Swine Flu Virus - Sach Kahoon Hindi

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: यमुनानगर में स्वाइन फ्लू के दो केस मिले
यमुनानगर। (सच कहूँ/लाजपतराय) कोरोना के प्रकोप के बाद अब हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्वाइन फ्लू (एच-1 एन-1) के दो मामले सामने आए हैं। जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जिला सिविल सर्जन कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों की बैठक में सिविल सर्जन डॉ. मनजीद सिंह ने दिशा निर्देश दिए। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि यमुनानगर में अब तक स्वाइन फ्लू (एच-1 एन-1) के दो केस मिले हैं। स्वाइन फ्लू में बुखार के साथ नाक बहती है, खांसी और गले में खराश होती है और सांस लेने में कठिनाई होती है।

उन्होंने हाथ अच्छी तरह से साफ करने, अपनी आंख, नाक व मुंह को नहीं छूने, हाथ मिलाने और गले मिलने के बजाए नमस्ते ही बोलने, खांसते व छिंकते समय अपने मूंह व नाक को रूमाल से ढकने, अपने नाक, मुंह को छूने से पहले अथवा बाद में अपने हाथों को साबुन एवं पानी से बार-बार धोएं, भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहें और संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में न आएं, अच्छी नींद लेने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाए जाने, पानी का अधिक सेवन करने, पौष्टिक आहार लेने और डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवाई नहीं लेने के लिए आहवान किया।

स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए बनाया स्पेशल वार्ड

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू की बीमारी से निपटने के लिए यमुनानगर के नागरिक अस्पताल में स्पेशल वार्ड बनाया गया है। यदि किसी व्यक्ति को स्वाइन फ्लू के लक्षण आते हैं तो वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जांच करवाएं और डॉक्टर की सलाह से घर पर ही रहें। यमुनानगर में अब तक स्वाइन फ्लू के दो, मलेरिया का एक केस और डेंगू के 12 केस मिले हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अमृतसर में स्वाइन फ्लू वायरस से बुजुर्ग की मौत
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। नवंबर व दिसंबर की ठंड में सक्रिय होने वाला स्वाइन फ्लू वायरस इस बार जून महीने में ही आक्रामक हो उठा है। स्वाइन फ्लू ने शनिवार को गुरु नगरी में 58 वर्षीय बुजुर्ग की जान ले ली, जबकि दो महिलाओं को अपनी चपेट में लिया है। मृतक का नाम राकेश कुमार है और वह अमृतसर के आकाश एवेन्यू क्षेत्र का रहने वाला था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि मरीज की मौत इंफ्लुएंजा—ए वायरस के चलते हुई है। इसमें एच1एन1 वायरस नहीं पाया गया है। हालांकि इंफ्लुएंजा-ए वायरस स्वाइन फ्लू का ही दूसरा नाम है।

बुखार के बाद सांस लेने में तकलीफ

दरअसल, राकेश कुमार पिछले पंद्रह दिन से संदिग्ध बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने उन्हें श्री गुरु रामदास अस्पताल वल्ला में दाखिल करवाया था। बीते रविवार को उन्हें रतन सिंह चौक स्थित मेडिकेड अस्पताल में लाया गया। अस्पताल के संचालक डॉ. रवनीत ग्रोवर के अनुसार राकेश कुमार को तेज बुखार के साथ-साथ सांस लेने में तकलीफ थी। स्वाइन फ्लू की आशंका के मद्देनजर उसका सैंपल लेकर जांच की गई। जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई।

परिजनों को सौंपा शव

मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने भी अपने स्तर पर मरीज के सैंपल लिए और सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थित स्वाइन फ्लू टेस्टिंग लैब में भेजा। इसी बीच शनिवार की सुबह राकेश कुमार ने दम तोड़ दिया। राकेश का शव प्रीकॉशन किट में रखवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। राकेश को आईसीयू वार्ड में बने आइसोलेशन कक्ष में रखा गया था। उसकी मौत के बाद तीमारदारी कर रहे स्टाफ को एहतियात के तौर पर टेमीफ्लू दवा खिलाई गई है।

चिकित्सकों का मानना

डॉ. ग्रोवर के अनुसार सामान्यत: स्वाइन फ्लू का वायरस गर्मी में सक्रिय नहीं होता। उनके करियर का यह पहला मामला है जब गर्मी के मौसम में स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मौत हुई है। राकेश कुमार ने एक प्रतिष्ठित निजी लेबोरेटरी से भी इसकी जांच करवाई थी। यहां भी स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई थी। इसके अतिरिक्त हरदीप कौर व चरणजीत कौर नामक महिलाओं भी स्वाइन फ्लू से ग्रसित हैं और उनके ही अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने किया इंकार

दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग इससे इंकार कर रहा है कि राकेश कुमार की मौत स्वाइन फ्लू की वजह से हुई है। डिस्ट्रिक्ट एपीडिमोलॉजिस्ट डॉ. मदन मोहन का कहना है कि मरीज की मौत इंफ्लुएंजा-ए वायरस के चलते हुई है। यह सामान्य बुखार था। सरकारी लैब में सैंपल की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। हो सकता है कि मरीज को ब्लड प्रेशर व शुगर हो, जो उसकी मौत का कारण बना हो।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।