England vs India - Sach Kahoon Hindi

England vs India 4th Test: एक विकेट से संतुष्ट नहीं अंशुल कंबोज, अभी है और भूख!
England vs India 4th Test: नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में पदार्पण करने वाले युवा तेज़ गेंदबाज़ अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय विकेट के बाद भावनाएं साझा करते हुए कहा कि वह अब भी अपनी गेंदबाज़ी से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं और आगामी दिनों में सुधार की दिशा में काम करेंगे। 318वें भारतीय टेस्ट खिलाड़ी बने अंशुल कंबोज ने इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट के दूसरे दिन सलामी बल्लेबाज़ बेन डकेट (94 रन) को आउट कर टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। कंबोज ने चोटिल आकाश दीप की जगह ली है, जो कमर की चोट के कारण इस मैच से बाहर हुए हैं। England vs India

पहले विकेट पर संतोष, लेकिन संतुष्टि नहीं

कंबोज ने जियो सिनेमा से बातचीत में कहा, “अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला विकेट लेना खास अनुभव था। मेरा ध्यान सही क्षेत्रों में गेंदबाज़ी करने पर था। कुछ ओवर अच्छे निकले, कुछ नहीं। सच कहूं तो मैं अपनी गेंदबाज़ी से पूरी तरह खुश नहीं हूं। मैं अगले दिन और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।”

उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले दो स्पैल में अतिरिक्त प्रयास किया, लेकिन तीसरे स्पैल में अपनी मूल ताकतों पर ध्यान केंद्रित किया। कंबोज ने यह भी कहा कि भारत की योजना इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों को कम स्कोर पर रोकने और तेजी से आउट करने की है, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाड़ी सिंगल्स से ज्यादा बाउंड्री खेलने पर जोर दे रहे हैं।

बुमराह और सिराज से सीखने का अनुभव | England vs India

अंशुल कंबोज ने टीम के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ गेंदबाज़ी करने के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा, “मुझे इन दोनों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वे अलग-अलग परिस्थितियों में कैसे गेंदबाज़ी करते हैं, इसे देखना और समझना मेरे लिए फायदेमंद है। हम मैदान पर लगातार बातचीत करते हैं और खुद को मैच की परिस्थितियों के अनुसार ढालने की कोशिश करते हैं।”

दूसरी ओर, चोट के बावजूद ऋषभ पंत की क्रीज पर वापसी मैच के दूसरे दिन का विशेष क्षण रही। भारत ने पहली पारी में 358 रन बनाए, जिसमें पंत की साहसिक बल्लेबाज़ी ने दर्शकों को प्रभावित किया। जवाब में, इंग्लैंड की सलामी जोड़ी बेन डकेट और जैक क्रॉली ने टीम को तेज़ शुरुआत दिलाई। दिन के अंत तक इंग्लैंड ने 225 रन पर 2 विकेट गंवाए हैं। जो रूट और ओली पोप क्रीज पर नाबाद हैं। England vs India

England vs India 1st Test: पोप के शतक ने डकेट के रोंगटे खड़े कर दिए!
लीड्स में भावुक हुए बेन डकेट

England vs India 1st Test: हेडिंग्ले टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज़ ओली पोप (Ollie Pope) के नाबाद शतक की सभी ओर सराहना हो रही है। उनके इस प्रदर्शन ने न केवल टीम को मज़बूती दी, बल्कि आलोचकों को भी करारा जवाब दिया। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ बेन डकेट ने भी पोप की इस पारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि, “जब उन्होंने दबाव में शतक पूरा किया, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे।” England vs India

ज्ञात हो कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ पिछली असफल पारियों के चलते तीसरे क्रम पर ओली पोप की जगह पर सवाल खड़े हो रहे थे। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ उनकी 171 रनों की पारी के बावजूद आलोचना कम नहीं हुई थी और जैकब बेथेल को उनके स्थान पर आज़माने की चर्चा भी तेज़ थी।

दूसरे दिन ओली पोप ने अपनी आलोचनाओं को पीछे छोड़ते हुए 125 गेंदों में 13 चौकों की सहायता से शानदार शतक जड़ा। जसप्रीत बुमराह की एक इनस्विंग गेंद को लेग साइड की ओर खेलते हुए उन्होंने अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक पूरा किया। दिन के अंत तक इंग्लैंड ने 49 ओवर में तीन विकेट खोकर 209 रन बना लिए थे और भारत से 262 रन पीछे था।

डकेट ने पोप की पारी की तारीफ की

डकेट ने पोप की पारी की तारीफ करते हुए कहा, “मैं एक रन बनाकर आउट हो गया और उन्होंने आकर पूरे दबाव को संभाला। वह तेजी से रन बनाते हैं और उनकी बल्लेबाज़ी देखना एक सौभाग्य है। जब वे क्रीज़ पर आते हैं, तो शतक बनाकर ही लौटते हैं। उनके जैसा बल्लेबाज़ भारत के खिलाफ तीसरे नंबर पर होना, अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने शतक जड़ा और जीत के लिए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। यह उनके लिए शानदार शुरुआत है।”

बेन डकेट ने खुद 62 रनों की उपयोगी पारी खेली, लेकिन जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने भारतीय गेंदबाज की जमकर तारीफ करते हुए कहा, “बुमराह विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ हैं। वह किसी भी परिस्थिति में खतरनाक साबित हो सकते हैं – चाहे वह भारत की सपाट पिच हो या हेडिंग्ले की स्विंग करती हवा। शुरुआत में हम बड़ा नुकसान झेल सकते थे, लेकिन हमने संयम रखा।” उन्होंने आगे कहा, “आप बुमराह को खुलकर गेंदबाज़ी करने नहीं दे सकते। आपको उन्हें दबाव में रखने की रणनीति बनानी होगी और खराब गेंदों पर रन बनाना ज़रूरी है, वरना वह आपके लिए घातक साबित हो सकते हैं।” England vs India

US-Iran Attacks Update: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद पाकिस्तान हुआ आगबबूला!