US Iran Attacks - Sach Kahoon Hindi

US Iran Attacks Updates: ईरानी परमाणु ठिकानों को लेकर अमेरिका का बड़ा दावा!
अयातुल्ला अली खामेनेई के सहयोगी की जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

US Iran Attacks Updates: वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) द्वारा यह दावा किए जाने के एक दिन बाद कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम अमेरिकी हवाई हमलों से पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है, अब अमेरिका के ही शीर्ष रक्षा अधिकारियों ने यह स्वीकार किया है कि उन्हें यह ज्ञात नहीं है कि हथियार-स्तरीय यूरेनियम वर्तमान में कहाँ है। US Iran Attacks News

रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और संयुक्त चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन कैन ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में राष्ट्रपति के दावे से हटकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरान के तीन प्रमुख ठिकानों पर बी-2 बमवर्षकों और टॉमहॉक मिसाइलों से हमला कर गंभीर क्षति पहुँचाई गई है, लेकिन यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि परमाणु ढांचा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।

इस हमले का मुख्य केंद्र रहा फोर्डो यूरेनियम संवर्धन संयंत्र, जिसे अमेरिका ने 30,000 पाउंड वजनी बंकर-बस्टर बमों से निशाना बनाया। उपग्रह से ली गई छवियों में इस स्थल पर कई गहरे गड्ढे देखे गए हैं। हालांकि इज़राइली खुफिया रिपोर्टों के अनुसार यह परिसर बुरी तरह क्षतिग्रस्त तो हुआ है, लेकिन पूर्ण रूप से नष्ट नहीं। US Iran Attacks  News

ईरान ने हाल के दिनों में वहां से यूरेनियम और उपकरण हटा लिए थे

इस बीच, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दो इज़राइली अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि ईरान ने हाल के दिनों में वहां से यूरेनियम और उपकरण हटा लिए थे। बताया गया है कि ईरान ने लगभग 400 किलोग्राम (880 पाउंड) यूरेनियम स्थानांतरित किया है, जिसकी शुद्धता 60% तक थी – यह मात्रा परमाणु हथियारों के निर्माण की दहलीज़ के बहुत करीब है।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने संयुक्त राष्ट्र निरीक्षकों को जानकारी दी थी कि उनकी टीम ने ईंधन को हमलों से एक सप्ताह पहले आखिरी बार देखा था। CNN को दिए एक साक्षात्कार में ग्रॉसी ने कहा, “ईरान ने यह छुपाया नहीं है कि उन्होंने इस संवेदनशील सामग्री की सुरक्षा की है।” जब उनसे पूछा गया कि क्या यह सामग्री (जो आकार में इतनी छोटी है कि लगभग दस कार की डिक्की में समा सकती है) कहीं और भेज दी गई है, तो उन्होंने उत्तर दिया, “हाँ।” US Iran Attacks News

व्हाइट हाउस में रणनीति और तनाव | US Iran Attacks News

सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रम्प इस अभियान को लेकर कई दिनों से विचार-विमर्श कर रहे थे और उन्होंने अपने प्रवक्ता को आगामी रणनीति के बारे में मीडिया को दो सप्ताह की समयसीमा देने के निर्देश भी दिए थे। हालांकि, राष्ट्रपति आंतरिक बैठकों में इज़राइल के सैन्य अभियान में अमेरिका की प्रत्यक्ष भागीदारी की ओर झुकाव दिखा रहे थे, जबकि उनके दूत स्टीव विटकॉफ कूटनीतिक प्रयासों में संलग्न थे। Israel-Iran War Updates

व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, शनिवार को राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने का अंतिम आदेश दिया। इस आदेश के तहत रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को कार्रवाई आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सीनेटर जेडी वेंस ने CNN को बताया कि अमेरिका अब बारीकी से निगरानी कर रहा है कि ईरान की अगली प्रतिक्रिया क्या होती है—चाहे वह अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला हो या परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाना। उन्होंने वर्तमान परिदृश्य को “बहुत नाज़ुक क्षण” करार दिया और कहा कि अगले 24 घंटे निर्णायक हो सकते हैं। US Iran Attacks News

Iran-israel War Latest Updates: अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने लिया दुनिया को चौंकाने वाला ये बड़ा फैसला…