Yoga Day 2025 - Sach Kahoon Hindi

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूथ वीरांगनाओं ने किया योग शिविर का आयोजन
सेंट्रल पार्क में योग शिविर, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

हनुमानगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को यूथ वीरांगनाओं की ओर से टाउन के सेंट्रल पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग को जीवनशैली में शामिल करने की प्रेरणा देना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, बच्चों और वरिष्ठजनों ने हिस्सा लिया। शिविर में प्रशिक्षित योगाचार्य अचला वर्मा ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, कपालभाति, ताड़ासन, वृक्षासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। योगाचार्य ने प्रत्येक आसन के लाभ, करने की विधि और नियमित अभ्यास से होने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी दी। Hanumangarh News

इस मौके पर यूथ वीरांगना ऐशना ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम है, बल्कि यह मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति प्रदान करता है। आज की तेज रफ्तार जीवनशैली में योग तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में अत्यंत सहायक है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी नियमित रूप से इस प्रकार के योग शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ें और निरोग जीवन की ओर अग्रसर हों।

उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गांे को योग का महत्व समझाने का प्रयास किया गया। प्रतिभागियों ने योगाभ्यास के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योग से उन्हें तन-मन दोनों में हल्कापन और स्फूर्ति का अनुभव हुआ है। वे भविष्य में भी नियमित योग करने के लिए प्रेरित हुए हैं। इस मौके पर मिनाक्षी, रजनी, सीमा, रीमा, डिम्पल, सरोज, संगीता, कंचन, रेणु, भावना, प्राची, कोमल सहित कई अन्य यूथ वीरांगनाएं मौजूद रहीं। Hanumangarh News

Yoga Day: हजारों योग साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर दिया आरोग्यता-वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश

Yoga Day: हजारों योग साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर दिया आरोग्यता-वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश
‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम पर मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी किया योग

Yoga Day: हनुमानगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में शनिवार को जिलेभर में जिला मुख्यालय से लेकर गांव-गांव तक हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर आरोग्यता एवं वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश दिया। हनुमानगढ़ टाउन स्थित ऐतिहासिक भटनेर दुर्ग में जिला प्रशासन की ओर से आयुर्वेद विभाग और पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाखापट्टनम से संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। जिले में कालीबंगा के पुरातात्विक स्थल, गोगामेड़ी स्थित गोगाजी समाधि जैसे धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित हुए। Hanumangarh News

ब्लॉक स्तर और ग्राम पंचायतों पर विद्यालयों, स्टेडियमों और पार्कों में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास हुआ। मुख्य समारोह में खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा तथा प्रभारी सचिव डॉ. नीरज के पवन ने सुबह 6.15 बजे दीप प्रज्ज्वलन कर योग दिवस का शुभारंभ किया। योगाभ्यास की शुरुआत योग नाद और ओम के उच्चारण से हुई। योग प्रशिक्षक रेणु चौधरी और अचला वर्मा ने शिथिलीकरण, खड़े होकर किए जाने वाले आसन, बैठकर किए जाने वाले आसन, उदर व पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास करवाया। इस दौरान कपालभाति, नाड़ी शोधन, अनुलोम-विलोम, शीतली और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया।

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में उत्साह, भटनेर दुर्ग में हुआ मुख्य समारोह

ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, वज्रासन, प्राणायाम एवं ध्यान जैसी योग क्रियाएं भी करवाई गईं। मंच पर योग प्रशिक्षक चानणराम चौधरी, कुलदीप खिलेरी, रवि चौहान, शानु मीर, सुजाता, लक्षिता, प्रियंका शर्मा और शबनम ने योग मुद्राओं का अभ्यास करवाया। मंच संचालन योग प्रशिक्षक विजय कौशिक ने किया। मंत्री सुमित गोदारा ने उपस्थित जनसमूह को योग और प्राणायाम का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है और स्वस्थ मन ही आरोग्यता का केन्द्र होता है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 175 देशों के समर्थन से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। Hanumangarh News

तब से यह दिवस विश्वभर में उत्साह से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस वर्ष योग कार्यक्रमों को धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों से जोड़कर आयोजित किया गया, जिससे न केवल योग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि जिले की सांस्कृतिक धरोहरों को भी नई पहचान मिलेगी। उन्होंने सभी को नियमित योगाभ्यास करने का संदेश दिया। इस मौके पर मंत्री ने भटनेर दुर्ग स्थित हनुमानजी मंदिर में दर्शन किए। जिला कलक्टर कानाराम ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक कला है। यह शरीर, मन और आत्मा का संतुलन स्थापित करता है। आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग ही संतुलन और समाधान का साधन है।

युवाओं से नियमित योग अपनाने और नशे, मोबाइल की लत से दूर रहने का आग्रह

उन्होंने युवाओं से नियमित योग अपनाने और नशे, मोबाइल की लत तथा मानसिक अवसाद से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने इसे आत्मानुशासन और आत्म साक्षात्कार का साधन बताया। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक व कार्यक्रम नोडल डॉ. तीर्थ सिंह शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एसबीआई बैंक और आयुर्वेद विभाग की ओर से कैप व टी-शर्ट वितरित की गई।

मुख्य योगाभ्यास समारोह में पुलिस अधीक्षक हरी शंकर, विधायक गणेश राज बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, जनप्रतिनिधि अमित सहू, सुमित रणवां, विकास गुप्ता, एडीएम उम्मेदी लाल मीणा, जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई, डीएफओ सुरेश कुमार, नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव, एसडीएम मांगीलाल, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, सीडीईओ पन्नालाल कड़ेला सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, युवा, महिलाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे। Hanumangarh News

PM Modi on Yoga Day: प्रधानमंत्री ने विशाखपत्तनम में 3 लाख लोगों संग योग करके किया भारत को प्रोत्साह…

International Yoga Day 2025: बीएसएफ जवानों ने अटारी-वाघा और हुसैनीवाला बॉर्डर पर मनाया योग दिवस
International Yoga Day 2025: अमृतसर/फिरोजपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर योगाभ्यास कर योग के महत्व को पुनः रेखांकित किया। पंजाब स्थित अटारी-वाघा और हुसैनीवाला सीमा पर आयोजित भव्य योग कार्यक्रमों में यह संदेश दिया गया कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है। BSF News

अटारी-वाघा बॉर्डर पर आयोजित योग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के महानिरीक्षक (IG) अतुल फुलजले थे। उनके मार्गदर्शन में सैकड़ों बीएसएफ जवानों, सीमावर्ती गांवों के निवासियों, विद्यालयों के विद्यार्थियों, खेल जगत से जुड़ी हस्तियों और पद्म सम्मान प्राप्त व्यक्तित्वों ने एक साथ योगाभ्यास किया। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात जवानों और नागरिकों को मानसिक शांति, शारीरिक स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन से जोड़ना है।

मीडिया से बातचीत करते हुए IG अतुल फुलजले ने कहा, “योग केवल शारीरिक कसरत नहीं है, बल्कि यह अनुशासित और संतुलित जीवन का मार्ग है। ऐसे आयोजन सैनिकों और आम लोगों में आत्मबल, अनुशासन और सकारात्मक सोच को सुदृढ़ करते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि सीमा की रक्षा जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही जरूरी है जवानों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का संरक्षण।

योग विशेषज्ञों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और उनके लाभों की जानकारी दी

इस अवसर पर योग विशेषज्ञों और प्रशिक्षित गुरुओं ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और उनके लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और बुज़ुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग शिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह गंभीर बीमारियों से बचाव में भी सहायक होता है।

वहीं, फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला सीमा पर भी योग दिवस पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यहां बीएसएफ और भारतीय सेना के जवानों ने मिलकर योगाभ्यास किया। इस आयोजन का नेतृत्व बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक (DIG) विजय सिंह राणा और 155वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर सरवन नाथ ने किया। योग सत्र में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और नागरिक भी शामिल हुए। इन कार्यक्रमों ने यह स्पष्ट कर दिया कि योग आज भारत की सीमाओं पर न केवल सैनिकों की शक्ति का स्रोत है, बल्कि एक वैश्विक संदेश भी है — “स्वास्थ्य, शांति और एकता का।” BSF News

PM Modi on Yoga Day: प्रधानमंत्री ने विशाखपत्तनम में 3 लाख लोगों संग योग करके किया भारत को प्रोत्साह…

PM Modi on Yoga Day: प्रधानमंत्री ने विशाखपत्तनम में 3 लाख लोगों संग योग करके किया भारत को प्रोत्साहित!
PM Modi on Yoga Day: विशाखापत्तनम। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने विशाखापत्तनम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में भाग लिया, जहाँ लगभग तीन लाख लोगों के साथ-साथ चालीस से अधिक देशों के राजनयिकों ने भी भागीदारी की। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी उपस्थित रहे। इस वर्ष योग दिवस की थीम थी — “एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग”, जो संपूर्ण मानवता के लिए एक समर्पित संदेश लेकर आई। Yoga Day 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “योग का वास्तविक अर्थ है — जोड़ना। यह देखकर अत्यंत हर्ष होता है कि योग ने आज विश्व के कोने-कोने को जोड़ दिया है। यह केवल एक सांस्कृतिक प्रतीक नहीं, बल्कि मानवता के कल्याण हेतु एक वैश्विक प्रयास बन गया है।” उन्होंने इस एकजुटता को असाधारण बताया और कहा कि आज के समय में जब विश्व अनेक प्रकार की अशांति, तनाव और अस्थिरता से गुजर रहा है, ऐसे में योग एक ‘पॉज़ बटन’ की तरह कार्य करता है — जो हमें रुकने, शांति से सांस लेने, संतुलन बनाने और भीतर से पुनः संपूर्ण होने की शक्ति देता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत योग को केवल परंपरा तक सीमित नहीं रख रहा, बल्कि इसे आधुनिक विज्ञान के माध्यम से और अधिक सशक्त बना रहा है। देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान योग पर अनुसंधान कर रहे हैं ताकि इसकी वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में समाहित किया जा सके। उन्होंने विशेष रूप से एम्स (AIIMS) द्वारा किए गए अनुसंधान की सराहना करते हुए बताया कि योग हृदय रोग, तंत्रिका संबंधी विकार, महिलाओं के स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रमाण आधारित चिकित्सा में योग के योगदान को मजबूती दी जा रही है।

भारत, वैश्विक वेलनेस गंतव्य के रूप में उभर रहा

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘हील इन इंडिया’ पहल का भी उल्लेख किया और बताया कि भारत, वैश्विक वेलनेस गंतव्य के रूप में उभर रहा है। योग इसमें एक केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। इस दिशा में सरकार ने कॉमन योग प्रोटोकॉल, साढ़े छह लाख प्रशिक्षित स्वयंसेवक, और 130 से अधिक संस्थानों के सहयोग से एक व्यापक स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र (holistic ecosystem) तैयार किया है। इसके अतिरिक्त, विदेशी नागरिकों को भारत के इस वेलनेस सिस्टम से जुड़ने में सहूलियत देने के लिए विशेष ‘ई-आयुष वीज़ा’ भी प्रदान किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने योग दिवस की थीम को सारगर्भित बताते हुए कहा कि “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक सच्चाई है — धरती पर जीवन से जुड़ी हर इकाई का स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़ा है। मनुष्य की भलाई मिट्टी, जल, वनस्पति और पशु जगत की स्थिति पर निर्भर है। योग हमें यह आत्मबोध कराता है कि हम प्रकृति से अलग नहीं, बल्कि उसका अभिन्न अंग हैं। Yoga Day 2025

India-England 1st Test: इंग्लैंड पर टूटा भारतीय बल्लों का कहर! गिल और जायसवाल की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़…