Haryana Property Tax - Sach Kahoon Hindi

Property Tax: तीन माह में प्रॉपर्टी टैक्स के 168 करोड़ जमा होने पर गुरुग्राम नगर निगम हुआ मालामाल
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। Gurugram News: प्रॉपर्टी टैक्स पर दी जा रही एकमुश्त ब्याज माफी तथा चालू वित्त वर्ष के प्रॉपर्टी टैक्स पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट का लाभ उठाने के लिए मंगलवार को अंतिम दिन नगर निगम गुरुग्राम के सभी कार्यालयों में खूब भीड़ रही। चालू वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही में नागरिकों ने 168 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम के खजाने में जमा कराया, जो नागरिकों की जागरूकता और नगर निगम पर उनके विश्वास को दशार्ता है।

मंगलवार सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी मालिक निगम कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों पर पहुंचकर अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराते रहे। सरकार की इस जनहितकारी योजना को नागरिकों का भरपूर सहयोग मिला। नगर निगम गुरुग्राम ने अंतिम दिनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सभी कार्यालयों में विशेष व्यवस्थाएं की थीं। महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर बनाए गए, जबकि टैक्स शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी बिना अवकाश लगातार कार्य करते रहे। इसके साथ ही प्रॉपर्टी टैक्स डाटा सुधार, स्वामित्व संबंधी त्रुटियों तथा अन्य शिकायतों का भी मौके पर समाधान किया गया, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

विकसित गुरुग्राम के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण

मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि शहर के समग्र विकास में नागरिकों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। समय पर प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान न केवल प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, बल्कि इससे शहर के विकास कार्यों को भी नई गति मिलती है। उन्होंने सभी नागरिकों के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि नगर निगम भविष्य में भी जनहित में इसी प्रकार की नागरिक-केंद्रित पहल करता रहेगा।

राजस्व से शहर के विकास कार्यों को मिलेगी गति

नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा दी गई ब्याज माफी और टैक्स छूट योजना का नागरिकों ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया है। बड़ी संख्या में लोगों द्वारा समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करना नगर निगम के प्रति उनके विश्वास और जिम्मेदारी को दशार्ता है। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स से प्राप्त राजस्व का उपयोग शहर में सडक, सीवरेज, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, पार्कों के विकास तथा अन्य आधारभूत नागरिक सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाने में किया जाएगा। उन्होंने समय पर टैक्स जमा करने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम भविष्य में भी नागरिकों को सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Haryana Property Tax: हरियाणा वालों हो जाओ सावधान, प्रॉपर्टी टैक्स और किराया नहीं चुकाया तो होगी ये बड़ी कार्रवाई
Haryana Property Tax:  (सच कहूँ/संगीता रानी)। भूना। नगर पालिका भूना ने प्रॉपर्टी टैक्स बकाया रखने वालों और किराया न देने वाले दुकानदारों को दो दिन का अंतिम मौका दिया है। इसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लिया गया है। जानकारी नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने दी।

Haryana: मुख्यमंत्री के आदेशो की डेडलाइन भी गुजरी, नहीं भरे गए अभी तक शहर की सड़कों के गड्ढे

सचिव ने बताया कि जिन लोगों ने अब तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है, उनकी संपत्तियां अटैच की जाएंगी। बार-बार नोटिस देने के बावजूद टैक्स नहीं चुकाने वालों पर अब कानूनन कार्रवाई होगी। इससे पालिका की आय में सुधार होगा। Haryana Property Tax

पालिका की 39 दुकानों के किरायेदारों पर भी महीनों से किराया न चुकाने का आरोप है। सचिव के अनुसार, यदि 48 घंटे में किराया नहीं जमा हुआ तो दुकानें सील कर दी जाएंगी। इससे पालिका को हो रहे आर्थिक नुकसान को रोका जाएगा। पालिका ने बकाया वसूली के लिए विशेष टीम बनाई है। टीम को निर्देश दिए गए हैं कि किसी को भी ढील न दी जाए। तय समय में कार्रवाई पूरी की जाए। पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर टैक्स और किराया जमा करें। इससे शहर की सुविधाएं बेहतर ढंग से चल सकेगी।