US Students Visa News - Sach Kahoon Hindi

US resumes students visa: विदेशी छात्रों के लिए अमेरिकी ने फिर शुरू की वीजा प्रक्रिया
US resumes students visa: वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश विभाग ने विदेशी छात्रों के लिए वीजा आवेदन प्रक्रिया को पुनः आरंभ करने की घोषणा की है। इसके साथ ही विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब वीजा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपने सोशल मीडिया खातों को सार्वजनिक करना अनिवार्य होगा, ताकि उनकी डिजिटल गतिविधियों की गहन समीक्षा की जा सके। US Students Visa News

बुधवार को जारी बयान में अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, “एफ, एम और जे श्रेणी के अंतर्गत आने वाले सभी गैर-अप्रवासी छात्र और एक्सचेंज विज़िटर वीज़ा आवेदकों की विस्तृत पृष्ठभूमि जांच की जाएगी, जिसमें उनकी ऑनलाइन उपस्थिति (सोशल मीडिया गतिविधियां) भी शामिल होंगी।” इसके तहत आवेदकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल्स की गोपनीयता सेटिंग्स को सार्वजनिक (Public) करें, ताकि समीक्षा टीम उन्हें बिना किसी अवरोध के देख सके।

राष्ट्रीय सुरक्षा और जनसुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक

विभाग ने स्पष्ट किया कि यह कदम अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और जनसुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वीज़ा प्राप्त करना किसी का अधिकार नहीं, बल्कि एक विशेषाधिकार है। बयान में यह भी कहा गया, “हम वीजा जांच प्रक्रिया में सभी उपलब्ध माध्यमों और सूचनाओं का उपयोग करते हैं, जिससे ऐसे आवेदकों की पहचान की जा सके जो अमेरिका की सुरक्षा या हितों के लिए खतरा हो सकते हैं।” विदेश विभाग ने दोहराया कि वीजा जारी करने का हर निर्णय राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य से लिया जाता है। सभी आवेदकों को यह प्रमाणित करना होगा कि वे अमेरिका में प्रवेश के बाद वीज़ा की शर्तों के अनुरूप ही गतिविधियों में संलग्न रहेंगे।

गौरतलब है कि पिछले महीने अमेरिका ने संकेत दिया था कि स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू पर लगी अस्थायी रोक शीघ्र हटाई जा सकती है। साथ ही आवेदकों को नियमित सेवाओं की बहाली से संबंधित जानकारी के लिए वेबसाइट पर नियमित जांच करते रहने की सलाह दी गई थी। इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दुनिया भर में स्थित अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू पर रोक लगाने का आदेश दिया था, ताकि सोशल मीडिया गतिविधियों की पूरी जांच प्रक्रिया को सम्मिलित किया जा सके।

ट्रंप प्रशासन के तहत यह निर्णय तब और अधिक महत्वपूर्ण बन गया, जब अमेरिका के कुछ विश्वविद्यालयों में इजरायल-गाज़ा संघर्ष के विरोध में राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन शुरू हुए। प्रशासन ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए, विशेष रूप से यहूदी और विदेशी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। US Students Visa News

Donald Trump: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की ये बड़ी घोषणा!