India-England 1st Test - Sach Kahoon Hindi

India-England 1st Test: इंग्लैंड पर टूटा भारतीय बल्लों का कहर! गिल और जायसवाल की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से बना रनों का पहाड़
India-England 1st Test: लीड्स। भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मजबूत स्कोर की नींव रख दी है। दिन की समाप्ति तक भारत ने मात्र तीन विकेट खोकर 359 रन बना लिए हैं। मैच की शुरुआत में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया, जो अब तक लाभकारी साबित नहीं हुआ है। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। राहुल 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ENG vs IND

लीड्स में गिल-पंत नाबाद, पहले टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम | ENG vs IND

दूसरा झटका भारत को उस समय लगा जब टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे साई सुदर्शन खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद कप्तान के रूप में पहली बार मैदान में उतरे शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने यशस्वी जायसवाल और फिर ऋषभ पंत के साथ दो महत्वपूर्ण शतकीय साझेदारियां कीं। जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा। उन्होंने 158 गेंदों में 16 चौकों और एक छक्के की सहायता से 101 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए गिल और जायसवाल ने मिलकर 129 रनों की भागीदारी की।

जायसवाल के आउट होने के बाद गिल ने विकेटकीपर एवं उपकप्तान ऋषभ पंत के साथ पांचवें विकेट के लिए नाबाद 138 रनों की साझेदारी कर ली है। दिन के अंत में गिल 127 रन (175 गेंदों में, 16 चौके और 1 छक्का) और पंत 65 रन (102 गेंदों में, 6 चौके और 2 छक्के) बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। शुभमन गिल टेस्ट कप्तान के रूप में पदार्पण पारी में शतक लगाने वाले 23वें खिलाड़ी बन गए हैं। गेंदबाज़ी की बात करें तो इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने दो और ब्रायडन कार्स ने एक विकेट लिया, जबकि अन्य गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। ENG vs IND