UP Police News - Sach Kahoon Hindi

Sambhal: संभल में सड़कों पर उतरे डीएम-एसपी, सात थानों की पुलिस के साथ पीएसी और आरपीएफ के जवान भी तैनात
Anti-electricity theft campaign: संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से प्रशासन ने सोमवार तड़के व्यापक अभियान चलाया। प्रातः लगभग चार बजे जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया तथा पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों (UP Police) की टीम ने रायसत्ती और नखासा थाना क्षेत्रों में औचक कार्रवाई की। इन इलाकों में लंबे समय से बिजली चोरी की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। Sambhal News

अचानक शुरू हुए इस अभियान में भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर उतरे, जिससे अवैध बिजली उपयोग करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर नियमों के विपरीत लगाए गए बिजली कनेक्शनों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान अनेक स्थानों पर अवैध कनेक्शन पाए गए, जिनकी रिपोर्ट संबंधित विभाग को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सात थानों की पुलिस के साथ पीएसी और आरपीएफ के जवान भी तैनात

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सात थानों की पुलिस के साथ पीएसी और आरपीएफ के जवान भी तैनात किए गए थे। अभियान के दौरान एडीएम प्रदीप वर्मा, एएसपी (उत्तरी) कुलदीप सिंह, एसडीएम रामानुज, सीओ असमोली कुलदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल, तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। Sambhal News

प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिजली चोरी को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे औचक अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 13 दिसंबर को भी प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बिजली चोरी का एक बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ था। उस दौरान छतों पर फैले कटिया कनेक्शन तथा धार्मिक स्थलों पर अवैध विद्युत उपयोग सामने आया था। जांच में कई घरों, मदरसों और मस्जिदों में बिजली चोरी पकड़ी गई थी। अनुमान के अनुसार लगभग 250 से 300 घरों में अवैध बिजली उपयोग किया जा रहा था, जबकि एक छत पर अस्थायी विद्युत केंद्र बनाकर आसपास के लोगों को अवैध आपूर्ति दी जा रही थी। Sambhal News

Uttar Pradesh police recruitments: उत्तर प्रदेश पुलिस को मिला नया बल: नियुक्ति पत्र पाएंगे 60,244 नवचयनित पुलिस कांस्टेबल
अमित शाह और सीएम योगी सौंपेंगे ये नियुक्ति पत्र

Uttar Pradesh police recruitments: लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में रविवार का दिन एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होने जा रहा है। राजधानी लखनऊ स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के 60,244 नवचयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। UP Police Recruitment News

इस ऐतिहासिक नियुक्ति प्रक्रिया को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पूर्ण पारदर्शिता, आधुनिक तकनीक और कुशल प्रबंधन के साथ संपन्न किया है। यह न केवल पुलिस बल की संख्या और क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि है, बल्कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

समारोह की तैयारी पूर्ण: मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल डिफेंस एक्सपो मैदान का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रह जाए। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने भी दोपहर में स्थल का दौरा कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की गहन समीक्षा की। अधिकारियों के अनुसार, अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की भारी संख्या को देखते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। UP Police Recruitment 2025

विशेष प्रबंध: बसें, ठहराव और भोजन की व्यवस्था | UP Police Recruitment News

अधिकारियों ने बताया कि सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को उनके गृह जिलों से लखनऊ लाने हेतु विशेष बसों की व्यवस्था की गई है। रास्ते में उनके भोजन, विश्राम और अन्य आवश्यकताओं का समुचित ध्यान रखा जा रहा है। प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए एक मध्यवर्ती ठहराव स्थल निर्धारित किया गया है, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे और अगली सुबह समारोह स्थल पर पहुंचेंगे।

इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर अभ्यर्थियों में विशेष उत्साह और गर्व का माहौल है। प्रदेश के हर कोने से आए ये युवा अब उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए योगदान देंगे। डीजीपी राजीव कृष्ण ने इसे देश के पुलिस इतिहास में एक अनूठा और प्रेरणादायक आयोजन बताया, जो अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकता है। UP Police Recruitment News

Uttarakhand Helicopter crashes: अहमदाबाद के बाद अब उत्तराखंड में बड़ा हादसा! गौरीकुंड के पास हेलीकॉप्…