Lado Laxmi Yojana - Sach Kahoon Hindi

Lado Laxmi Yojana: लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं ने सीएम सैनी के लिए कह दी ये बड़ी बात
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Bhiwani News: हरियाणा प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए 25 सितंबर से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरूआत की जा रही है। इस योजना के तहत 23 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित व अविवाहित महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से महिलाओं के खातों में डाले जाएंगे। जिसका प्रयोग वे अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए कर पाएगी। इस योजना के तहत प्रदेश में 20 लाख महिलाओं को लाभ होगा। एक लाख से कम आय वाली महिलाओं को इस योजना के प्रथम चरण में शामिल किया गया। इस बारे में महिला लाभार्थियों ने अपने विचार रखे। Bhiwani News

लाभार्थी संतोष ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना से उन्हे सीधा लाभ होगा। प्रति माह 2100 रुपए उनके खातों में आएंगे। इससे वे अपने परिवार, बच्चों, रसोई व अन्य घर खर्च में इसका प्रयोग कर पाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नायब सैनी सरकार ने महिला हितों में बड़ा निर्णय लिया है, जिसके लिए वे सरकार की आभारी हैं। थैंक्यू नायब सैनी सरकार।

लाभार्थी मानसी ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को सशक्त करने वाली साबित होगी। इससे उन्हे आर्थिक आाजदी मिलेगी तथा वे अपना जीवन यापन बेहतर तरीके से कर पाएंगी। उन्होंने बताया कि घर-परिवार के निर्वाह के लिए अब उन्हे जो लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से अतिरिक्त पैसा मिलेगा, उसका प्रयोग वे अपने परिवार के कल्याण में कर पाएंगी। Bhiwani News

लाभार्थी मीनाक्षी ने कहा कि राज्य सरकार ने महिला हितैषी अच्छी योजना लागू की है। जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे। जिनसे आर्थिक रूप से वे परिवार के पुरूष सदस्यों या कमाने वाले सदस्यों पर निर्भरता कम होगी तथा इस योजना से उन्हे मिलने वाले प्रति माह मिलने वाले 2100 रुपए से आत्मनिर्भर होने का उनका मार्ग प्रशस्त होगा।

भिवानी महिला मोर्चा की नेता मीना परमार ने बताया कि 28 अगस्त को मुख्यमंत्री ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा की थी। इसके लिए बजट में पांच हजार करोड़ रुपए का प्रावधान राज्य सरकार ने कर लिया था। अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर इस योजना को लागू किया जा रहा है। इस योजना के तहत एक लाख से कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को प्रति वर्ष 25 हजार 200 उनके खातों में मिलेंगे। इससे महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होगा तथा वे अपने परिवार को ओर बेहतर तरीके से संभाल पाएंगी। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– हिसार में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर बाइक सवार पर गिरा, 3 की दर्दनाक मौत

Haryana Government Scheme: हरियाणा की महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले, 25 सितंबर को आएंगे 2100 रुपये, ये शर्ते भी जानें
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Deen Dayal Lado Laxmi Yojana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा कि सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और मंत्रिमंडल के निर्णय जनता के हित में होंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में बुनियादी अवसरंचना को मजबूत करने, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता से जुड़े कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने तथा पेयजल आपूर्ति और जनस्वास्थ्य सेवाओं में सुधार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार किया गया। Haryana Government Scheme

प्रेस वार्ता के दौरान सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर तथा सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति को मिले। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिये कि योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये।

वहीं 25 सितंबर 20205 को हरियाणा की महिलाओं को 2100 रुपये मिलेगे। हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लिया है। आज हुई कैबिनेट बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने की मंजूरी दे दी गई है। यह योजना प्रदेश में 25 सितंबर 2025 से लागू होगी। योजना के तहत महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। पहले चरण में इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है। इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों प्रकार की महिलाएं शामिल होंगी।

#WATCH | Chandigarh: Haryana CM Nayab Singh Saini says, “We have decided today to implement Deendayal Lado Laxmi Yojana for social security and respect of women. Under this scheme, all eligible women will be provided financial assistance of Rs 2100 every month. This scheme will… pic.twitter.com/wkc14RsKN4

— ANI (@ANI) August 28, 2025

जानें शर्त | Haryana Government Scheme

पहले चरण में इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है।

इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों प्रकार की महिलाएं शामिल होंगी।

सैनी सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ पाने के लिए महिला या उसके पति का प्रदेश में कम से कम 15 साल निवास होना अनिवार्य है।

प्रशासन का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगी।

-मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि पहले चरण में लगभग 19 से 20 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

– कैबिनेट की मंजूरी के बाद अगले 6-7 दिनों में इसका गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों के लिए आई खुशखबरी, अब नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहरों की ओर, शिक्षा मंत्री ने दी ये जानकारी

Haryana News: इन कामों के बिना नहीं मिलेंगे 2100 रुपये, हरियाणा की महिलाएं तुरंत कर लें तैयारी
Haryana Lado Laxmi Yojana: सरसा (भगत सिंह)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। इस घोषणा के अनुसार, राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से एक नई योजना की शुरुआत की जा रही है, जिसे ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ नाम दिया गया है। यह योजना हरियाणा की गरीब महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की मदद देने का वादा करती है। हालांकि अभी तक इस योजना का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन इसे लेकर कुछ तैयारियां पहले से ही करनी होंगी, ताकि जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो, आपको किसी प्रकार की दिक्कत न हो। Haryana News

1. अंत्योदय सरल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन |Haryana News

लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहला कदम हरियाणा सरकार के अंत्योदय सरल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना है। अगर आपने अब तक इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो इसे तुरंत पूरा करें। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको पोर्टल पर जाना होगा, जहां ‘New User? Registration Here’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और एक पासवर्ड भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। इसके जरिए आप भविष्य में इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

2. बीपीएल कार्ड

लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो गरीबी रेखा से नीचे (BPL) आती हैं। यदि आपकी सालाना परिवार आय 1,80,000 रुपये से कम है और आपने बीपीएल कार्ड नहीं बनवाया है, तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप बीपीएल कार्ड बनवाएं। बीपीएल कार्ड के लिए अंत्योदय सरल पोर्टल पर अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर आवेदन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपनी सभी जानकारी भरनी होगी। जब आपके द्वारा दी गई जानकारी का सत्यापन हो जाएगा, तो आपका बीपीएल कार्ड जारी हो जाएगा।

3. परिवार पहचान पत्र (PPP)

हरियाणा राज्य में किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार पहचान पत्र (PPP) होना आवश्यक है। यदि आपने अभी तक यह दस्तावेज़ नहीं बनवाया है, तो आपको यह काम जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। आप अपने पास के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), सरल केंद्र या परिवार पहचान पत्र के ऑपरेटर से संपर्क कर इसे बनवा सकते हैं। इस प्रक्रिया में आपको अपना आधार कार्ड और हरियाणा की नागरिकता का प्रमाण पत्र लेकर जाना होगा।

4. बैंक खाता और आधार कार्ड लिंक | Haryana News

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना का लाभ तभी मिलेगा जब महिला का बैंक खाता उनके आधार कार्ड से लिंक हो। अगर आपके बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो यह प्रक्रिया तुरंत पूरी करें। इसके लिए आप अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर आधार कार्ड से अपने बैंक खाते को लिंक करवा सकती हैं। यह जरूरी कदम है, क्योंकि बिना लिंकिंग के योजना के तहत कोई भी भुगतान आपके खाते में नहीं आएगा।

लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा की गरीब महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी तैयारियां पहले से ही करनी होंगी। अगर आप हरियाणा की निवासी हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो अंत्योदय सरल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, बीपीएल कार्ड, परिवार पहचान पत्र और बैंक खाता लिंकिंग जैसी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करें। इससे आप योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। योजना का लाभ हर उस महिला को मिलेगा, जो इस प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा करेगी और पात्रता की शर्तों को पूरा करेगी।

DGCA: विमान दुर्घटना के कुछ दिन बाद अब कार्यवाही का दौर शुरू! एयर इंडिया के तीन अधिकारियों पर कार्यव…