Rajasthan Theft - Sach Kahoon Hindi

घर में घुसकर चुराई नकदी, ओलमा दिया तो की मारपीट
मेडिकल स्टोर पर बुलाकर गाली-गलौज, सिर में डंडे से वार कर मारी चोट

हनुमानगढ़। एक युवक ने रात्रि को अपने ही गांव के एक घर में घुसकर रुपए चोरी कर लिए। मकान मालिक ने युवक को इस बात का ओलमा दिया। इससे नाराज युवक ने मकान मालिक को मेडिकल स्टोर पर बुलाकर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। मेडिकल स्टोर संचालक ने मकान मालिक के सिर में डंडे से वार कर चोट मारी। इस संबंध में फेफाना पुलिस थाना में दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार कृपाल (28) पुत्र देवीलाल बाजीगर निवासी वार्ड तीन, गांव रामसरा पीएस फेफाना ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है। Hanumangarh News

कुल्ली ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी

रविवार रात्रि करीब एक बजे बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसा और घर से 35 हजार रुपए चोरी कर लिए। उसकी नींद खुली तो उक्त व्यक्ति वहां से भाग गया। इसके बाद उसने सोमवार सुबह करीब सात बजे इधर-उधर पता किया कि तो जानकारी मिली कि उसी के गांव के रवि उर्फ कुल्ली पुत्र गुरुचरण बाजीगर ने उसके घर में घुसकर रुपए चोरी किए हैं। इस पर वह रवि उर्फ कुल्ली के घर गया तो वह घर नहीं मिला। कॉल की तो रवि उर्फ कुल्ली ने कहा कि वह तो ऐसे ही करेगा। साथ ही कहा कि वह रमेश के मेडिकल स्टोर पर है। इस पर वह रमेश के मेडिकल स्टोर पर गया तो रवि उर्फ कुल्ली ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

पीछे से रमेश पुत्र बलवीर बाजीगर निवासी रामसरा ने डंडे से वार किया। चोट लगने से वह बेहोश हो गया। आस-पड़ोस के लोगों ने उसके घर पर सूचना दी। उसे उसके मामा सरजीत और चाचा के लड़के रमेश, सुरेश नोहर के सरकारी हॉस्पिटल में लेकर गए और इलाज करवाया। कृपाल के अनुसार रवि उर्फ कुल्ली वगैरा उसे और उसके परिवार को जान-माल का नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर रवि उर्फ कुल्ली व रमेश के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल केदारनाथ के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

दिनदहाड़े घुसे सूने घर में, नकदी-कीमती सामान पर किया हाथ साफ

हनुमानगढ़। संगरिया के वार्ड 28 स्थित गुरु नानक बस्ती में दिनदहाड़े सूने घर में घुसे अज्ञात चोर नकदी, चांदी का सामान, मोबाइल फोन, महंगी घड़ियों सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में गृह स्वामी की ओर से संगरिया पुलिस थाना में दो अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार गोविन्द (39) पुत्र विजय कुमार अग्रवाल निवासी वार्ड 28, गुरु नानक बस्ती, संगरिया ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि 20 फरवरी की दोपहर में उनके घर में कोई नहीं था।

तभी दो अज्ञात चोर मुख्य दीवार कूदकर घर के अन्दर घुसे और दरवाजे को किसी धारदार हथियार की सहायता से तोड़ा। अन्दर जाकर अलमारी के लॉकर को तोड़कर उसमें से 4 स्मार्ट वॉच, 3 इयर वर्ड्स, 10 नए किपेड मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप की हार्डडिस्क, 2 पर्स जिसमें लगभग 12 हजार रुपए नकद व एटीएम, आईडी थी, 3 पुराने ्रएंड्रॉयड मोबाइल फोन, 1 टाइटेन वॉच व 1 अरमानी वॉच, 3 अन्य घड़ियां, 4 चांदी के सिक्के, 2 चांदी की रिंग, 2 तौले का चांदी का एक मणका, 1 पॉवर बैंक व 2 पैन ड्राइव सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश एएसआई राजाराम स्वामी के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

पूरा परिवार घूमने गया मनाली, पीछे से चोरों ने खंगाल डाला मकान

हनुमानगढ़। संगरिया के वार्ड एक में रहने वाला एक परिवार घूमने के लिए मनाली चला गया। पीछे से सूने पड़े मकान में घुसे चोरों ने सोने-चांदी के जेवरातों व नकदी सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में गृह स्वामी की ओर से एक नामजद व एक अन्य के खिलाफ संगरिया पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार शम्भूदयाल (50) पुत्र रामप्रताप जाट निवासी वार्ड एक, संगरिया ने लिखित रिपोर्ट के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया कि वह 13 जून को अपने घर पर ताला लगाकर परिवार सहित मनाली घूमने गया था।

सोमवार सुबह अपने घर वापस आया तो देखा कि मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था जबकि अन्दर दोनों कमरों व अलमारी के ताले टूटे हुए थे और घर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी वगैरा सम्भाली तो उसमें रखे 12 हजार रुपए, डेढ़ तौला सोने के जेवरात (बाली, अंगूठी, एक लॉकेट, बड़ी वाली), 2 चांदी की भारी पाजेब, 3 चांदी की छोटी पाजेब, चांदी की तीन चेन व अन्य कीमती सामान गायब था। कोई अज्ञात व्यक्ति यह सामान चोरी कर ले गया।

उन्होंने आस-पड़ोस में पड़ताल की तो पता चला कि यह चोरी मीनू पुत्र बल्लाराम लुहार निवासी वार्ड एक, संगरिया ने की है। इसके साथ एक अन्य व्यक्ति और मिला हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मीनू व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल सुखदेव सिंह को सौंपी है। Hanumangarh News

Hanumangarh: इन्टर्नशिप के लिए हनुमानगढ़ आया जयपुर का डॉक्टर हुआ लूट का शिकार