Medical Colleges - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़कर 1900 हुई
प्रदेश को 7 नए मेडिकल कॉलेज मिलेंगे-अनिल विज

हिसार। (सच कहूँ /संदीप सिंहमार)। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज खोलने से एमबीबीएस सीटों (MBBS Seats) की संख्या बढ़कर 1900 हो गई है, जो पहले 750 थी। प्रदेश को आने वाले समय में 7 नए मेडिकल कॉलेज मिलेंगे, इनके बनने के बाद एमबीबीएस सीटों की संख्या 3 हजार से अधिक हो जाएगी। प्रदेश के नागरिकों को उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज, नागरिक अस्पताल के अलावा गांव स्तर पर भी बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।

यह भी पढ़ें:– कण्डेला बिजलीघर से चार घण्टे ठप्प रही आपूर्ति, मचा हाहाकार

हिसार में सर्वेश अस्पताल के लोकार्पण उपरांत उन्होंने यह बात कही। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने रोहतक मेडिकल कॉलेज में लिवर व किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दे दिए है। पहले सरकारी अस्पतालों में एक्स-रे की मशीन भी नहीं हुआ करती थी, आज सभी जिला अस्पतालों में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और एमआरआई मशीनों को उपलब्‍ध करवाया है। प्रदेश में 4 कैथ लैब चल रही हैं। 162 पीएचसी को चिह्नित किया गया है, जिन्हें तोड़कर नया बनाया जाएगा। इसके अलावा, पीएचसी स्तर तक ईसीजी व एक्स-रे की मशीनें उपलब्‍ध करवाई जाएंगी, ताकि लोगों को अच्छी स्वास्‍थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार के लिए नए अस्पताल बनाए जाएंगे। जहां भी पुरानी बिल्डिंग है, उसे तोड़कर नया बनाया जाएगा। प्रदेश में सरकारी अस्पताल की मैपिंग करवाई जा रही है। विस्तृत रिपोर्ट के बाद लोगों की जरूरत के अनुसार नए अस्पताल बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के 17 जिलों में 232 करोड़ रुपये की लागत के 46 स्वास्थ्य संस्थानों का लोकार्पण किया गया है। इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भाजपा नेता डॉक्टर योगेश बिदानी के आवास पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शिरकत की और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला, मेयर गौतम सरदाना, मंडलायुक्त गीता भारती, एडीजीपी श्रीकांत जाधव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, नगर आयुक्त प्रदीप दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त नीरज, जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी, प्रो छत्रपाल, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, सर्वेश अस्पताल से डॉ उमेश कालड़ा, सरिता कालड़ा, रवि सैनी, प्रवीण पोपली सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सरसा, कैथल और यमुनानगर में बनेंगे मेडिकल कॉलेज
रोहतक पीजीआई में शुरू होगा डीएम कार्डियोलॉजी पाठ्यक्रम (Medical colleges)

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दी मंजूरी

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य में तीन नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने और पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस), रोहतक में डीएम कार्डियोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह तीन नए मेडिकल कॉलेज सरसा, कैथल और यमुनानगर जिलों में खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरसा जिले में मेडिकल कॉलेज हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, सरसा की भूमि पर स्थापित किया जाएगा, जबकि जिला कैथल में, मेडिकल कॉलेज की स्थापना ग्राम सरपनखेरी में की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला यमुनानगर में, मेडिकल कॉलेज एक पंचायत की भूमि पर स्थापित किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैडिकल साईंसिस (पीजीआईएमएस), रोहतक में डीएम कार्डियोलॉजी पाठ्यक्रम मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया के तहत संचालित होगा। उन्होंने बताया कि पंडित बीडी शर्मा पीजीआईएमएस, रोहतक में पहले से ही अलग से डीएम कार्डियोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया की आवश्यकता के अनुसार सभी आवश्यक बुनियादी ढाँचे, उपकरण और पूर्णकालिक संकाय (फुल टाइम फैकल्टी) हैं। उन्होंने बताया कि पीजीआईएमएस, रोहतक पंडित बी डी शर्मा स्वास्थ्य आर्युविज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक से संबद्ध हरियाणा का शीर्ष शिक्षण चिकित्सा संस्थान है। संस्थान डीएम/एम.सीएच. जैसे विभिन्न विषयों और सुपर-स्पेशियलिटी में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के तहत चल रहा है।

मनेठी एम्स का जल्द शुरू होगा निर्माण

रेवाड़ी। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), मनेठी के निर्माण के लिए जमीन की उपलब्धता पूरी हो गई है। अब इसके निर्माण कार्य को जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एम्स की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा मनेठी का नाम विश्व के मानचित्र पर होगा। सहकारिता मंत्री रेवाड़ी जिला के मनेठी गांव में उप-तहसील, मनेठी के नए कार्यालय का शुभांरभ करने उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। डॉ. बनवारी लाल ने उन सभी लोगों का आभार प्रकट किया, जिन्होंने अपनी भूमि को एम्स निर्माण के लिए पोर्टल पर अपलोड किया।

नए पीएचसी और एसएचसी को मंजूरी

चंडीगढ़। हरियाणा में स्वास्थ्य आधारभूत संरचना के विस्तार को बढ़ावा देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य में एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) एवं एक उप-स्वास्थ्य केंद्र (एसएचसी) खोलने और एक उप-मण्डल सिविल अस्पताल, एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक उप-स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने की स्वीकृति प्रदान की। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप-मण्डल सिविल अस्पताल, जगाधरी (यमुनानगर) को 60 बिस्तर से बढ़ाकर 100 बिस्तर वाला वाले अस्पताल में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, जिला पलवल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, होडल को 50 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल में अपग्रेड किया जाएगा। यह अस्पताल मौजूदा भवन से ही कार्य करेगा। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जगाधरी अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए 18.14 करोड़ रुपये वार्षिक के अतिरिक्त वेतन बिल के साथ नए पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि पलवल सिविल अस्पताल के मामले में अतिरिक्त पदों पर 21.91 करोड़ रुपये वार्षिक का खर्च होगा।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार, जिला करनाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम संभली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और जिला पानीपत में उप-स्वास्थ्य केंद्र, गांव उरलाना कलां को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिला पंचकूला के गाँव बत्तौड़ में एक नया उप-स्वास्थ्य केंद्र और जिला पलवल के ग्राम खंबी में एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की स्वीकृति भी प्रदान की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मेडिकल कॉलेजों से हर साल निकलेंगे 2000 डॉक्टर
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में प्रत्येक वर्ष 2000 डॉक्टर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल गत देर सायं यहां आयोजित ‘डबल हैलिकल स्टेट हैल्थ अवार्ड-2017 के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोंधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिए 50 प्रसिद्ध डॉक्टरों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और चिकित्सा विशेषज्ञों को सम्मानित किया।

मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य बीमा योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि गरीब लोगों को अस्पतालों में अपना ईलाज करवाने के लिए किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि डॉक्टर का पेशा मानसिक रूप से काफी तनाव भरा रहता है, क्योंकि उन्हें 24 घंटे अपनी डयूटी करनी पड़ती है, जो एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डॉक्टरों की आवश्कता पर लगातार कार्य कर रही है और यह उद्देश्य केवल नये मेडिकल कॉलेज स्थापित करके ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।

अब हरियाणा सरकार तय करेगी निजी मेडिकल कालेजों की फीस
हर मेडिकल कालेज को भरना होगा 10 करोड़ का मेडिकल बांड

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की उस सिफारिश पर मोहर लगा दी है जिसमें निजी मेडिकल कालेजों द्वारा फीस की मनमानी पर नकेल कसने को कहा गया था। अब सरकार की कमेटी फीस तय करेगी व मेडिकल कालेजों को 10 करोड़ का बॉंड भी भरना होगा।

याद रहे कि प्रदेश के सरकारी मेडिकल कालेजों में विद्यार्थियों के लिए सीटें लिमिटिड होने के कारण वे विद्यार्थी जो डॉक्टर बनने का सपना देखते थे, लेकिन उन्हें सरकारी कालेजों में दाखिला नही मिलता था मजबूरीवश प्राईवेट कालेजों में अड्मिशन लेना पड़ता था। प्राइवेट कालेजों ने अभिभावकों तथा विद्यार्थियों की मजबूरी का फायदा उठा कर मनमानी फीसें वसूलना शुरू कर दिया था।

अभी हाल ही में रेवाइज की गयी फीसों में मेडिकल कोर्स की फीस 1 करोड़ तक कर दी गई थी। स्वास्थ्य मंत्री विज ने बताया कि एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए टयूश्न फीस व विकास शुल्क 10 लाख रुपये वार्षिक तथा एनआरई विद्यार्थियों के लिए आरम्भिक फीस 1.10 यूएस डॉलर तय की गई है। इसके अलावा, निजी विश्वविद्यालयों एवं डीम्ड विश्वविद्यालयों को भी इस दायरे में लाया जाएगा।

बीडीएस के लिए टयूश्न फीस 2.80 लाख तय

मंत्री ने बताया कि बीडीएस पाठ्यक्रम के लिए टयूश्न फीस 2.80 लाख वार्षिक व एनआरआई विद्यार्थियों के आरम्भिक फीस 44 हजार यूएस डॉलर, बीएएमएस तथा बीएचएमएस के 1.50 रुपये वार्षिक व 15 प्रतिशत एनआरआई विद्यार्थियों के 25 हजार यूएस डॉलर फीस निर्धारित की है। इसी प्रकार बीपीटी, एमपीटी, बीएससी नर्सिंग व पोस्ट बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए 60 हजार रुपये व 15 प्रतिशत एनआरई विद्यार्थियों के 15 हजार यूएस डॉलर तथा एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए 75 हजार वार्षिक व 15 प्रतिशत एनआरई विद्यार्थियों के 15 हजार यूएस डॉलर फीस निर्धारित की गई है। बीपीटी एव एमपीटी को छोड़कर शेष सभी में फीस की वार्षिक वृद्घि 5 फीसदी हो सकेगी।

कमेटी तय करेगी फीस, कालेजों को देना होगा 10 करोड़ का बॉंड

सरकार के बाई नियमों के अनुसार अब से सरकार की कमेटी निजी मेडिकल कालेजों की फीस तय करेगी। वहीं सरकार ने साफ किया है कि अगर जरूरत पड़ी तो नया कानून भी बनाया जाएगा। अब से निजी कॉलेजों को 10 करोड़ का मेडिकल बांड देना भी पड़ेगा क ताकि बच्चो का भविष्य सुरक्षित रहे क नियम के अनुसार अब हरियाणा के सिविल अस्पताल में 2 साल की सेवा देने पर ही कालेज विद्यार्थी को मेडिकल डिग्री देंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

‘प्रदेश में खुलेंगे 28 मेडिकल कॉलेज’
गरीबों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु तैयार होगी स्वास्थ्य बीमा योजना

कुरुक्षेत्र (देवीलाल बारना)। हर व्यक्ति को जरूरत अनुसार स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं, आने वाले समय में प्रदेश में 28 मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके साथ ही गरीबों को उचित व मुफ्तस्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए सरकार स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करेगी, जिसका प्रीमियम प्रदेश सरकार द्वारा ही वहन किया जाएगा।

यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को गांव मोहड़ी जीटी रोड पर स्थित आदेश मैडीकल कॉलेज के उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए कही। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मैडीकल कॉलेज का विधिवत् रिबन काटकर उद्घाटन कर आदेश मैडीकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. हरप्रीत सिंह को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने जीटी रोड मोहड़ी में किया आदेश मेडिकल कालेज उद्घाटन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का सपना है कि प्रदेश के हर व्यक्ति को रोटी, कपड़ा और मकान के साथ-साथ शिक्षा स्वास्थ्य और सम्मान भी मिले। इसके लिए पिछले अढ़ाई साल से प्रयास किए जा रहें है। प्रदेश का हर व्यक्ति निरोगी हो इसके लिए हर जिले में मैडीकल कालेज खोले जा रहे हैं। कुछ ऐसे जिले हैं जिनमें कई मैडीकल कालेज बन जाएंगे।

आने वाले दो साल में प्रदेश में करीब 28 मैडीकल कॉलेज बनकर तैयार होंगे। इन कॉलेजों के बनने से प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनसंख्या के अनुसार 27 हजार डॉक्टरों की जरूरत है, जबकि इस समय स्वास्थ्य विभाग के पास केवल दस हजार डॉक्टर है।

आने वाले समय में इन मैडीकल कॉलेजोें के माध्यम से डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाएगा। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि हरियाणा में भी जरूरत के अनुसार यूनानी, आयुष, योगा, होम्योपैथी व एल्योपैथिक के भी कॉलेज खोले जाएं।

इसके लिए प्राईवेट संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है। प्राईवेट संस्थाओं द्वारा जिला सिरसा, पलवल, दादरी, रेवाड़ी व कुरुक्षेत्र के शाहबाद क्षेत्र में मैडीकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। इस मौक पर राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सीपीएस सरदार बक्शीश सिंह विर्क, सीपीएस श्याम सिंह राणा, लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व गणमान्यजन उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज ने बताई सरकार की योजना
हरियाणा के हर जिले में बनेगा मेडिकल कॉलेज

पूर्ववर्ती सरकारों ने शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र की अनदेखी की: विज

अम्बाला(सच कहूँ न्यूज)। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश को चिकित्सा शिक्षा का हब बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक जिला में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की पहल आरम्भ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र सहित कई जिलों में एक से अधिक मेडिकल कॉलेज होने से प्रदेश में चिकित्सकों की कमी नहीं होगी और युवाओं का चिकित्सक बनकर देश और समाज की सेवा करने का सपना पूरा हो सकेगा।

विज शनिवार को आदेश मेडिकल कॉलेज मोहड़ी में कॉलेज के प्रथम सत्र के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जनकल्याण प्रजातांत्रिक प्रणाली की सरकारों में शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं होती हैं, लेकिन पिछले साठ वर्षों में पूर्व सरकारों ने इन दोनों महत्वपूर्ण विषयों की अनदेखी की है।

चार जिलों में पायलट प्रोजैक्ट

विज ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार किया जा रहा है, जिसके तहत प्रदेश के चार जिलों में पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर राजकीय अस्पतालों में कैथ लैब स्थापित की जा रही हैं। इस तरह की एक लैब अगस्त मास तक सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी में स्थापित की ली जाएगी। अस्पतालों में एमआरआई और डायलिसिस जैसी सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

हर 50 किलोमीटर पर मिलेगी आपातकालीन सुविधा

स्वास्थ्यमंत्री ने कहा कि मोहड़ी, शाहाबाद, करनाल में मैडिकल कालेज तथा सोनीपत में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रत्येक 50 किलोमीटर के अंतराल पर आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी ताकि लोगों को ऐसी सुविधाओं के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ या रोहतक न जाना पड़े। वहीं अम्बाला छावनी में 40 करोड़ रुपए की लागत से कैंसर ट्रसरी सेंटर स्थापित किया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।