Anil Vij - Sach Kahoon Hindi
हरियाणा में बिना लोन और बैंक गारंटी के मिलेगा सोलर सिस्टम
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कहा कि राज्य सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं पर काम कर रही है। इसके तहत 1 किलोवाट तक के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बिना बैंक ऋण और बैंक गारंटी के सोलर सिस्टम उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। विभागीय कर्मचारी स्वयं उपभोक्ताओं के घर जाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेंगे और उनकी छतों पर सोलर सिस्टम स्थापित करवाएंगे।
इससे लाभार्थियों का बिजली बिल लगभग शून्य हो जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1 किलोवाट तक के लोड वाले सात लाख से अधिक उपभोक्ता इस योजना से लाभान्वित हो सकते हैं। मंत्री विज ने कहा कि नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने वाले पांच किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को भी बिना बैंक ऋण सोलर सिस्टम उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। सरकारी सब्सिडी के बाद बची राशि उपभोक्ताओं से आसान किस्तों में ली जाएगी, जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।
केंद्र के समक्ष सरकार ने रखा ये प्रस्ताव
मंत्री ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष रखा गया है। इसके तहत जिन किसानों की जमीन खाली पड़ी है, वे अपने खर्च पर वहां सोलर प्लांट स्थापित कर सकेंगे। सरकार उनसे निर्धारित दरों पर बिजली खरीदेगी, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय का स्थायी स्रोत मिलेगा और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने जा रहे हैं। यह सम्मान राज्य के बेहतर प्रदर्शन और सौर ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों का परिणाम है। विज ने बताया कि केंद्र सरकार ने हरियाणा को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल किया है।
सांकेतिक फोटो
पेट्रो-उत्पाद गोदाम में भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका
अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Ambala News: हरियाणा के अंबाला शहर के पास स्थित मंडोर गांव में सोमवार सुबह करीब 9 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गद्दा और पेट्रो-उत्पाद गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि कई किलोमीटर दूर तक सिर्फ काले धुएं का गुबार ही नजर आ रहा था। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त परिसर में मौजूद 200 से अधिक कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा और दर्दनाक हादसा होने से टल गया।
अग्निशमन विभाग के कर्मचारी सतीश कुमार ने जानकारी दी कि विभाग को सुबह लगभग साढ़े 9 बजे इस अग्निकांड की सूचना मिली थी। गोदाम में गद्दों के साथ-साथ तेल, केमिकल और पेट्रोलियम उत्पाद जैसे अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ रखे होने के कारण लपटें बेहद तेजी से फैलीं और उन्होंने देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता और असहनीय तपिश के कारण दमकलकर्मियों को शुरूआत में पास जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति पर काबू पाने के लिए करीब 7 दमकल गाडि?ों को मोर्चे पर लगाया गया, जिसके बाद राहत कर्मियों ने दो घंटे से अधिक समय की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
मौके पर पहुंचे अनिल विज
ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के गांव मंडोर में आज प्रात: फैक्टरी में आगजनी की घटना का मौके पर पहुंच जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को राहत कार्य तेजी से करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित फैक्टरी मालिक से घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
शॉर्ट सर्किट माना जा रहा आग का कारण: डीएसपी
डीएसपी जितेश जिंदल ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। शुरूआती जांच और प्रशासनिक आंकलन में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो पाएगी। फैक्ट्री प्रबंधन से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं, लेकिन गोदाम में रखा लाखों रुपये का तैयार माल और रासायनिक उत्पाद पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं।
Ambala News
जगाधरी भूमि रजिस्ट्री मामले में नगर निगम अधिकारी पर गिरी गाज, गिरफ्तारी के आदेश
यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Yamunanagar News: ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को यमुनानगर में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में अवैध कालोनी काटे जाने पर एक्शन लिया और अवैध कालोनी काटे जाने के दौरान तत्कालीन संबंधित रजिस्ट्रार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विज ने जगाधरी के सेक्टर-17 में भूमि के एक टुकड़े की रजिस्ट्री करने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम के संबंधित सहायक अभियंता दीपक सुखीजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। बता दें कि दीपक सुखीजा का तबादला हो चुका है।
बसंत नगर जगाधरी निवासी विजयदीप सिंह ने बसंत नगर के पास एचएसवीपी की जमीन में अवैध कॉलोनी काटे जाने पर डीटीपी व नगर निगम यमुनानगर द्वारा कार्यवाही करने कीे शिकायत पर एसडीएम जगाधरी ने पक्ष रखा जिस पर ऊर्जा मंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि जो भी अवैध कालोनी काटी जा रही है उन पर डीटीपी द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है, इसकी जांच करवाएं। लाल द्वारा कालोनी निवासी रूड सिंह ने अवैध कब्जा हटवाने बारे शिकायत रखी। इस मामले में कार्यकारी अभियंता बिजली वितरण निगम ने रिपोर्ट प्रस्तुत की जिस पर विज ने निशानदेही करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा गांव लवाणी, कलावड़ निवासी सिंह राम ने गैस एजेंसी द्वारा फर्जी सिलेंडर एंट्री एवं ब्लैक मार्केटिंग के संबंध में शिकायत दी।
इस अवसर पर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, साढौरा की विधायक रेणु बाला, मेयर नगर निगम सुमन बहमनी, उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, नगर निगम आयुक्त महावीर प्रसाद, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, व्यासपुर के एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह, छछरौली के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, रादौर के एसडीएम नरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
15 में से 7 परिवादों का मौके पर ही समाधान
बैठक के दौरान 15 परिवाद रखे गए, जिनमें से विज ने 7 परिवादों को मौके पर ही समाधान किया। कैबिनेट मंत्री अनिल विज के सम्मुख एचएसवीपी के सेक्टर-17, जगाधरी निवासी महेन्द्र तनेजा ने प्रॉपर्टी आईडी के भूमि के एक टुकड़े को अपु्रव कर रजिस्टरी किए जाने बारे शिकायत रखी व इस मामले में अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने जांच की रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट पर अनिल विज ने नगर निगम के सहायक अभियंता दीपक सुखीजा के खिलाफ नगर निगम आयुक्त को एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए।
श्रमिकों व उनके परिवारों के सुलभ स्वास्थ्य को लेकर अनिल विज सख्त
प्रदेश के 34 स्थानों पर बन रहे ईएसआई अस्पताल व डिस्पेंसरी
चण्डीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि श्रमिक देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य के तहत केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश के 34 स्थानों पर ईएसआईसी अस्पतालों एवं औषधालयों का निर्माण एवं विस्तार कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि श्रमिकों को उनके नजदीक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। Haryana ESIC News
इस संबंध में आज श्रम मंत्री अनिल विज ने ईएसआईसी विभाग के अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और सभी परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ईएसआईसी के माध्यम से संचालित सभी निर्माण कार्यों और परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि श्रमिकों को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।
देरी, लंबित कार्यों की मांगी सूची | Haryana ESIC News
विज ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं में किसी प्रकार की बाधा, देरी या लंबित कार्य हैं, उनकी विस्तृत सूची तैयार की जाए और नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा अब प्रत्येक माह स्वयं उनके द्वारा की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिला झज्जर के बहादुरगढ़ में 100 बिस्तरों वाले ईएसआई अस्पताल का 98 प्रतिशत से अधिक सिविल कार्य पूरा हो चुका है।
वहीं, जिला रेवाड़ी के बावल में बन रहे 150 बिस्तरों के ईएसआई अस्पताल का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है तथा शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि रोहतक में 150 बिस्तरों वाला ईएसआई अस्पताल तथा मानेसर में 500 बिस्तरों का अत्याधुनिक ईएसआई अस्पताल स्थापित किया जाना प्रस्तावित है, जिनका कार्य जल्द शुरू होगा। इसके अतिरिक्त सोनीपत के बारही और राई स्थित ईएसआई डिस्पेंसरियों का लगभग 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि पंचकूला की ईएसआई डिस्पेंसरी को संचालित भी कर दिया गया है। Haryana ESIC News
अंबाला, हिसार, सोनीपत,  करनाल में कार्य प्रगति पर
बैठक में यह भी बताया गया कि अंबाला में 100 बिस्तरों का ईएसआई अस्पताल, हिसार में 100 बिस्तरों का अस्पताल, सोनीपत में 150 बिस्तरों का ईएसआई अस्पताल तथा करनाल में 30 बिस्तरों के अस्पताल के  कार्य प्रगति पर हैं। इसके साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों जैसे आईएमटी रोहतक, साहा, सोहना, खरखौदा, नूंह, गोहाना, पानीपत, कुरुक्षेत्र, झाड़ली, पटौदी, कुंडली, बहालगढ़, तरावड़ी, घरौंडा, झज्जर, कैथल, फर्रुखनगर, कोसली, चरखी दादरी, छछरौली, दादरी टोए और मुलाना में ईएसआई डिस्पेंसरियों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
अम्बाला में एशिया के सबसे बड़े शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी- अनिल विज
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने 10 मई 1857 को आजादी की पहली लड़ाई के आरंभ होने के दिवस पर शहीदों को नमन किया है और बताया कि अम्बाला छावनी में 1857 की लड़ाई में शहीदों को नमन करने हेतु सबसे बड़ा शहीदी स्मारक का निर्माण किया गया है, जिसका शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। विज ने यह जानकारी सांझा करते हुए बताया कि ‘‘आज 10 मई के ही दिन 1857 में आजादी की पहली लड़ाई आरम्भ हुई थी जिसमें देश भर में जगह जगह अंग्रेजों के साथ सशस्त्र संघर्ष हुआ और मां भारती के अनेकों लालों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
उन तमाम वीरों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने एवं श्रद्धांजलि देने के लिए अम्बाला छावनी में एशिया का सबसे बड़ा एक शहीदी स्मारक बनाया गया है।’’ उल्लेखनीय है कि अम्बाला छावनी में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के वीर शहीदों की याद में 700 करोड़ रुपए की लागत से शहीदी स्मारक का निर्माण किया गया है। यह शहीदी स्मारक बनकर तैयार हो चुका है जिसमें इस लड़ाई से संबंधित संपूर्ण इतिहास को विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शित किया गया है। शहीदी स्मारक में 63 मीटर ऊंचा कमल के आकार का मेमोरियल टॉवर भी बनाया गया है जिस पर रात्रि के समय लाइट एंड साउंड शो प्रदर्शित किया जाएगा। मेमोरियल टॉवर के ठीक समक्ष दो हजार लोगों के बैठने वाली दर्शक दीर्घा भी है।
हरियाणा में स्कूलों-अस्पतालों के ऊपर से गुजर रही खतरनाक बिजली लाइनें होंगी शिफ्ट, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश
अम्बाला (सच कहूँ न्यूज़)। Anil Vij ने प्रदेश में स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों के ऊपर से गुजर रही खतरनाक बिजली लाइनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसी बिजली लाइनों को चरणबद्ध तरीके से जल्द शिफ्ट किया जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विशेष सैल का किया गया गठन
ऊर्जा मंत्री ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में एक विशेष सैल बनाने के निर्देश दिए हैं।
यह सैल:
बिजली लाइनों की शिफ्टिंग की निगरानी करेगा
हर 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट देगा
समयबद्ध तरीके से काम पूरा करवाएगा
⚡ 33 केवी की 21 लाइनें पहले ही शिफ्ट
ऊर्जा विभाग के अनुसार:
33 केवी बिजली लाइनों के लिए 27 स्थान चिन्हित किए गए थे
सभी कार्यों को मंजूरी मिल चुकी है
इनमें से 21 लाइनें (77.8%) शिफ्ट की जा चुकी हैं
बाकी 6 लाइनों पर तेजी से काम जारी है
🏫 11 केवी की 1116 लाइनें भी हटाई गईं
स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइनों के लिए:
कुल 1299 स्थानों की पहचान की गई
1116 लाइनें (85.9%) सफलतापूर्वक शिफ्ट हो चुकी हैं
183 स्थानों पर कार्य अभी जारी है
बिजली कटौती को लेकर सख्त आदेश
Anil Vij ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि:
शहरी क्षेत्रों में 2 घंटे से ज्यादा बिजली बाधित न हो
ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम 4 घंटे तक ही कट लगे
अगर तय समय से ज्यादा बिजली बाधित रहती है, तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गंभीर मामलों में निलंबन तक हो सकता है।
मेंटेनेंस स्टाफ को दिए जरूरी निर्देश
ऊर्जा मंत्री ने ट्रांसफार्मर बदलने और मरम्मत कार्यों को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा कि:
स्टाफ के पास सभी जरूरी उपकरण हों
सुरक्षा साधन उपलब्ध हों
ट्रांसफार्मर ट्रॉली की व्यवस्था हो
ताकि तकनीकी खराबियों को जल्दी ठीक किया जा सके।
जलभराव वाले क्षेत्रों में नहीं बनेंगे सब-स्टेशन
भविष्य में बनने वाले बिजली सब-स्टेशनों को लेकर भी सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है।
निर्देशों के अनुसार:
सब-स्टेशन जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर बनाए जाएं
यदि ऐसा संभव न हो, तो उन्हें संभावित जलस्तर से कम से कम 2 फीट ऊंचाई पर बनाया जाए
इसके लिए संबंधित विभाग से NOC लेना अनिवार्य होगा
सुरक्षा और बेहतर बिजली व्यवस्था पर फोकस
हरियाणा सरकार का यह कदम स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों में सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ बेहतर बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इससे भविष्य में हादसों के खतरे को कम करने में मदद मिलेगी
सर! मेरे पास पॉवर नहीं है सस्पेंड करने की: एसपी, जब मै कह रहा हूँ सस्पेंड करो: अनिल विज
एक आरोपी पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने को लेकर एसपी उपासना पर भड़के मंत्री अनिल विज
आप मेरा आदेश लिखकर भेजे, मै देखता हूँ कौन सस्पेंड नहीं करता: मंत्री अनिल विज
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज की एसपी उपासना के साथ तीखी बहस हुई। यह बहस एक पुलिस कर्मचारी के निलंबन को लेकर हुई। इस दौरान भड़के मंत्री विज ने एसपी को कह डाला कि आप उठ जाईये, जब आपके पास पावर नहीं। दरअसल, शिकायतकर्ता गांव तितरम निवासी संदीप मलिक ने शिकायत दी थी कि एएसआई संदीप ने जमीन बेचने को लेकर उससे पैसे लिए थे, लेकिन पुलिस में होने के कारण पैसे वापस नहीं दिए गए थे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री अनिल विज ने मौके पर मौजूद एसपी को संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए। इस पर एसपी ने कहा कि संबंधित पुलिस कर्मचारी वर्तमान में कुरुक्षेत्र जिले में तैनात है और वह कैथल पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। ऐसे में उनके पास उसे निलंबित करने का अधिकार नहीं है। उसके पास पॉवर नहीं है। कुरुक्षेत्र एसपी या डीजी ही ऐसा कर सकते हैं। उए सुनते ही मंत्री अनिल विज भड़क गये। मंत्री ने कहा कि यदि उनके पास कार्रवाई करने की शक्ति नहीं है तो वे अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकतीं।
उठ जाईये, जब आपके पास पावर नहीं | Kaithal News
उन्होंने कहा, ‘अगर आपके पास पावर नहीं है तो आप यहां से उठ जाइए।’ जब मैं कह रहा हूँ तो इससे बड़ी पावर क्या है। मंत्री के इस बयान के बाद बैठक में कुछ देर के लिए असहज माहौल बन गया और उपस्थित अधिकारियों व समिति सदस्यों के बीच खामोशी छा गई। अंत में डीसी अपराजिता ने हस्तक्षेप करते हुए मामला शांत किया और कहा कि वे इस बारे में मंत्री जी के आदेशो को उच्च अधिकारियो के पास भेज देगी।
मै देखता हूँ कौन सस्पेंड नहीं करता
विज ने कहा कि डीजीपी को लिख दो और उसमें लिखो कि कमेटी के चेयरमैन अनिल विज ने आदेश दिए हैं कि कर्मचारी को सस्पेंड करो, मैं देखता हूं कौन सस्पेंड नहीं करता। इससे पहले मामले में भी विज ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए और कहा कि इसमें पुलिस का निकम्मापन दिखाई दे रहा है। Kaithal News
यह भी पढ़ें:– 5 वर्ष से फरार उदघोषित आरोपी गिरफ्तार
Anil Vij: वोट चोर का शोर मचाते विपक्ष को दो साल हो गए, मगर आज तक एक भी शिकायत चुनाव आयोग को नहीं दी: अनिल विज
“मैं दावा कर सकता हूं कि जहां-जहां चुनाव होंगे वहां नरेंद्र मोदी व भाजपा जीतेगी”: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
“लोगों को काम चाहिए, झूठे नारे नहीं चाहिए”: अनिल विज
भाजपा संस्कारी पार्टी है और उन्हीं संस्कारों को लेकर हम पार्टी का कार्य करते हैं: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। हरियाणा ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कहा कि “वह दावा कर सकते हैं जहां-जहां चुनाव होंगे वहां नरेंद्र मोदी व भाजपा जीतेगी क्योंकि लोगों को काम चाहिए, झूठे नारे नहीं चाहिए।” ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा संस्कारी पार्टी है और उन्हीं संस्कारों को लेकर हम पार्टी का कार्य करते हैं। पार्टी हमारे लिए सेवा का माध्यम है और उसी को लेकर हम लगातार काम करते आ रहे हैं। लोगों ने सात बार मुझे विधायक बनाया है। मैं जब सात बार कहता हूं तो मुझे खुद हैरानी होती है कि मेरे जैसे साधारण व्यक्ति को लोगों ने बार-बार जिताया। Kaithal News
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि विरोधी दल बेमतलब के मुद्दे उठा रहे हैं, वोट का मुद्दा उठाने वाले यदि जीतते हैं तो वह कुछ नहीं कहते, मगर जब हार जाते हैं तो वह कभी ईवीएम तो कभी लिस्टों को दोष देते हैं। उन्होंने कहा कि वोट चोर का शोर मचाते विपक्ष को दो साल हो गए, मगर आज तक एक भी शिकायत चुनाव आयोग को नहीं दी। यदि उन्हें ज्ञान है कि वोट गलत बनी है तो जिम्मेदार नागरिक होने के नाते चुनाव आयोग को बताना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अभी राहुल गांधी ने विदेशी महिला के नाम से वोटो की लिस्ट जारी की थी, वह पूछना चाहते हैं कि उस बूथ पर इनकी पार्टी के बूथ एजेट ने कोई शिकायत क्यों नहीं की। यदि शिकायत नहीं की तो आपने अपने बूथ एजेंट पर क्या कार्रवाई की। यह केवल अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए खेल खेल रहे हैं। मगर आज जनता पूरी तरह से जागरूक है और बिहार की जनता ने इनको जीरो दिखा दिया। वह दावा कर सकते हैं जहां-जहां चुनाव होंगे वहां नरेंद्र मोदी व भाजपा जीतेगी क्योंकि लोगों को काम चाहिए, झूठे नारे नहीं चाहिए। Kaithal News
यह भी पढ़ें:– LPG Fiber Cylinder: अब लोहे का भारी-भरकम नहीं, बल्कि आधे वजन का फाईबर का पारदर्शी सिलेंडर मिलेगा
मंत्री अनिल विज ने एएसआई को सस्पेंड करने के दिए आदेश
मामले में एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर 10 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने के लिए कैथल पहुंचे। कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित बैठक में केबिनेट मंत्री अनिल विज के सामने एक शिकायत आई जिसमे एक लड़की से छेड़छाड़ के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गयी थी। पूरी शिकायत सुनकर मंत्री अनिल विज गुस्से में आ गए और मामले में जांच अधिकारी द्वारा जांच में लापरवाही बरतने पर मंत्री विज ने सख्त रुख अपनाया और संबंधित पुलिस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मंत्री को एक दंपत्ति द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी पुत्री को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। पिता ने आरोप लगाया गया था कि ये चारों आरोपी उसकी बेटी को छेड़खानी करते हुए परेशान करते थे। उसे धमकी देते थे, जिससे तंग आकर लड़की ने आत्महत्या कर ली थी।
मंत्री ने सुनवाई के दौरान पूछताछ की, जिसमें पीड़िता के अस्पताल से ब्यान दर्ज करने में देरी मिलने पर मंत्री अनिल विज ने मामले के जांच अधिकारी पूंडरी थाना में कार्यरत एएसआई को सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही इस मामले में एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर गहनता से जांच कर 10 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस कमेटी में डीएसपी व एक गैर सरकारी सदस्य शक्ति सौदा को शामिल गया है।
वीआईपी नंबर मामले में जांच जारी | Kaithal News
वाहन के वीआईपी नंबर को लेकर पूछे गए प्रश्न पर विज ने कहा कि जांच केवल उस व्यक्ति की हो रही है जिसने 1 करोड़ 17 लाख रुपये का नंबर खरीदा था, लेकिन बाद में राशि का भुगतान नहीं किया। अब उसकी संपत्ति की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह इतना महंगा नंबर लेने में सक्षम था या नहीं।
यह भी पढ़ें:– New Bus Stand: टोहाना को कल मिलेगा नए बस स्टैंड का तोहफा, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
शिकायत निवारण कमेटी में विज ने सुनीं सरसावासियों की समस्याएं, दो अधिकारी निलंबित
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित, 17 शिकायतों पर सुनवाई, 6 का समाधान
पेड़ काटने के मामले में एडीसी के नेतृत्व में बनाई तीन सदस्यों की कमेटी, वीडियोग्राफी कराकर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। हरियाणा के बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को चक्कर न काटने पड़ें। शुक्रवार को स्थानीय पंचायत भवन में हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 17 शिकायतों पर सुनवाई हुई। इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि 11 मामलों को संबंधित विभागों से रिपोर्ट लेकर अगली बैठक तक के लिए लंबित कर दिया गया। Sirsa News
बैठक में डबवाली के गांव कालुआना में 51 पेड़ों की कटाई और उसमें से 31 पेड़ बिना अनुमति काटे जाने की शिकायत पर मंत्री विज ने कड़ा रुख अपनाया। एसीएस से फोन पर संपर्क न होने पर उन्होंने दूसरे अधिकारी से जानकारी ली और मामले को गंभीर मानते हुए एडीसी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाने के निर्देश दिए। कमेटी को मौके की वीडियोग्राफी करवाकर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। विज ने स्पष्ट कहा कि दोषी पाए जाने पर 409 का पर्चा दर्ज होगा और पेड़ काटने पर उम्रकैद तक की सजा सुनिश्चित करवाई जाएगी। वहीं बिजली संबंधी एक शिकायत पर बिजली मंत्री ने एक लाइनमैन को सस्पेंड करने के निर्देश भी दिए।
अन्य शिकायतों पर भी त्वरित निर्देश | Sirsa News
बैठक के दौरान मंत्री अनिल विज ने घग्घर बाढ़ (जुलाई 2023) में किसी व्यक्ति के खेत से मिट्टी उठाए जाने की शिकायत पर वैल्यूएशन करवाकर प्रभावित किसान को उचित मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। कुलवंत कौर के परिवार की सुरक्षा संबंधी शिकायत पर पुलिस को तुरंत सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश जारी किए गए। सरकारी जमीन हड़पने के एक मामले में अंगूठे के निशान की जांच दिल्ली की फॉरेंसिक लैब से करवाने तथा उक्त जमीन की किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए।
इसी तरह गांव बणी में रास्ता रोकने और मारपीट की शिकायत पर थाना प्रभारी को मौके पर पहुंचकर रास्ता पूरी तरह खाली करवाने, अवरोध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा दोषियों के चालान करने के स्पष्ट आदेश दिए गए। मंत्री विज ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर कार्रवाई पूरी करने के सख्त निर्देश दिए।
बैठक में मौजूद रहे
बैठक में जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, डबवाली जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा, चेयरमैन देव कुमार शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अमीरचंद मेहता, प्रदीप रातूसरिया, पार्षद सुमन शर्मा सहित उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र सहारण, डबवाली की एसपी निकिता खट्टर, एडीसी वीरेंद्र सहरावत, एसडीएम अर्पित जैन, एसडीएम पारस भागोरिया, एसडीएम मोहित कुमार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। Sirsa News
यह भी पढ़ें:– लापता दो नाबालिग लड़कियां कश्मीर से बरामद
अनिल विज के दरबार में तारीख पर तारीख नहीं, न्याय मिलता है
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कैथल पहुंचे मंत्री अनिल विज
पांच अलग-अलग मामलों में एसडीओ सहित निजी फर्म व अन्य के खिलाफ दिए एफआईआर दर्ज करने के आदेश
मंत्री अनिल विज ने एसडीओ को निलंबित करने के दिए आदेश
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal: शुक्रवार को आरकेएसडी कॉलेज के सभागार जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने 19 शिकायतों की सुनवाई की गई। इसमें पांच पुरानी व 14 नई शिकायतें शामिल रही। बैठक में मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में जो भी आदेश दिए जाते हैं, उनकी गंभीरता से पालन किया जाए। ताकि आमजन को राहत मिल सके। मंत्री ने कई मामलों में अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।
उन्होंने पांच अलग-अलग मामलों में एसडीओ सहित जिम्मेदार कर्मचारियों, फाइनेंस कंपनी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। साथ ही एसडीओ को निलंबित करने के भी आदेश दिए। साथ ही उन्होंने दो मामलों में जिला कष्ट निवारण समिति सदस्यों व अधिकारियों की कमेटियों का गठन कर जांच रिपोर्ट देने व एक मामले में डीसी को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अनिल विज के दरबार में बार बार तारीख नहीं मिलती। यहां न्याय मिलता है। यहां काम में लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाता।
जनकपुरी कालोनी निवासी सतीश कुमार ने अपनी शिकायत में उसने आरोप लगाया था कि उसके पड़ोस में किराये पर रहने वाले चार युवकों को गली में शराब पीने पर टोकने पर उसके साथ मारपीट की। इस मामले में दोनों पक्षों का आपस में समझौता होने के कारण इस शिकायत का निपटान कर दिया गया। Kaithal
अगली शिकायत गांव बात्ता निवासी शांति देवी की थी। जिसमें उसने आवास योजना की तीसरी किस्त न मिलने की शिकायत की। इस पर सीईओ जिला परिषद ने मंत्री को अवगत करवाया कि इस मामले को मुख्यालय भेज कर बजट की मांग की हुई है। जैसे ही बजट आएगा, तुरंत किश्त जारी कर दी जाएगी। इस शिकायत को अगली शिकायत के लिए लंबित रखा।
गांव रामगढ़ पांडवा निवासी बीरबल की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसके परिवार की पात्रता खत्म किए जाने की शिकायत पर मंत्री अनिल विज ने शिकायतकर्ता को लिखित में उनकी अपात्रता बारे जानकारी देने के निर्देश दिए। वहीं डीडीपीओ ने मंत्री को बताया कि उन्होंने संबंधित जेई के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर दी है।
कैथल के छात्रावास रोड के दुकानदारों ने बिजली विभाग द्वारा खंभे के लिए खोदे गए गड्डे में टूटे सीवरेज को ठीक न करवाए जाने संबंधी शिकायत पर मंत्री ने बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता को सख्त लहजे में जल्द से जल्द गड्ढे को बंद करवाने व पाइपलाइन को दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए।
बैठक में ये रहे मौजूद | Kaithal
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, सुरेश संधू, शक्ति सौदा, संजय सैनी, संगीता, आयुष गर्ग, प्रवीन प्रजापति, कपिल दीक्षित, गोपाल सैनी, सुशील पंचाल के अलावा जिला प्रशासन से डीसी प्रीति, एसपी उपासना, एडीसी कम सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, डीएमसी कपिल कुमार, आरटीए गिरीश कुमार, एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार, ईओ एचएसवीपी वकील अहमद, तीनों एसडीएम अजय सिंह, अजय हुड्डा व कैप्टन प्रमेश सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य मौजूद रहे।
चंडीगढ़ की बजाय कैथल में दर्ज करो एफआईआर
बैठक में पुरानी शिकायतों में शामिल शिकायत में सीवन गेट निवासी मनजीत सिंह की उसकी बेटी को विदेश भेजने में धोखाधड़ी संबंधी शिकायत पर मंत्री अनिल विज ने एसपी को निर्देश दिए कि वे आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ की बजाए जिला कैथल में ही एफआईआर दर्ज कर पीड़ित को न्याय दिलवाएं। इस शिकायत को लंबित रखा गया।
आदेशों की अनुपालना करने पर पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
कसान निवासी कुसुम की शिकायत थी कि उसके बैंक खाते से 5600 रुपये की मनरेगा से आई राशि काट ली। इस मामले की जांच एलडीएम द्वारा की गई। जिसमें बजाज फाइनेंस कंपनी की कमी पाई गई। पिछली बैठक में डीसी प्रीति ने कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे, लेकिन पुलिस विभाग ने एफआईआर दर्ज नहीं की।
इस पर मंत्री अनिल विज ने सख्त लहजे में कहा कि जांच की जाए कि पिछली बैठक में जो आदेश जारी किए गए थे, उनकी पालना किस पुलिस कर्मचारी को करनी थी। उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही बजाज फाइनेंस कंपनी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इस शिकायत को लंबित रखा गया। Kaithal
यह भी पढ़ें:– ‘‘मेरा नाम अनिल विज है और मैं गलत करने वाले को बख्शता नहीं हूं’’- अनिल विज
‘‘मेरा नाम अनिल विज है और मैं गलत करने वाले को बख्शता नहीं हूं’’- अनिल विज
निशुल्क बस पास सुविधा तथा अन्य मामलों को लेकर जल्द ही परिवहन विभाग के अधिकारियों की एक बैठक चंडीगढ़ मुख्यालय में बुलाई जाएगी: परिवहन मंत्री अनिल विज
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने विद्यार्थियों को प्राइवेट बस संचालकों द्वारा सरकारी बस पास पर यात्रा की सुविधा न दिए जाने के संबंध में कहा कि इस बारे में परिवहन विभाग के अधिकारियों की एक बैठक जल्द ही चंडीगढ़ मुख्यालय में बुलाई जाएगी और जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा। Kaithal News
विज आज कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे। परिवहन मंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर कुछ बस संचालक न्यायालय में भी गए हुए हैं और जब लाभार्थियों को बस पास जारी किए गए है, तब क्या नियम व शर्तें थी, इस संबंध में सभी प्रकार से अध्ययन किया जाएगा और इस बारे में एक बैठक जल्द ही ली जाएगी।
अधिकारियों द्वारा लोगों की समस्या का निदान न किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि ‘‘मेरा नाम अनिल विज है और मैं गलत करने वाले को बख्शता नहीं हूं’’।
टोहाना कैथल मार्ग पर अतिरिक्त बस चलाने के निर्देश दिए | Kaithal News
गांव धनौरी के विद्यार्थियों सहकारी बसों में सरकारी पास न चलने से संबंधित थी। मामले की सुनवाई करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि वे जल्द ही इस मामले में राज्य स्तर पर बैठक लेकर निर्णय लेंगे और विद्यार्थियों को राहत पहुंचाई जाएगी। साथ ही उन्होंने जीएम रोडवेज को छात्राओं की मांग पर टोहाना कैथल रूट पर अतिरिक्त बस संचालित करने के निर्देश दिए।
परिवार पहचान पत्र में अज्ञात महिला का नाम जोड़ दिया
कैथल निवासी संध्या ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके परिवार पहचान पत्र में किसी अज्ञात महिला का नाम जोड़ दिया गया है और वह महिला राशन भी ले रही है। जिस पर संबंधित विभाग द्वारा बताया गया कि तकनीकी खामी की वजह से यह नाम जुड़ गया था, जिसे अब हटा दिया गया है। इस मामले की सुनवाई करते हुए मंत्री अनिल विज ने इस मामले की गहनता से जांच करने तथा संबंधित महिला से रिकवरी करने के आदेश जारी किए। साथ ही इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश देते हुए शिकायत को लंबित रखा गया। Kaithal News
यह भी पढ़ें:– ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट करने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में दो गिरफ्तार