Israel-Iran War News - Sach Kahoon Hindi
Israel-Iran War Latest Updates: ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइल
Israel-Iran War Latest Updates: तेल अवीव। एक ओर जहाँ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इज़रायल के बीच संघर्षविराम (सीजफायर) की घोषणा की है, वहीं दूसरी ओर ईरान ने मंगलवार को एक बार फिर इज़रायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर दिया। इज़रायली रक्षा बलों (आईडीएफ) के अनुसार, मंगलवार सुबह ईरान की ओर से दो चरणों में कुल छह मिसाइलें दागी गईं। पहले हमले में दो मिसाइलें थीं, जबकि दूसरे में चार मिसाइलों ने बीरशेबा स्थित एक अपार्टमेंट परिसर को निशाना बनाया। Israel-Iran Ceasefire News
मिसाइल हमलों के बाद इज़रायल के उत्तरी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन गूंज उठे। नागरिकों को पहले से सतर्क कर दिया गया था और उन्हें अगले आदेश तक बम शरण स्थलों में रहने का निर्देश दिया गया है। Trump announces ‘ceasefire’
यह घटना ऐसे समय हुई है जब कुछ घंटे पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की थी कि ईरान और इज़रायल के बीच एक स्थायी संघर्षविराम पर सहमति बन गई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “सभी को बधाई। ईरान और इज़रायल के बीच पूर्ण और अंतिम संघर्षविराम पर सहमति हो गई है। यह छह घंटे में प्रभावी होगा, जिसकी शुरुआत ईरान से होगी।” उन्होंने आगे लिखा, “यदि ईरान अगले 12 घंटों तक संघर्षविराम का पालन करता है, तो इज़रायल भी इसका अनुसरण करेगा। 24 घंटे बाद यह युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त मान लिया जाएगा।” Israel-Iran Ceasefire News
”युद्ध जारी रहता, तो यह वर्षों तक चलता”
राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों की सहनशीलता, दूरदर्शिता और साहस की सराहना करते हुए कहा, “ईश्वर ईरान को आशीर्वाद दे, ईश्वर इज़रायल को आशीर्वाद दे, ईश्वर मध्य पूर्व और पूरी दुनिया को आशीर्वाद दे।” ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि यह युद्ध जारी रहता, तो यह वर्षों तक चलता और इससे पूरा मध्य पूर्व क्षेत्र तबाह हो सकता था। इसी बीच, ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल को बताया कि तेहरान को अब तक अमेरिका की ओर से कोई औपचारिक प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में ईरान को इज़रायल अथवा अमेरिका के साथ अपने शत्रुतापूर्ण संबंध समाप्त करने का कोई स्पष्ट कारण नहीं दिखता।
ज्ञात हो कि भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 4:30 बजे अमेरिका ने ईरान की तीन प्रमुख परमाणु सुविधाओं—नतांज, फोर्डो और इस्फहान—पर हमला किया था। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट कहा था कि ईरान को अब युद्ध समाप्त करने के लिए सहमत होना चाहिए, अन्यथा उस पर और अधिक आक्रामक कार्रवाई की जाएगी। Israel-Iran Ceasefire News
Israel-Iran War Updates:नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक नया मोड़ तब आया, जब ईरानी अधिकारियों ने दावा किया कि पाकिस्तान ने उनके प्रति समर्थन जताते हुए इज़राइल को परमाणु हमले की चेतावनी दी है। ईरान के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मोहसिन रेज़ाई ने यह बयान ईरान के सरकारी टेलीविज़न चैनल पर दिया। उन्होंने कहा कि यदि इज़राइल ईरान की धरती पर परमाणु हमला करता है, तो पाकिस्तान भी इज़राइल पर उसी प्रकार की कार्रवाई करेगा। Israel-Iran War Update News
मोहसिन रेज़ाई, जो इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के जनरल और ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य हैं, ने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने ईरान को स्पष्ट आश्वासन दिया है कि संकट की इस घड़ी में वह उसके साथ खड़ा रहेगा। इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी एक बयान में कहा था कि उनका देश ईरान को ‘भाई’ मानता है और वह हर स्थिति में ईरान के हितों की रक्षा करेगा।
ईरान और इज़राइल के बीच वायु हमलों की घटनाएं लगातार तेज
इस बीच, ईरान और इज़राइल के बीच वायु हमलों की घटनाएं लगातार तेज हो रही हैं। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इज़राइली हमलों में अब तक 224 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 1277 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं, इज़राइल के आपातकालीन स्वास्थ्य संगठन मैगन डेविड एडोम (MDA) के अनुसार, सेंट्रल इज़राइल में ईरानी मिसाइलों के हमलों में तीन लोगों की जान गई है और 67 लोग घायल हुए हैं। Israel-Iran War News
इन घायलों में एक 30 वर्षीय महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि छह अन्य की हालत स्थिर है। बाकी अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं या वे मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि यदि अवसर मिला, तो वह ईरान और इज़राइल के बीच शांति समझौता कराने के लिए तैयार हैं। Israel-Iran War Update News
Los Angeles curfew update: अमेरिका से आई बड़ी खबर! महापौर ने दे दी ये चेतावनी!