Rajasthan Fraud Alert - Sach Kahoon Hindi

प्रौढ़ को जाल में फांस ऐंठ लिए दस लाख रुपए
आईफोन व लैपटॉप भी जबरन लिया, महिला व उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा

हनुमानगढ़। प्रौढ़ के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर जाल में फंसा प्रौढ़ से अलग-अलग समय में करीब दस लाख रुपए ऐंठ लिए। आईफोन व लैपटॉप भी जबरन ले लिया। प्रौढ़ के परिजनों ने इस बात का विरोध किया तो महिला ने प्रौढ़ व उसके भाई के खिलाफ महिला पुलिस थाना में झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए मुकदमे में अनिल जाखड़ (57) पुत्र लालचन्द जाखड़ निवासी वार्ड आठ, जाखड़ निवास, सेक्टर नम्बर बारह, जंक्शन हाल वार्ड दस, गली नम्बर दस, गांव मक्कासर ने बताया कि वह सरकारी नौकरी पेशा व्यक्ति है। Hanumangarh News

उसकी ज्योति पुत्री सुभाषचन्द ब्राह्मण निवासी वार्ड 16, नगीना मार्ग, जंक्शन के साथ दो-तीन वर्षांे से अच्छी जान-पहचान थी। इस कारण उसका ज्योति के साथ आना-जाना व घूमना-फिरना रहता था। इसी जान-पहचान व दोस्ताना सम्बन्धों के कारण ज्योति ने दिसम्बर 2024 में अपनी स्वतंत्र इच्छा व सहमति से उससे लिव इन रिलेशनशिप के दस्तावेज तैयार करवा लिए। इसके पश्चात ज्योति ने उसे अपने जाल में फंसा कर उस पर अनुचित दबाव बनाया व अपनी माता प्रेमलता, भाई मनीष कुमार, भान्जी प्रिया के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल करने लगी। समाज में बेईज्जती करने की धमकी देकर व झूठे मुकदमे में फंसाने का भय दिखाकर ज्योति उससे नाजायज रुपयों की मांग करने लगी।

मजबूरीवश उसने करीब 10 लाख रुपए बैंक खातों में जमा करवाए

मजबूरीवश उसने अलग-अलग समय में करीब 10 लाख रुपए ज्योति, उसकी माता प्रेमलता, भाई मनीष कुमार व भान्जी प्रिया के बैंक खातों में जमा करवाए व नकद दिए। ज्योति के भय व दबाव में आकर उसे 45 हजार 900 रुपए के दो मोबाइल फोन दिलवाए। ज्योति व उसके परिवार के सदस्यों ने उसका नया आईफोन व लैपटॉप भी जबरन ले लिया। जब उसके परिवार के सदस्यों को पता चला कि ज्योति व उसके परिवार के सदस्य उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं तो उन्होंने ज्योति वगैरा से समझाइश का प्रयास किया।

इससे नाराज होकर ज्योति ने झूठे व निराधार तथ्यों के आधार पर उस पर व उसके भाई पर महिला पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवा दिया। ज्योति ने उसकी गाड़ी में रखे तीन चेक भी चोरी-छिपे निकाल लिए। उसने तीनों चेकों की स्टॉप पेमेंट बैंक के जरिए करवा दी। इसी दौरान ज्योति ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से उसे नोटिस भेजा तो उसे पता चला कि ज्योति ने उक्त चेक में 10 लाख रुपए की राशि भरकर भुगतान के लिए उसे बैंक में लगाकर उसका दुरुपयोग किया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच एसआई गजेन्द्र शर्मा के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

कम्पनी में निवेश पर अच्छे-खासे लाभ का झांसा देकर हड़पे 19.87 लाख रुपए
अपने ही गांव के रहने वाले ग्राम विकास अधिकारी को लगाई चपत

हनुमानगढ़। कम्पनी में निवेश करने पर प्रत्येक माह अच्छा लाभ देने का झांसा देकर पिता-पुत्रों ने अपने ही गांव के रहने वाले ग्राम विकास अधिकारी की गाढ़ी कमाई हड़प ली। ग्राम विकास अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर टिब्बी पुलिस थाना में पिता व उसके तीन पुत्रों के खिलाफ 19.87 लाख रुपए हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार मोहित कुमार (27) पुत्र रणबीर सिंह जाट निवासी झाम्बर पीएस हनुमानगढ़ टाउन हाल वार्ड छह, टिब्बी ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वह ग्राम पंचायत मसीतांवाली हैड में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उनके गांव झाम्बर के राजकुमार बिश्नोई पुत्र विजय सिंह बिश्नोई के साथ उसकी अच्छी जान-पहचान थी। दोनों एक ही गांव के तथा बचपन में एकसाथ पढ़े थे। उसका राजकुमार के घर आना-जाना था। जुलाई 2023 में राजकुमार व उसके भाई सुनील कुमार पुत्र विजय सिंह बिश्नोई, अनिल कुमार पुत्र विजय सिंह बिश्नोई, विजय सिंह बिश्नोई पुत्र भागीरथ बिश्नोई निवासी दो एसएसडब्ल्यू, झाम्बर ने उसे विश्वास में लेकर बताया कि राजस्थान व अन्य जगहों पर उन्होंने मेडिकल डिपार्टमेंट जैविक खेती की कम्पनी बना रखी है और रियल स्टेट में पैसे इन्वेस्ट करने में अच्छा ब्याज मिलता है।

परिचितों को अधिक ब्याज का प्रलोभन देकर मेहनत की पूंजी हड़प रहे गिरोह सदस्य

साथ ही उसे कहा कि वह उनकी कम्पनी में उनके कहे अनुसार रुपए निवेश करे। उसे प्रत्येक माह अच्छा लाभ देते रहेंगे। बड़े-बड़े अधिकारी व कर्मचारियों ने उनकी कम्पनी में रुपए लगा रखे हैं। तुम भी कर्मचारी हो, रुपए लगा दो। उसने इनकी बातों में विश्वास कर लिया और 11 जुलाई 2023 से लेकर जुलाई 2024 तक राजकुमार के खाते व राजकुमार की ओर से बताए गए अन्य बैंक खातों में कुल 19 लाख 87 हजार रुपए जमा करवा दिए। लेकिन इन लोगों ने उसे काफी समय तक कोई प्रोफिट नहीं दिया। उसने राजकुमार वगैरा को कॉल की तो उन्होंने फोन उठाना भी बंद कर दिया। रुपए मांगने पर आज-कल में रुपए देने का आश्वासन देते रहे। फिर अक्टूबर 2024 में उसे पता चला कि राजकुमार बिश्नोई ने कई अन्य लोगों के साथ मिलकर एक गिरोह बना रखा है।

ये लोग अपने परिचित लोगों को अधिक ब्याज का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी से अपनी पहचान वाले लोगों की मेहनत की पूंजी हड़प रहे हैं। इस संबंध में राजकुमार बिश्नोई व इसके गिरोह के अन्य साथियों के खिलाफ 29 अक्टूबर 2024 को अजमेर सिविल लाइन पुलिस थाना में इसी तरह करोड़ों रुपए हड़पने का मुकदमा दर्ज हो रखा है। उसे जब उक्त मुकदमे का पता चला तो उसने राजकुमार, उसके भाइयों अनिल कुमार व सुनील कुमार व इनके पिता विजय सिंह से सम्पर्क किया तो ये लोग बहाने बनाने लगे कि उन्होंने तो उस जैसे व्यक्तियों के करोड़ों रुपए देने हैं, उससे जो बनता है वो कर ले। पुलिस ने पिता-पुत्रों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई देवीलाल के सुपुर्द किया है। Hanumangarh News

Girl missing: रात्रि को घर से गायब हुई 16 वर्षीय किशोरी