहले एरियन पांच के साथ एरियनस्पेस का 2022 का दूसरा प्रक्षेपण होगा।यह अपने साथ ले जा रहे उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षा में स्थापित करेगा। यह रॉकेट अपने साथ कुल दस हजार 863 किलोग्राम वजन को लेकर जा रहा है। अंतरिक्ष मिशन सुधारों के बाद पहले मांग के अनुरुप चलने वाले मिशन के तहत अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) के तहत आने वाले उपक्रम न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआइएल) ने जीएसएटी 24 मिशन को लिया है।

एनएसआईएल ने डीटीएच सेवाओं में अग्रणी मैसर्स टाटा प्ले को संपूर्ण उपग्रह क्षमता पट्टे पर दी है। इस उपग्रह की बदौलत टाटा प्ले अपने ग्राहकों को बेहतर और विश्वसनीय सेवाएं देने में सक्षम होगा। इसरो द्वारा एनएसआईएल के लिए निर्मित जीसैट-24 एक केयू-बैंड 4-टन वर्ग का संचार उपग्रह है।यह उपग्रह उच्च गुणवत्ता वाला टेलीविजन, दूरसंचार और प्रसारण सेवाएं प्रदान करेगा साथ ही भारतीय ग्राहकों की डीटीएच जरूरतों को भी पूरा करेगा। एरियनस्पेस द्वारा प्रक्षेपित किया जाने वाला 25 वां भारतीय उपग्रह और जीसैट श्रृंखला का 11वां उपग्रह है और यह अंतरिक्ष में 15 साल काम करेगा। प्रक्षेपण के मामले में इसरो और एरियनस्पेस के बीच 1981 से संबंध है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

इसरो ने 42वां कम्युनिकेशन सैटेलाइट किया लॉन्च
श्री हरिकोटा। संचार उपग्रह सीएमएस-01 को लेकर जा रहे ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी 50 का वीरवार को सफल प्रक्षेपण किया गया। पीएसएलवी-सी 50 ने 25 घंटों तक चली उल्टी गिनती के बाद वीरवार को अपराह्न 03:4 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लांच पैड से उड़ान भरी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के निदेशक डॉ. के शिवन और मिशन नियंत्रण केंद्र के अन्य वैज्ञानिकों की मौजूदगी में चार-चरणों वाले 44.4 मीटर लंबे प्रक्षेपण यान ने शानदार तरीके से उड़ान भरी। इस दौरान सभी वैज्ञानिक अपनी सांसे थामे प्रक्षेपण की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखे रहे। उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद, सीएमएस -01 को सभी चार चरणों के प्रज्वलन और पृथक्करण के बाद पृथ्वी की कक्षा जीटीओ में स्थापित कर दिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बुल्गारिया का पहला संचार उपग्रह प्रक्षेपित
सोफिया। बुल्गारिया के पहले भूस्थैतिक संचार उपग्रह को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया गया है। सरकारी प्रक्षेपण एजेंसी बुलसेटकाम के मुताबिक इस उपग्रह बुल्गारियासेट-एक को सफलतापूर्वक कक्षा में प्रक्षेपित कर दिया गया है और यह संचार उपग्रह यूरोप और उत्तर अफ्रीका को टेलीविजन तथा दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इसे अमेरिका के नेशनल एयरोनाटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स की मदद से शुक्रवार रात साढ़े बारह बजे प्रक्षेपित किया गया।

वैज्ञानिकों को आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद

यह उपग्रह प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूंकप, तूफान और बाढ़ के दौरान काफी लाभदायक जानकारी दे सकेगा, क्योंकि उस समय पृथ्वी आधारित संचार नेट काम नहीं करता है। बुल्गारिया सेट और बुलसेटकाम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैक्सिम जायाकोव ने कहा कि हमने 10 वर्ष पहले इस अंतरिक्ष परियोजना की शुरुआत की थी और हमें यह पूरी तरह पता था कि इस परियोजना को पूरा करने के लिए हमें धैर्य,प्रतिबद्धवता और मजबूत टीम की जरूरत पड़ेगी।

इस उपग्रह के प्रक्षेपण के साथ ही हमने यूरोप के उन देशों के साथ कदम बढ़ा लिया है जो अंतरिक्ष क्षेत्र में अग्रणी हैं। इससे बुल्गारिया में उच्च तकनीकी क्षेत्रों के विकास और प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

यह उपग्रह पृथ्वी से 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा और अगले 20 वर्षों तक काम करता रहेगा। अगले माह तक नियंत्रण कक्ष आवश्यक परीक्षणों एवं औपचारिकताओं को पूरा कर लेगा ताकि इस उपग्रह को पूरी तरह संचालित किया जा सके। इस परियोजना के लिए बुल्गारिया को अमेरिका,आयात-निर्यात बैंक और जर्मनी तथा यूरोपीय बैंकों से 23.5 करोड़ डालर की वित्तीय सहायता मिली है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।