CBSE Board Exam 2026 News - Sach Kahoon Hindi

CBSE Board Exam 2026 News: सीबीएसई की बड़ी घोषणा, अब साल में दो बार होगी बोर्ड की परीक्षा, समझे ये नियम
CBSE Board Exam 2026 News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किए जाने वाले नियमों को मंजूरी दे दी है। साल 2026 से सीबीएसई की ओर से 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएगी। सीबीएसई एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने यह जानकारी दी। नए परीक्षा पैटर्न के मुताबिक, पहली परीक्षा मुख्य परीक्षा होगी और दूसरी परीक्षा सुधार परीक्षा कहलाएगी। पहली परीक्षा फरवरी-मार्च और दूसरी मई में होगी। नतीजे अप्रैल और जून में जारी किए जाएंगे।

इसके साथ ही सप्लीमेंट्री एग्जाम खत्म कर दिए गए हैं। 12वीं बोर्ड पर अभी यह फैसला लागू नहीं होगा। इसके तहत दूसरी परीक्षा यानी सुधार परीक्षा में छात्रों को साइंस, मैथमेटिक्स, सोशल साइंस और लैंग्वेजेस में से किन्हीं 3 सब्जेक्ट में अपनी परफॉर्मेंस सुधारने की इजाजत दी जाएगी। सर्दियों में बंद रहने वाले स्कूल के छात्रों को दोनों परीक्षाओं में से किसी में भी बैठने की इजाजत होगी। अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में 3 या अधिक विषयों में शामिल नहीं हुआ है, तो उसे दूसरी परीक्षा में शामिल होने की इजाजत नहीं मिलेगी। दोनों बोर्ड परीक्षाओं में विषय बदलने की अनुमति नहीं होगी। मेरिट सर्टिफिकेट दूसरी परीक्षा के बाद ही जारी होगा। परीक्षा कॉपी की फोटोकापी व पुनर्मूल्यांकन की सुविधा दूसरी परीक्षा के बाद ही मिलेगी।

तनाव घटाने के लिए फैसला

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बोर्ड परीक्षाओं की प्रणाली में यह बदलाव किया गया है। यह बदलाव शिक्षा को कम तनावपूर्ण और अधिक समावेशी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।