CBI Bews - Sach Kahoon Hindi

Upvan Pawan Jain extradition: धोखाधड़ी का गंभीर आरोपी भगोड़ा उपवन पवन जैन यूएई से लाया गया भारत
Upvan Pawan Jain extradition:नई दिल्ली। भारत की केंद्रीय जांच एजेंसियों को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। गुजरात का फरार आरोपी उपवन पवन जैन, जिसे लंबे समय से खोजा जा रहा था, अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्रत्यर्पण के माध्यम से भारत वापस लाया गया है। उपवन पवन जैन पर धोखाधड़ी, जालसाजी तथा आपराधिक षड्यंत्र जैसे गंभीर आपराधिक आरोप हैं और वह गुजरात पुलिस द्वारा वांछित था। Upvan Pawan Jain News

इस कार्रवाई को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग इकाई (IPCU) और अबू धाबी स्थित इंटरपोल इकाई (NCB-Abu Dhabi) के साथ समन्वय स्थापित करके अंजाम दिया। इस समन्वय के आधार पर इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया, जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी हेतु सभी देशों की कानून व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों को भेजा जाता है। Fugitive extradition from UAE

Israel Iran attack 2025: आईएईए प्रमुख ने दी ‘बड़ी तबाही’ की चेतावनी! इजरायल के ईरानी परम…

इंटरपोल चैनलों और अबू धाबी की एनसीबी इकाई के सहयोग से, एजेंसियों ने उपवन पवन जैन का यूएई में पता लगाया और उसे भारत लाने की प्रक्रिया को पूरा किया। 20 जून को उसे भारत लाया गया। सीबीआई ने बताया कि गुजरात पुलिस के अनुरोध पर 6 मार्च 2023 को इंटरपोल रेड नोटिस जारी कराया गया था। यूएई में गिरफ्तारी के पश्चात, भारत सरकार के गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के माध्यम से प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा गया।

सूरत के अदाजन थाने में मामला दर्ज है | Upvan Pawan Jain News

सीबीआई के अनुसार, उपवन पवन जैन के विरुद्ध मामला सूरत के अदाजन थाने में दर्ज है। आरोप है कि उसने स्वयं को रियल एस्टेट एजेंट बताकर चार संपत्तियां बेचने के नाम पर शिकायतकर्ता को भ्रमित किया। उसने अपने साथियों की मदद से फर्जी पहचान पर बैंक खाते खुलवाए और इस जालसाजी के माध्यम से साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की।

सीबीआई ने अपने प्रेस वक्तव्य में बताया कि पिछले कुछ वर्षों में 100 से अधिक वांछित अपराधियों को इंटरपोल के सहयोग से भारत लाया जा चुका है, जो भारत की अंतरराष्ट्रीय आपराधिक मामलों को निपटाने की बढ़ती क्षमता और सीबीआई की सक्रिय भूमिका को दर्शाता है। Upvan Pawan Jain News

US President Statement on Iran attacks! ईरान पर हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का आया बड़ा ब्य…