Pune Metro Rail - Sach Kahoon Hindi

Pune Metro Rail Project Phase-2 approves: पुणे मेट्रो रेल परियोजना चरण-2 को कैबिनेट की मंजूरी! इस रूट पर चलेगी ये मेट्रो
Pune Metro Rail Project Phase-2 approves: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना के द्वितीय चरण को स्वीकृति प्रदान की है। इस चरण के अंतर्गत वनाज से चांदनी चौक तक (कॉरिडोर 2ए) और रामवाड़ी से वाघोली/विट्ठलवाड़ी तक (कॉरिडोर 2बी) की मेट्रो सेवा विकसित की जाएगी। यह विस्तार चरण-1 के तहत चालू वनाज-रामवाड़ी गलियारे को आगे बढ़ाने की योजना का हिस्सा है। यह रणनीतिक विस्तार पुणे की आर्थिक वृद्धि को बल देगा तथा नगरीय परिवहन अवसंरचना को अधिक सक्षम बनाएगा। यह परियोजना महानगरीय क्षेत्र में सतत और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। Pune Metro Rail News

दोनो प्रस्तावित गलियारे एलिवेटेड (उन्नत) होंगे और कुल 12.75 किलोमीटर की लंबाई में फैले होंगे, जिनमें 13 स्टेशन शामिल होंगे। ये स्टेशन चांदनी चौक, बावधन, कोथरुड, खराड़ी और वाघोली जैसे तेजी से विकसित होते उपनगरों को जोड़ेंगे। इस परियोजना को आगामी चार वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इन गलियारों को मुंबई एवं बेंगलुरु प्रमुख महानगरों से जोड़ा जाएगा

दीर्घकालिक गतिशीलता योजना के तहत, इन गलियारों को मुंबई एवं बेंगलुरु जैसी प्रमुख महानगरों से आने-जाने वाली अंतर-शहरी बस सेवाओं से जोड़ा जाएगा। यह चांदनी चौक, अहिल्या नगर, छत्रपति संभाजी नगर और वाघोली जैसे प्रमुख क्षेत्रों को एकीकृत परिवहन व्यवस्था से जोड़ने में सहायक होगा। इसके माध्यम से पौड रोड और नगर रोड जैसे अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले मार्गों पर यातायात दबाव को कम किया जा सकेगा, जिससे सुरक्षित, तेज और पर्यावरण के अनुकूल यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे।

यह विस्तार आईटी पार्क, वाणिज्यिक परिसरों, शैक्षणिक संस्थानों एवं आवासीय क्षेत्रों को भी मेट्रो सेवा से जोड़ेगा, जिससे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ेगा और यात्री संख्या में वृद्धि होगी। यह नया नेटवर्क डिस्ट्रिक्ट कोर्ट इंटरचेंज स्टेशन के माध्यम से लाइन-1 (निगडी-कात्रज) और लाइन-3 (हिंजेवाड़ी-डिस्ट्रिक्ट कोर्ट) के साथ भी एकीकृत किया जाएगा।

अनुमान है कि इन गलियारों के पूर्ण संचालन के पश्चात वर्ष 2027 तक प्रतिदिन 96,000 अतिरिक्त यात्री मेट्रो सेवा का उपयोग करेंगे। यह संख्या 2037 तक 2.01 लाख, 2047 तक 2.87 लाख और 2057 तक 3.49 लाख तक पहुँच सकती है। इस पूरी परियोजना का निष्पादन महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (महा-मेट्रो) द्वारा किया जाएगा, जो सभी निर्माण, यांत्रिक एवं विद्युतीय कार्यों को संपन्न करेगा। Pune Metro Rail News

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की विशेष चेतावनी!