Drugs smugglers Arrested - Sach Kahoon Hindi

जिले में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 3 युवक गिरफ्तार
हनुमानगढ़। जिले में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टिब्बी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.39 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) के साथ मोटर साइकिल सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना टिब्बी थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। थाना प्रभारी हंसराज मीना के नेतृत्व में एसआई हरबंशलाल व पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान रोही गुडिया क्षेत्र में मोटर साइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 6.39 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी आदिल (22) पुत्र अयूब नियारगर निवासी वार्ड नम्बर 5, आसमीन वीडियो के पास, भानीपुरा मोहल्ला, नोहर तथा सोमिल महतो उर्फ सोनू (19) पुत्र रामआशीष निवासी वार्ड नम्बर 5, सोनड़ी रोड, भानीपुरा मोहल्ला, नोहर को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में टिब्बी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच सूरेवाला चौकी प्रभारी एसआई रमेश चन्द्र कर रहे हैं। कार्रवाई में एसआई हरबंशलाल, हैड कांस्टेबल मानाराम तथा कांस्टेबल राजेश कुमार शामिल रहे।

100.35 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़। जिले में नशा तस्करी और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नोहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 100.35 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार एसआई पृथ्वी सिंह नरुका के नेतृत्व में नोहर थाना पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान कस्बा नोहर में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने श्रवण सिंह (42) पुत्र मनमोहन सिंह बिश्नोई निवासी रामडावास कलां, जिला जोधपुर को 100.35 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विशेष अभियान के तहत नोहर थाना पुलिस की कार्रवाई

मामले की जांच नहरी पानी सुरक्षा एवं पानी चोरी निरोधक थाना नोहर के प्रभारी एसआई हनुमान प्रसाद कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में डीएसटी टीम नोहर की गोपनीय सूचना संकलन और साक्ष्य जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई पृथ्वी सिंह नरुका, एएसआई जगदीश प्रसाद, छोटूराम, राजेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल राजकुमार शामिल रहे।

Drugs Smugglers Arrested: हेरोइन तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
Drugs Smugglers Arrested: हनुमानगढ़। 13 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) तस्करी के मामले में वांछित मुख्य सप्लायर को नोहर के नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पहले इस प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना नोहर के प्रभारी उप निरीक्षक हनुमानाराम प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इसी साल एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण में वांछित मुख्य सप्लायर मुकेश कुमार (32) पुत्र सुरजभान गुर्जर निवासी कुकड़ांवाली पीएस सदर फतेहाबाद, हरियाणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। Hanumangarh News

उल्लेखनीय है कि 8 अप्रैल 2026 को नोहर थाना के उपनिरीक्षक पृथ्वी सिंह ने मय टीम आरोपी नरेश कुमार (35) पुत्र भीमसिंह जाट निवासी कुम्हारिया पीएस नाथूसरी चौपटा, सिरसा, हरियाणा को 13 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंध में नोहर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक हनुमानाराम प्रसाद, सहायक उप निरीक्षक रामलाल, कांस्टेबल कोर सिंह, सुभाष और राजकुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल सुभाष की विशेष भूमिका रही।

3.40 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार | Hanumangarh News

हनुमानगढ़। जिले में मादक पदार्थांे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक पुलिस थाना नोहर ने 3.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) तस्करी मामले में वांछित मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि जिले में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थ, हथियार, जुआ-सट्टा व अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी के तहत सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना नोहर के प्रभारी उप निरीक्षक हनुमानाराम प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण में वांछित मुख्य सप्लायर मनोज कुमार (32) पुत्र आत्माराम स्वामी निवासी वार्ड नंबर 13, कणाउ कॉलोनी, कस्बा नोहर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ व अनुसंधान जारी है। गौरतलब है कि 9 अप्रैल 2026 को फेफाना पुलिस थाना प्रभारी उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार ने मय टीम गश्त व नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल सवार आरोपी संजय कुमार (33) पुत्र भजनलाल निवासी फेफाना को 3.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक हनुमानाराम प्रसाद, कांस्टेबल सुभाष व राजकुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल राजकुमार की विशेष भूमिका रही।

तीन ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार | Hanumangarh News

हनुमानगढ़। गोलूवाला थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गोलूवाला थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई लालबहादुर चन्द्र मय जाप्ता गश्त पर थे। गश्त के दौरान एनएच-62 पर सिंहपुरा की ओर बंद बालाजी ईंट उद्योग के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस वाहन को देखकर मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम दीपक सिंह (24) पुत्र जसविंद्र निवासी सिंहपुरा खूनीचक पीएस गोलूवाला बताया। तलाशी लेने पर उसके पायजामे की जेब से एक पारदर्शी पॉलिथीन में 3 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद मादक पदार्थ को सील कर जब्त किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह हेरोइन दो दिन पहले सुनील कुमार कलवानिया पुत्र सुभाष बिश्नोई निवासी 83 एलएनपी, जोड़कियां से स्वयं के सेवन के लिए खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। प्रकरण की जांच उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सदर थाना हनुमानगढ़ अधीन आने वाली डबलीराठान चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक हरबंश लाल को सौंपी गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई लाल बहादुर चन्द्र, कांस्टेबल विक्रमजीत, देवेन्द्र सिंह, युधिष्टर व संजय शामिल रहे। Hanumangarh News

Drugs Smugglers Arrested: हनुमानगढ़ से ड्रग्स के साथ 3 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार
बाइक सवार युवक के कब्जे से 11.31 ग्राम हेरोइन बरामद

Drugs Smugglers Arrested: हनुमानगढ़। संगरिया थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए बाइक सवार एक युवक के कब्जे से 11.31 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी पड़ोसी राज्य हरियाणा के जिला सिरसा के गांव चौटाला का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार संगरिया थाना पुलिस की टीम एसआई प्रमोद सिंह के नेतृत्व में प्राइवेट कार से क्षेत्र में गश्त कर रही थी। टीम ने कस्बा संगरिया में शहीद भगतसिंह चौक, क्रांति चौक, धान मंडी एवं बस स्टैंड क्षेत्र में गश्त की। इसके बाद टीम संगरिया से 36 हैड रोड पर रोही क्षेत्र में पहुंची। इसी दौरान 36 हैड की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक घबरा गया और बाइक को वापस मोड़ने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। जांच में पाया गया कि बाइक के आगे नम्बर प्लेट नहीं थी, जबकि पीछे एचआर 16 एफ 5281 नम्बर प्लेट लगी हुई थी।

पूछताछ में युवक की पहचान सुरेन्द्र कुमार उर्फ स्वामी (26) पुत्र देवीलाल स्वामी निवासी बाबा हरीराम मंदिर के पास, चौटाला, पीएस सदर डबवाली, जिला सिरसा (हरियाणा) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक की पारदर्शी थैली में 11.31 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने हेरोइन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा बाइक को भी जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। मामले की तफ्तीश टिब्बी थाना प्रभारी हंसराज लूणा कर रहे हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई प्रमोद सिंह, कांस्टेबल संजय कुमार, रामावतार एवं ज्वाला सिंह शामिल रहे। Hanumangarh News

139 ग्राम अफीम सहित युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़। जंक्शन थाना पुलिस ने संगरिया क्षेत्र के एक युवक को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया है। पुलिस के अनुसार जंक्शन थाना की एसआई चुकां के नेतृत्व में गठित टीम गुरुवार रात्रि को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम ने शिव मंदिर मल्टीप्लेक्स के नजदीक कार्रवाई करते हुए एक युवक को 139 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम अकरम (22) पुत्र मुस्ताक अली निवासी वार्ड नौ, गांव रतनपुरा हाल किराएदार मकान संजय जाट वार्ड एक, बस स्टैंड के पीछे, संगरिया के रूप में हुई। मामले की जांच एसआई गुरदेव सिंह कर रहे हैं।

सात ग्राम चिट्टा सहित एक गिरफ्तार

हनुमानगढ़। मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) सहित एक युवक रावतसर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान खुइयां थाना पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार रावतसर थाना की टीम एसआई विजेन्द्र के नेतृत्व में गुरुवार देर शाम को थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम रावतसर कस्बे में चक भाखरांवाली की तरफ जाने वाली सीसी रोड पर पहुंची तो वहां से जा रहे एक शख्स की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। शक के आधार पर टीम ने उक्त शख्स को रुकवाकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई। टीम ने मौके से बलवीर पुत्र राजेन्द्र बिश्नोई निवासी वार्ड 34, रावतसर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच खुइयां थाना प्रभारी राधेश्याम कर रहे हैं। Hanumangarh News

Drugs smugglers Arrested: ड्रग्स तस्करी करते हुए 3 आरोपी काबू
चार हजार नशीले कैप्सूल बरामद, युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

Drugs smugglers Arrested: हनुमानगढ़। टाउन थाना पुलिस ने बस स्टैंड के पास स्थित एक कार्गाे कंपनी के ऑफिस के बाहर से बाइक सवार एक युवक को प्रतिबंधित प्रेगाबलिन के चार हजार नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस अग्रिम अनुसंधान में जुटी है। पुलिस के अनुसार टाउन थाना के एएसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम दोपहर को गश्त कर रही थी। Hanumangarh News

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने टाउन से जंक्शन रोड स्थित चन्द्रा कार्गो ऑफिस के सामने बाइक नम्बर आरजे 31 एसक्यू 9667 पर सवार निर्मल सिंह (27) पुत्र दयाल सिंह रायसिख निवासी वार्ड 14, करणीसर, 35 एसएसडब्ल्यू पीएस सदर के कब्जे से प्रतिबंधित प्रेगाबलिन के चार हजार नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने मौके से निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर बाइक जब्त की। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई सत्यनारायण के सुपुर्द किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एएसआई जसवंत सिंह, हैड कांस्टेबल मुरारीलाल, कांस्टेबल चेतन प्रकाश व रोहताश कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई में एएसआई जसवंत सिंह की विशेष भूमिका रही।

6.33 ग्राम चिट्टा बरामद, प्रौढ़ गिरफ्तार

हनुमानगढ़। संगरिया थाना पुलिस ने 6.33 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर प्रौढ़ को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान तलवाड़ा झील थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस के अनुसार संगरिया थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई प्रमोद सिंह के नेतृत्व में गठित टीम बुधवार रात्रि को गश्त कर रही थी। Hanumangarh News

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने पन्नीवाली से फतेहपुर रोड पर रोही फतेहपुर में नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने वहां से जा रहे एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसकी तलाशी ली तो 6.33 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने हेरोइन बरामद कर मौके से अल्लादित्ता उर्फ भालू (46) पुत्र खुशी मोहम्मद निवासी वार्ड सात, गांव फतेहपुर को गिरफ्तार किया। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान तलवाड़ा झील थाना प्रभारी एसआई रजनदीप कौर को सौंपा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई प्रमोद सिंह, हैड कांस्टेबल राजेश कुमार, कालूराम, कांस्टेबल लक्ष्मणराम, जयनारायण व विजय कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल जयनारायण की विशेष भूमिका रही।

मकान में दबिश, अफीम-पोस्त बरामद

हनुमानगढ़। गोगामेड़ी थाना पुलिस ने एक घर में दबिश देकर अफीम और डोडा पोस्त बरामद किया। हालांकि आरोपी पिता-पुत्र पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। इस संबंध में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गोगामेड़ी थाना प्रभारी एसआई सन्तोष ढाका के नेतृत्व में गठित टीम दोपहर को थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव परलीका में जगदीश व उसके पुत्र हैप्पी बाजीगर के घर में दबिश दी।

फरार हुए पिता-पुत्र, प्रकरण पंजीबद्ध | Hanumangarh News

दबिश के दौरान घर से 230 ग्राम अफीम व 5 किलो 260 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस के आने की भनक लगते ही जगदीश पुत्र करतार सिंह बाजीगर व उसका पुत्र हैप्पी पुत्र जगदीश बाजीगर फरार हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान भादरा थाना प्रभारी भूपसिंह सहारण के सुपुर्द किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सन्तोष ढाका, एएसआई महेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल नरसीराम, मोनू, बाबूलाल, पुष्पा, राजेन्द्र कुमार व विकास कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई में जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर के हैड कांस्टेबल प्रवीण व कांस्टेबल विकास कुमार तथा गोगामेड़ी थाना के कांस्टेबल मोनू का विशेष योगदान रहा।

सात ग्राम हेरोइन बरामद, युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़। तलवाड़ा झील थाना पुलिस ने सात ग्राम हेरोइन बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान की गई कार्रवाई के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार तलवाड़ा झील थाना प्रभारी एसआई रजनदीप कौर के नेतृत्व में गठित टीम दोपहर को गश्त कर रही थी।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने रोही तलवाड़ा झील में हनुमान मंदिर के नजदीक कार्रवाई करते हुए बलविन्द्र सिंह (32) पुत्र देशराज रायसिख निवासी वार्ड 18, तलवाड़ा झील के कब्जे से सात ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। मौके से बलविन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान संगरिया थाना के एसआई प्रमोद कुमार के सुपुर्द किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी रजनदीप कौर के अलावा कांस्टेबल देशराज, अमनदीप, कृष्ण कुमार व तेजेन्द्रसिंह शामिल रहे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल देशराज की विशेष भूमिका रही। Hanumangarh News

New India Cooperative Bank scam Updates: न्यू इंडिया कॉपरेटिव बैंक घोटाले में एक और बड़ा खुलासा!