Metro News - Sach Kahoon Hindi
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के बाद अब डायमंड सिटी ‘सूरत’ भी मेट्रो के सफर के लिए तैयार है। सूरत में ड्रीम सिटी और अलथान टेनामेंट के बीच 8.5 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन शुरू कर दिया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी परिवहन को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है। Surat Metro News
इसी के तहत गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए सूरत में ड्रीम सिटी और अलथान टेनामेंट के बीच 8.5 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन शुरू कर दिया है। अब सूरतवासियों का मेट्रो के सफर का सपना साकार होने वाला है। मेट्रो सेवा शुरू होने से सूरत के लोगों को जहां ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। वहीं उन्हें तेज, सुरक्षित और ईको-फ्रेंडली यात्रा का बेहतर विकल्प मिलेगा।
उधर, मेट्रो का संचालन होने से सूरत डायमंड बोर्स तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे डायमंड उद्योग की रफ्तार को भी पंख लगेंगे। इससे वराछा, कतारगाम और सरथाणा जैसे इलाकों से रोजाना 40 से 45 हजार कारीगरों और व्यापारियों को तेज व आरामदायक ट्रांसपोर्टेशन में सुविधा मिलेगी। गुजरात जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के रीजनल चेयरमैन जयंती सावलिया ने बताया कि ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक कम होगी डायमंड बोर्स तक मेट्रो शुरू होने से यहां 45 हजार लोग आवाजाही कर सकेंगे। पूरे शहर को जोड़ने वाली मेट्रो बहुत ही अच्छी तरह से डिजाइन की गई है। Surat Metro News
दो कॉरिडोर सरथाणा से ड्रीम सिटी तक कॉरिडोर-1 और भेसान से सरोली तक कॉरिडोर-2 शामिल
सूरत मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में दो कॉरिडोर सरथाणा से ड्रीम सिटी तक कॉरिडोर-1 और भेसान से सरोली तक कॉरिडोर-2 शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट में कुल 38 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसकी कुल लंबाई 40.35 किलोमीटर है, जिसका 6.47 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड है, जबकि ड्रीम सिटी और भेसान में दो डिपो भी विकसित किए जा रहे हैं। सूरत में ड्रीम सिटी और अलथान टेनामेंट के बीच 500 घंटे के ट्रायल रन के दौरान मेट्रो ट्रेन की स्पीड, ब्रेकिंग सिस्टम और तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। इसके अलावा, इस रूट पर 7 मेट्रो स्टेशनों का काम भी अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि सुरक्षा जांच और परीक्षण प्रक्रिया के बाद जल्द ही सूरत मेट्रो ट्रेन सर्विस जनता को समर्पित कर दी जाएगी। Gujarat News
सूरत मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के परियोजना निदेशक आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि कॉरिडोर-1 जिसे ‘डायमंड कॉरिडोर’ भी कहा जाता है, ड्रीम सिटी को सरथाना से जोड़ता है। इसकी कुल लंबाई 21.6 किलोमीटर है, जिसमें से 15 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड और 6.5 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड है। इस कॉरिडोर में 14 एलिवेटेड और 6 अंडरग्राउंड स्टेशन शामिल हैं। कॉरिडोर-2 जिसे ‘टेक्सटाइल कॉरिडोर’ भी कहा जाता है भेसान को सरोली से जोड़ता है इसकी कुल लंबाई 18.7 किलोमीटर है, यह कॉरिडोर पूरी तरह एलिवेटेड है और इसमें 18 एलिवेटेड स्टेशन हैं।
सूरत निवासी राज पटेल ने कहा कि सूरत में मेट्रो आने से दैनिक जीवन में जो लोग सुबह से शाम पब्लिक ट्रांसपोर्ट के भरोसे हैं, उन्हें सरलता होगी समय से लोग एक जगह से दूसरी जगह पहुंच सकेंगे। एक सूरत वासी के तौर पर मुझे खुशी हो रही है। वर्षों के इंतजार के बाद मेट्रो मिल रही है, तो प्रत्येक सूरत वासी का दिल प्रसन्नचित है। स्थानीय निवासी रोशन चिमना ने कहा कि सूरत में इसका काम बहुत जल्दी हुआ है। इससे बड़ी गौरव की क्या बात हो सकती है। Surat Metro News
Metro News: खुशखबरी, मुज्जफरनगर समेत इन जिलों से होकर गुजरेगी ये मेट्रो!, जानें इसका रूट, जानिये सब कुछ
मुजफ्फरनगर (सच कहूँ/अनु सैनी)। Metro News: केंद्र सरकार द्वारा बजट में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने के बाद एनसीआर में परिवहन ढांचे को नई गति मिलने की संभावना बढ़ गई है। इस राशि का बड़ा फायदा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की महत्वाकांक्षी परियोजना—दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर—को मिलने की उम्मीद है। यदि प्रस्तावित विस्तार को मंजूरी मिलती है, तो यह कॉरिडोर मेरठ से आगे मुजफ्फरनगर तक बढ़ाया जाएगा और इसकी कुल लंबाई लगभग 139 किलोमीटर हो जाएगी।
82 किमी कॉरिडोर पर तेजी से काम
वर्तमान में दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर लंबा रैपिड रेल कॉरिडोर स्वीकृत है। इसमें से 55 किलोमीटर हिस्से—दिल्ली से मेरठ साउथ—पर नमो भारत ट्रेन का संचालन पहले से जारी है। मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक शेष 27 किलोमीटर ट्रैक पर भी नमो भारत और मेट्रो ट्रेनों के संचालन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। अधिकारियों का मानना है कि इस खंड के चालू होते ही मेरठ-दिल्ली के बीच यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मेरठ साउथ से अशोक नगर तक चल रही नमो भारत ट्रेन यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय साबित हुई है। बढ़ती मांग को देखते हुए अब ट्रेनों का संचालन हर 15 मिनट में किया जा रहा है।
मुजफ्फरनगर को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
एनसीआरटीसी द्वारा एकत्र किए गए यात्रियों के आंकड़ों के विश्लेषण के बाद सरकार ने रैपिड रेल कॉरिडोर को मुजफ्फरनगर तक विस्तारित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
विस्तार के बाद मुजफ्फरनगर के निवासियों को दिल्ली तक सीधी, तेज और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे न केवल दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद अरुण गोविल भी सार्वजनिक मंचों पर इस विस्तार के समर्थन में बयान दे चुके हैं।
मेरठ में मेट्रो विस्तार की योजना
रैपिड रेल के साथ-साथ मेरठ शहर में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की भी तैयारी है। योजना के तहत दिल्ली रोड स्थित मेट्रो कॉरिडोर को गढ़ रोड से जोड़ा जाएगा। नगर निगम सीमा तक मेट्रो ट्रैक बिछाने की योजना है, जिसका अंतिम स्टेशन गोकुलधाम प्रस्तावित किया गया है। इससे शहर के भीतर आवागमन और अधिक सुगम होगा।
परिवहन क्रांति की ओर कदम
रैपिड रेल और मेट्रो के संयुक्त संचालन से मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।
यात्रा समय में कमी
ट्रैफिक जाम से राहत
प्रदूषण में कमी
स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर रैपिड रेल कॉरिडोर का विस्तार न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को भी नई दिशा देगा। आने वाले महीनों में यदि विस्तार को औपचारिक मंजूरी मिलती है, तो यह परियोजना एनसीआर के परिवहन इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें:– Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ में पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी से हड़कंप
Haryana Metro News: खुशखबरी, हरियाणा के इस जिले में जल्द चीते की तरह दौड़ेंगी मेट्रो, केन्द्रीय मंत्री ने किया ऐलान
चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। Haryana Metro News: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व हरियाणा प्रदेश विकास के नए आयाम कायम कर रहा है। उन्होंने घोषणा की कि पलवल को जल्द ही मेट्रो की सौगात दी जाएगी, जिसका काम वर्ष-2026 में ही शुरू करवाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री आज पलवल की अनाज मंडी में आयोजित नव मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जनता के अटूट विश्वास के बूते ही केंद्र व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। सरकार का एक ही लक्ष्य है कि अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति का कल्याण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया भारत संकट में जीवन का अहसास कराता है। कोरोना काल व यूक्रेन युद्ध तथा हर संकट के समय में मोदी के नेतृत्व में देश के नागरिकों की रक्षा की गई है।
बिना सिफारिश के योग्य युवाओं को मिली नौकरी | Haryana Metro News
उन्होंने कहा कि मोदी के नये भारत में कोई व्यक्ति बिना उपचार व दवाई के नहीं रहता। करीब दस करोड़ बहनों के लिए शौचालय बनवाये गये हैं। कोई बिना मकान नहीं, कोई बना एलपीजी गैस के नहीं है। घर-घर में नल से जल पहुंचाते हुए सड़कों का जाल बिछाया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बिना सिफारिश के योग्य युवाओं को नौकरी दी गई है।
उन्होंने कहा कि 35 हजार करोड़ रुपये की लागत से गुरुग्राम-फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक रैपिड ट्रेन की सौगात मिलेगी। आने वाले समय में इतना विकास किया जाएगा कि किसानों को खूब लाभ मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, होडल के विधायक हरेंद्र सिंह, एनआईटी फरीदाबाद के विधायक सतीश फागना, बड़खल के विधायक धनेश अदलखा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। Haryana Metro News
यह भी पढ़ें:– Up Rain Alert: सावधान, यूपी में इस तारीख से होगी भयंकर बारिश!, अभी से ही कर लो तैयारियां…
Metro News: यहां पर बिछाई जाएगी तीन नई लाइनें, मोदी सरकार ने दी मंजूरी, जमीनों के रेटों में आएगा उछाल
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Metro News: सरकार ने राजधानी दिल्ली में बढते प्रदूषण को कम करने, इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के टर्मिनल एक और सरकारी कार्यालयों के परिसर ‘कर्तव्य भवन’ को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के लिए 1214 करोड़ रुपये की लागत से तीन मेट्रो गलियारों के निर्माण को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में यहां हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राजधानी दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार करते हुए चरण पांच (ए) के अंतर्गत तीन नये गलियारों को मंजूरी दी है। पहला गलियारा आर.के. आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक है जिसकी लंबाई 9.913 किमी., दूसरी परियोजना एयरोसिटी से इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के टर्मिनल एक तक 2.263 किमी. और तीसरी लाइन तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक है जिसकी लंबाई 3.9 किमी है। तीनों गलियारों की लंबाई 16.076 किलोमीटर है।
उन्होंने कहा कि इन गलियारों के निर्माण के लिए तीन वर्ष की अवधि निर्धारित की गई है। कुल लागत में से केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार की हिस्सेदारी बराबर 1759-1759 करोड रुपये होगी जबकि शेष राशि ऋण से पूरी की जायेगी जिसका भुगतान दिल्ली मेट्रो रेल निगम करेगा। इन तीनों गलियारों के पूरा होने के बाद दिल्ली मेट्रो की कुल लंबाई 400 किलोमीटर को पार कर जाएगी। श्री वैष्णव ने बताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से राष्ट्रीय राजधानी में कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर सभी कर्तव्य भवनों को जोड़ेगी जिससे इस क्षेत्र में कार्यालय आने-जाने वालों और आगंतुकों को सीधी सुविधा मिल सकेगी। इस कनेक्टिविटी से रोजाना लगभग 60,000 सरकारी कर्मचारी और दो लाख आगंतुक लाभान्वित होंगे। ये गलियारे प्रदूषण और जीवाश्म ईंधन के उपयोग को कम करेंगे तथा जीवन को आसान बनाएंगे। Metro News
यह भी पढ़ें:– डकैती, लूट और मारपीट के मामले में छह लोगों को 10 साल कैद
Metro News: खुशखबरी, इस जिले को मिले पहली ‘मेक इन इंडिया’ मेट्रो ट्रेन, लोगों ने जताई खुशी
Metro News: कोलकाता/ गांधीनगर (एजेंसी)। गुरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद शहर को इसकी पहली स्वदेशी रूप से निर्मित ‘मेक इन इंडिया’ मेट्रो ट्रेन की भेंट दी है। पटेल ने कोलकाता के निकट टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के आधुनिक प्लांट का दौरा कर अहमदाबाद मेट्रो रेल के कोचेस लॉन्च किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ तथा आत्मनिर्भर भारत को गति देने वाला यह महत्वपूर्ण कदम गुजरात के लिए गौरव समान है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए अभिनंदन दिया और कहा कि टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा उसके फैसिलिटी प्लांट में यह ट्रेन मेक इन इंडिया अंतर्गत स्वदेशी रूप से बनाई जा रही है। आधुनिक मेट्रो तथा यात्री कोच के उत्पादन के लिए सक्षम यह प्लांट अत्याधुनिक एवं आधुनिक तकनीक तथा साधन-सामग्री के साथ स्थापित किया गया है। टीटागढ़ प्लांट में देश के अनेक राज्यों के लोग कार्यरत हैं। यह भी एक भारत-श्रेष्ठ भारत का प्रधानमंत्री का मंत्र चरितार्थ करता है।
उन्होंने कहा कि अहमदाबाद को मिल रही यह मेट्रो ट्रेन शहर में मेट्रो रेल व्यवस्था की बढ़ती मांग तथा लोकप्रियता को पूरा करने के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम्स को सुगम बनाएगी। गुजरात मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन लिमिटेड (जीएमआरसीएल) ने कोलकाता स्थित टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड को 10 ट्रेनों का आॅर्डर दिया है। ये ट्रेनें फेज-2 के 21 किलोमीटर का कार्य पूर्ण होने पर तथा शेष भाग शीघ्र कार्यरत होने पर उत्पन्न होने वाली अतिरिक्त ट्रेनों की जरूरत को पूरा करेंगी। भूपेंद्र पटेल ने जोड़ा कि अहमदाबाद मेट्रो हाल में प्रतिदिन 1.6 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा देती है और इसमें वार्षिक 30-40 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। आने वाले दिनों में मेट्रो रेल सेवा का यह दायरा बढ़ाया जाएगा और सूरत में भी मेट्रो कार्यरत होने वाली है। उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील से बनी इन मेक इन इंडिया ट्रेनों में रंगों तथा डिजाइन का जो विशेष स्पर्श दिया गया है, वह अहमदाबाद की संस्कृति एवं परंपरा को प्रतिबिंबित करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अहमदाबाद मेट्रो रेल के लिए स्वीकार की गई प्रथम मेक इन इंडिया मेट्रो ट्रेन अंतिम परीक्षणों तथा सम्बद्ध प्राधिकारियों से प्रमाणपत्र मिलने के बाद शीघ्र ही अहमदाबाद पहुँचाई जाएगी। इसके बाद उसे यात्रियों की सेवा में जोड़ा जाएगा। इतना ही नहीं; अहमदाबाद के लिए बाकी रही नौ ट्रेनें भी टीटागढ़ प्लांट द्वारा आगामी 5-6 महीनों में चरणबद्ध ढंग से प्रदान की जाएंगी। वैश्विक स्तर पर लागू होने वाले वर्तमान अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुकूल यह मेक इन इंडिया ट्रेन गुजरात के लिए गौरव समान बनेगी। टीटागढ़ रेलवे सिस्टम्स प्लांट नेक्स्ट जनरेशन वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों तथा पुणे, बेंगलुरू, मुंबई, सूरत एवं अहमदाबाद जैसे अनेक शहरों के लिए मेट्रो ट्रेनों के उत्पादन से जुड़ा हुआ है। इस प्लांट में भारत के महत्वाकांक्षी हाईस्पीड कार्यक्रम के लिए भविष्य में उच्च गति की ट्रेनें बनाने की क्षमता विकसित करने के लिए भी सुविधाओं का विकास कार्य शुरू किया गया है। इतना ही नहीं; कंपनी भारत की सबसे बड़ी वेगन उत्पादक कंपनी है और नौसेना तथा अन्य विशेष उपयोगों के लिए जहाजों का उत्पादन भी करती है।
पिछले वर्षों में देश में रिकॉर्ड ब्रेक गति से सड़क निर्माण हुआ है, एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी हुई है और मेक इन इंडिया सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन से रैपिड ट्रांजिस्ट को नई दिशा मिली है। 2014 में मेट्रो नेटवर्क 248 किलोमीटर था, जो 2025 में बढ़कर 1013 किलोमीटर हुआ है। टीटागढ़ प्लांट के इंजीनियरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह मेट्रो ट्रेन श्रेष्ठ कोटि की फायर सेफ्टी सहित अन्य सुरक्षा सुविधाओं तथा ग्रेड आॅफ आॅटोमेशन 4 (जीओए4) अंतर्गत पूर्णत: आॅटोमेटेड ड्राइवरलेस ट्रेन के रूप में कार्य करने में सक्षम है।
Metro News: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को लाल किले पर आयोजित होने वाले समारोह में आने वाले विशेष अतिथियों, आमंत्रितों और आम जनता की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो अपनी सभी लाइनों और सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4:00 बजे अपनी सेवाएं शुरू करेगी। दिल्ली मेट्रो की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार 15 अगस्त को सुबह 6:00 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर रेल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और उसके बाद शेष दिन नियमित समय सारिणी के अनुसार चलेंगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए जिन लोगों के पास रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किया गया वास्तविक निमंत्रण पत्र होगा, उन्हें डीएमआरसी द्वारा उपलब्ध कराए गये विशेष क्यूआर टिकटों का उपयोग कर समारोह स्थल तक आने-जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन समारोह स्थल के सबसे निकट हैं। इस यात्रा का खर्च रक्षा मंत्रालय द्वारा डीएमआरसी को प्रतिपूर्ति किया जाएगा।
Haryana Metro News: खुशखबरी, यमुनानगर समेत इन जिलों में भी आएगी मेट्रो, होने वाला है काम शुरू, भूमि का होगा अधिग्रहण
Haryana Metro News: यमुनानगर (सच कहूं राजेंद्र कुमार)। हरियाणा सरकार को मिली बड़ी राहत! केंद्र सरकार ने गुरुग्राम-फरीदाबाद के बीच प्रस्तावित मेट्रो परियोजना को हरी झंडी दे दी है। यह मेट्रो लाइन करीब 32 किलोमीटर लंबी होगी और इसमें 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं। उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट वर्ष 2028 तक पूरा हो जाएगा।
फरीदाबाद में जल्द शुरू होगा मेट्रो निर्माण कार्य | Haryana Metro News
हरियाणा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार, फरीदाबाद में मेट्रो एक्सटेंशन का कार्य अगस्त 2025 से शुरू होने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट से बल्लभगढ़ से पलवल तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
पानीपत मेट्रो रूट पर फिजिबिलिटी स्टडी पूरी
पानीपत में प्रस्तावित मेट्रो रूट की व्यवहार्यता रिपोर्ट पूरी कर ली गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह रूट शहर के औद्योगिक क्षेत्रों को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से जोड़ेगा।
यमुनानगर और करनाल के लिए भी मेट्रो योजना पर विचार
राज्य शहरी विकास विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले वर्षों में यमुनानगर और करनाल में भी लाइट मेट्रो की योजना पर काम शुरू किया जा सकता है।
मेट्रो से हरियाणा में क्या बदलेगा? Metro News
विशेषज्ञों का मानना है कि मेट्रो परियोजनाओं से राज्य में ट्रैफिक कम होगा, पर्यावरण को फायदा मिलेगा और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
विकास के लिए अंबाला-चंडीगढ़ के मध्य मेट्रो चलाना जरूरी: विज
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने अंबाला-चंडीगढ़ के मध्य मेट्रो ट्रेन चलाने को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से गत दिनों मुलाकात कर चर्चा की। अनिल विज ने आज उक्त मामले को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है। यहां कामकाज व व्यापार को लेकर प्रतिदिन हरियाणा-पंजाब आते-जाते हैं। Chandigarh News
मगर चंडीगढ़ जाने के लिए एकमात्र सड़क पर भारी यातायात होने के कारण जाम की स्थिति रहती है। इसलिए हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के विकास के लिए यहां मेट्रो रेल जरूरी है। उन्होंने बताया कि मोहाली एयरपोर्ट को भी मेट्रो रूट से जोड़ा जाए। विज ने यह भी कहा कि मेट्रो रेल लगाने की नींव डाली जा चुकी है। Chandigarh News
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस का सर्वाेच्च सम्मान मिलना देश के 140 करोड़ लोगों के लिए सम्मान की बात है। नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है जिन्हें कई देशों में सर्वाेच्च सम्मान मिल चुका है। प्रधानमंत्री की विदेश नीति के कारण आज हिंदुस्तान का सारे विश्व में सम्मान बढ़ा है यह उसी का नतीजा है।
यह भी पढ़ें:– केंद्रीय टीम ने किया बड़खल क्षेत्र में जल संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण