FIH Hockey World League - Sach Kahoon Hindi

FIH हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल : बढ़त गंवाकर कनाडा से हारा ‘भारत’
टूर्नामेंट में भारतीय  टीम छठे स्थान पर रही

लंदन (इंग्लैंड)। भारत ने एक बार पुरानी गलतियां दोहराई और उसे कनाडा के हाथों रविवार को एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में 2-3 से हारकर छठे स्थान से संतोष करना पड़ा। कनाडा को पांचवां स्थान मिला। भारत ने पांचवें से छठे स्थान के मुकाबले में 40 मिनट तक 2-1 बढ़त बना रखी थी लेकिन कनाडा ने तीसरे क्वार्टर में चार मिनट के अंतराल में दो गोल दाग कर 3-2 की बढ़त बनाई और इसे अंत तक कायम रखते हुए 2018 में भारत में होने वाले हॉकी विश्वकप का टिकट हासिल कर लिया। भारत ने जो तेवर कल पाकिस्तान का 6-1 से हराने में दिखाए थे वे इस मैच में नदारद थे और कनाडा ने इस जीत से भारत से ग्रुप मैच में मिली 0-3 की हार का बदला भी चुका लिया।

कनाडा ने मैच में गोल की शुरुआत तीसरे ही मिनट में कर डाली। गॉर्डन जॉन्स्टन ने पेनल्टी कार्नर पर गोल कर कनाडा को आगे कर दिया। भारत ने बराबरी हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगाया। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने सातवें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल कर भारत को 1-1 की बराबरी दिला दी। हरमनप्रीत ने 22वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर फिर गोल दागा और भारत 2-1 से आगे हो गया।

पाकिस्तान ने चीन को  3-1 से हराकर सांतवा स्थान हासिल किया

भारत पहला हॉफ समाप्त होने तक एक गोल की बढ़त बना चुका था लेकिन कनाडा ने तीसरे क्वार्टर में चार मिनट के अंतराल में दो गोल दाग कर 3-2 की बढ़त बना ली। कीगन परेरा ने 40वें मिनट और जॉन्स्टन ने 44वें मिनट में मैदानी गोल कर कनाडा को बढ़त पर ला दिया। कनाडा ने इस बढ़त को अंत तक बरकरार रखा। कनाडा के गोलकीपर एंटोनी किंडल ने कुछ शानदार बचाव कर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले पाकिस्तान ने चीन को 3-1 से हराकर सांतवा स्थान हासिल किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

FIH वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल : भारत ने पाक को फिर धोया
5वें-छठे स्थान के लिए कनाडा से मुकाबला होगा कल

5वें से 8वें स्थान के लिए पाकिस्तान को  6-1 से दी शिकस्त

लंदन (एजेंसी)। रमनदीप सिंह और मनदीप सिंह के शानदार दो-दो गोलों की मदद से भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एफआईएच वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल में शनिवार को 6-1 के बड़े अंतर से रौंद दिया। इस जीत के बाद भारतीय टीम अब पांचवें-छठे स्थान के लिए कनाडा से खेलेगी। भारत ने पांचवें से आठवें स्थान के स्थान निर्धारण मैच में पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में फिर पीट दिया।

भारत ने ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 7-1 के बड़े अंतर से हराया था लेकिन क्वार्टरफाइनल में मलेशिया से 2-3 से हारने के बाद भारत को स्थान निर्धारण मैच में उतरना पड़ा। भारत के सामने अब पांचवें से छठे स्थान के लिए कनाडा की चुनौती रहेगी जिसने एक अन्य मैच में चीन को 7-3 से धो डाला। भारत और कनाडा के बीच ग्रुप चरण में मुकाबला हुआ था और तब भारत ने 3-0 से जीत हासिल की थी। खिताबी दौड़ से बाहर हो चुके भारत के लिए एक अच्छा मौका है कि वह रविवार को होने वाले मुकाबले में कनाडा को फिर शिकस्त देकर पांचवां स्थान हासिल करे।

भारतीय टीम एशिया में पाकिस्तान से कहीं आगे

भारत की इस एकतरफा जीत में रमनदीप सिंह ने आठवें और 28वें मिनट में मैदानी गोल दागे जबकि फारवर्ड मनदीप सिंह ने 27वें और 59वें मिनट में मैदानी गोल दागे। तलविंदर सिंह ने 25वें मिनट में मैदानी गोल किया जबकि ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने 36वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल दागा। पाकिस्तान का एकमात्र गोल एजाज अहमद ने 41वें मिनट में मैदानी गोल के रुप में किया। मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इस जीत से साबित कर दिया कि फिलहाल एशिया में पाकिस्तान से कहीं आगे है।

रमनदीप अपने दो गोलों से टूर्नामेंट में अपने गोलों की संख्या छह पहुंचाकर शीर्ष स्कोरर में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। आकाशदीप सिंह के पांच गोल और हरमनप्रीत के चार गोल हो चुके हैं। तलविंदर ने भी अपने गोलों की संख्या तीन पहुंचा दी है। भारत की इस जीत ने मलेशिया से क्वार्टरफाइनल में मिली हार के गम को कुछ हद तक कम किया। अब भारत के पास मौका है कि वह कनाडा के खिलाफ शानदार जीत हासिल करे और टूर्नामेंट में अपना समापन पांचवें स्थान के साथ करे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।