Factories - Sach Kahoon Hindi

नरेला में धूं-धूं कर जल गई दो फैक्टरियां
दमकल विभाग की 32 गाड़ियां मौके पर पहुंची  Fire

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश की राजधानी दिल्ली में आग (Fire) जनित हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार अल सुबह नरेला औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी के पास दो फैक्टरियों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग से 32 गाड़ियां मौके पर भेजी गई। वहीं अग्निशमन कर्मी आग बुझाने में जुट गए। हालांकि इस हादसे में आग पर काबू पाते हुए तीन दमकल कर्मी घायल हो गए। जो प्राथमिक उपचार के बाद काम पर लौट आये और कोई घायल नहीं है।

तीन दमकल कर्मी हुए घायल Fire

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘हमें तड़के चार बजकर 52 मिनट पर नरेला सी ब्लॉक की फैक्ट्री में आग  लगने की सूचना मिली। इसके बाद 32 दमकल को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के दौरान तीन दमकल कर्मी घायल हो गये हैं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

नहीं थम रहे आग जनित हादसे

बताते चले कि पिछले कुछ महीनों से दिल्ली में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। दिल्ली के किराड़ी इलाके में रविवार देर रात कपड़ों के एक गोदाम में आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और कई बुरी तरह झुलस गए थे। आग बिल्डिंग में फैलती गई और इसकी वजह से एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। तीन लोगों की मौत दीवार गिरने से हुई थी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच 10 लोगों को बचाया था। वहीं 14 दिसंबर को शालीमार बाग के बी क्यू ब्लॉक के घर में आग लगने से तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। इस घटना में चार लोग घायल हो गए थे।

तड़के 4 बजकर 52 मिनट पर हुई घटना

नरेला औद्योगिक क्षेत्र की दो फैक्टरियों में लगी आग

दमकल विभाग की 32 गाड़ियां मौके पर पहुंची

आग बुझाते वक्त तीन दमकल कर्मी घायल

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

घग्गर दरिया में फैक्ट्रियों का जहरीला पानी लोगों को बांट रहा बीमारियां
संबंधित विभागीय अधिकारी नहीं दे रहे समस्या की तरफ ध्यान

बलकार सिंह/सच कहूँ न्यूज/संगरूर/खनौरी। खनौरी के पास के क्षेत्र से गुजरते घग्गर दरिया में पिछले लंबे समय से दूषित पानी अब आम लोगों व पशुआें को बीमारियां बांट रहा है दूसरी तरफ यह जहरीला पानी सिंचाई के लिए भी किसानों के काम नहीं आ रहा यहां के लोग पिछले लंबे समय से इस संबंधी प्रशासन को अवगत करवा रहे हैं परन्तु किसी का भी इस समस्य की तरफ कोई ध्यान नहीं। जानकारी मुताबिक दशकों से बह रहा घग्गर दरिया स्थानीय शहर खनौरी के बिल्कुल साथ से गुजर रहा है।

यह घग्गर दरिया मोरनी की पहाड़ियों से शुरू होता है और राजस्थान में जाकर छोटे -छोटे नालों के रूप में बह रहा है। हरियाणा के सिरसा जिले में ओटू हैड बना है जहां इस के पानी को स्टोर कर पशुआें व कृषि सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस दरिया में पहले सिर्फ बरसात का ही पानी आता था, तकरीबन 15 -20 वर्ष पहले खेतों के बिजली कनैक्शन न होते हुए भी किसान इस घग्गर दरिया के पानी साथ ही खेतों की सिंचाई करते थे परंतु अब बरसाती पानी तो बहुत कम आता है परंतु पटियाला के नजदीक शराब फैक्ट्री व कुछ अन्य फैक्ट्रियों का जहरीला पानी इस घग्गर दरिया में आ रहा है, जो आम लोगों के साथ-साथ पशुओं को बीमारियां बांट रहा है। खनौरी के साथ लगते कुछ गांव चांदू, मांडवी, मकोरड़ साहब घग्गर दरिया के बिल्कुल किनारे पर बसते हैं जो इस दूषित पानी के कारण बीमारियों का संताप झेल रहे हैं।

राजनैतिक पार्टियां चुनावों के समय भाषणबाजी कर सेकतीं हैं राजनैतिक रोटियां : जसविन्द्र सिंह

जब इस संबंधी वैटरनरी डॉक्टर जसविन्दर सिंह के साथ संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि जो घग्गर दरिया में जहरीला पानी आता है उस के साथ पशुओं को गळघोटू, लंगड़ापन व कई तरह की भयानक बीमारियां लग जाती हैं। कई बार इन बीमारियों के कारण पशुआें की मौत भी हो जाती है। क्षेत्रीय निवासी इस जहरीले पानी से बहुत परेशान हो रहे हैं परंतु पंजाब सरकार का इस घग्गर दरिया में बह रहे जहरीले पानी के हल निकालने की ओर कोई ध्यान नहीं है। राजनैतिक पार्टियां चुनावों के समय सिर्फ भाषणबाजी देकर राजनैतिक रोटियां सेकती हैं।

बिजली निगम ने फैक्ट्रियों व घरों पर मारे छापे
बिजली चोरों पर ठोका 20 लाख रुपए का जुर्माना

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। बिजली निगम की टीम ने क्षेत्र में बिजली चोरों पर नकेल कसते हुए दो दिन तक छापेमारी की और बिजली चोरों पर भारी भरकम जुर्माना ठोका है। टीम ने फतेहाबाद और रतिया की तीन फैक्ट्रियों सहित चार घरों पर छापेमारी की और बिजली चोरी पकड़ी। विभाग ने इन पर करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। बिजली निगम के एक्सईएन शमशेर सिंह के निर्देश पर एसडीओ भजनलाल के नेतृत्व में टीम ने बीती रात सिरसा रोड पर सेतिया पैलेस के समीप एक गत्ता पैकिंग फैक्ट्री पर छापेमारी की।

टीम ने पाया कि फैक्ट्री में सीधी कुंडी लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। विभाग की टीम ने बिजली चोरी पर फैक्ट्री को 13 लाख रुपए का भारी भरकम जुर्माना ठोका है। इसके अलावा टीम ने रतिया में भी आरओ प्लांट पर छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी और 1 लाख 70 हजार का जुर्माना ठोका। टीम ने शनिवार सुबह शिव नगर क्षेत्र में तीन घरों, नहर कॉलोनी के एक घर और सिरसा रोड की एक फैक्ट्री में बिजली चोरी पकड़कर इन बिजली चोरों पर 5 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। बिजली निगम की इस छापामारी के बाद क्षेत्र में हडकंप का माहौल है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।