Road Accident News - Sach Kahoon Hindi

Mahendragarh Accident News: मनाली से जयपुर जा रही 40 यात्रियों से भरी बस का महेंद्रगढ़ में भीषण हादसा
Manali-Jaipur Bus Accident: जयपुर। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक बस लोहे के एंगल (सरिए) से लदे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस के ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि करीब 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर है। बस में लगभग 40 पर्यटक सवार थे। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर बुचावास कट के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस मनाली से जयपुर लौट रही थी, तभी वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। Mahendragarh Accident News

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में रखे लोहे के एंगल बस के अगले हिस्से में घुस गए और ड्राइवर केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस को शक है कि बस चालक को नींद आ गई होगी, हालांकि हादसे की सही वजह की जांच की जा रही है। टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया और कई यात्री झटके से आगे की ओर गिर गए। ड्राइवर सोमेंद्र (30), जो जयपुर के विजय नगर के रहने वाले थे, और कंडक्टर दिलखुश (31) की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और बस की खिड़कियों से यात्रियों को बाहर निकालकर बचाव कार्य किया। घायलों ने बताया कि टक्कर के समय अचानक जोरदार झटका लगा। सभी घायलों को महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ को क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया है और कम से कम 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में अधिकतर यात्री जयपुर और राजस्थान के अन्य हिस्सों के रहने वाले थे।

घायलों में नलिन जैन (40), प्रतीक (28), सुरेंद्र (49), सुभाष चंद्र (38), आशीष (44), यशस्वी (29), वसीम अख्तर (46), अभिमन्यु (38), आशुतोष (27), अविनाश (24), गौरव (25), प्रियंका (28) और प्राची (25) शामिल हैं, जो सभी जयपुर के हैं। अन्य घायलों में सोहन (30) (चंडीगढ़), रोहित (30) (दौसा, राजस्थान) और खुशी (18) (पांवटा) शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। Mahendragarh Accident News

Agra Road Accident: आगरा सड़क एक्सीडेंट में छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Agra Road Accident: आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने छह लोगों की जान ले ली, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में शोक और चिंता का वातावरण उत्पन्न कर दिया है।थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा फ्लाईओवर के समीप एक आम से लदी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Agra Accident News

Uttar Pradesh Accident: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पाँच लोग जिंदा जले

एसीपी हेमंत कुमार के अनुसार, गाड़ी तेज रफ्तार में थी और चालक झपकी लेने के कारण नियंत्रण खो बैठा। वाहन के पलटने से डिवाइडर के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। वहीं, गाड़ी में सवार चालक और हेल्पर भी घायल हो गए। स्थानीय राहगीरों ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।

एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर में दो की मौत

दूसरी घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद टोल के पास हुई, जहां एक तेज़ रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस टक्कर में दो यात्रियों की जान चली गई जबकि लगभग 15 से 16 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल आगरा रेफर किया गया।

फतेहाबाद थाना प्रभारी डीपी त्रिपाठी ने बताया कि बस तेज़ गति में थी और जैसे ही वह एक्सप्रेसवे के 21वें किलोमीटर पर पहुँची, सामने चल रहे एक पत्थर से भरे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा लगभग दो मीटर तक ट्रक में धँस गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुँची। बचाव कार्य के दौरान दो लोग बस के केबिन में फँसे मिले, जिन्हें जेसीबी मशीन की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

मुख्यमंत्री ने जताया दुःख | Agra Accident News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन दोनों घटनाओं का संज्ञान लेते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और जिला प्रशासन को घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

Bihar lightning Accident: बिहार में वज्रपात से 12 लोग मरे, मुख्यमंत्री ने 4 लाख की सहायता राशि देने …