Mexico News - Sach Kahoon Hindi
मोस्ट वांटेड कार्टेल नेता की हत्या से मेक्सिको में अफरा-तफरी, कई शहरों में आपात स्थिति
Mexico Violence: वॉशिंगटन। मेक्सिको के कुख्यात आपराधिक संगठन जलिस्को (Jalisco) न्यू जनरेशन कार्टेल के प्रमुख नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ ‘एल मेंचो’ के एक सैन्य अभियान में मारे जाने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में व्यापक हिंसा फैल गई है। कई राजमार्गों पर अवरोध खड़े कर दिए गए, वाहनों को आग के हवाले किया गया और पर्यटक स्थलों पर अफरा-तफरी का वातावरण बन गया। Mexico News
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रविवार को मेक्सिको की सेना द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में कार्टेल के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाया गया। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि इस कार्रवाई में खुफिया सहयोग प्रदान किया गया था। वॉशिंगटन पोस्ट ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि यह अभियान उच्च स्तरीय खुफिया जानकारी के आधार पर संभव हो सका।
मेक्सिको के रक्षा सचिव रिकार्डो ट्रेविला ट्रेजो ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान कार्टेल से जुड़े आठ लोगों की मृत्यु हुई। इसके बाद संगठित प्रतिशोध की घटनाएं सामने आईं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार सशस्त्र समूहों ने कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध कर दीं और वाहनों में आग लगा दी, जिससे प्यूर्टो वालार्टा और ग्वाडलहारा जैसे शहरों में धुएं के गुबार छा गए। Mexico News
कई अमेरिकी नागरिक हिंसक घटनाओं के बीच फंस गए
पैसिफिक तट पर स्थित लोकप्रिय पर्यटन नगर प्यूर्टो वालार्टा में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक ठहरे हुए थे। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार कई अमेरिकी नागरिक हिंसक घटनाओं के बीच फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सशस्त्र व्यक्तियों ने पहले लोगों को हटाया, फिर वाहनों में ईंधन डालकर उन्हें आग के हवाले कर दिया।
अमेरिकी विदेश विभाग ने पुष्टि की कि मेक्सिको में मौजूद अमेरिकी नागरिकों की सहायता के लिए 24 घंटे सक्रिय संकट हेल्पलाइन आरंभ की गई है। प्यूर्टो वालार्टा और ग्वाडलहारा के लिए कुछ उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया। सुरक्षा परामर्श में नागरिकों से संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने और उड़ान की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है। Mexico News
मेक्सिको के अधिकारियों के अनुसार 85 से अधिक सड़क अवरोधों और सुरक्षा बलों पर अनेक हमलों की सूचना मिली है। हिंसा में 25 से अधिक सुरक्षाकर्मियों तथा एक नागरिक की मृत्यु हुई, जबकि 30 से अधिक संदिग्ध कार्टेल सदस्यों के मारे जाने और 70 को हिरासत में लेने की जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा कि अधिकांश सेवाएं पुनः आरंभ कर दी गई हैं, किंतु कुछ क्षेत्रों में सतर्कता जारी है।
विश्लेषकों का मानना है कि कार्टेल प्रमुख की मृत्यु के बाद संगठन के भीतर उत्तराधिकार को लेकर संघर्ष की आशंका बढ़ सकती है, जिससे जलिस्को राज्य सहित कई क्षेत्रों में अस्थिरता बनी रह सकती है। उल्लेखनीय है कि जलिस्को आगामी 2026 फीफा विश्व कप के दौरान कुछ मुकाबलों की मेजबानी करने वाला है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मेक्सिको सरकार ने संगठित अपराध के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखने और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। Mexico News
Earthquake: भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 6.5, तेज झटकों से दहला ये देश
मेक्सिको सिटी (एजेंसी)। Mexico Earthquake: मेक्सिको का दक्षिणी और मध्य हिस्सा शुक्रवार तड़के भूंकप के तेज झटकों से दहल गया। मेक्सिको की राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान सेवा (एसएसन) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.5 मापी गयी और भूकंप के बाद के पांच सौ से अधिक मामूली झटके दर्ज किये गये। मेक्सिको सिटी की मेयर क्लारा ब्रुगाडा ने बताया कि राजधानी में भूकंप के कारण 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान सेवा ने बताया कि 6.5 तीव्रता का यह भूकंप दक्षिणी मेक्सिको के गुएरेरो राज्य में आया था। इसके अलावा मोरेलोस, जलिस्को, ओक्साका, टैबास्को और कोलिमा राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। Earthquake
यह भी पढ़ें:– खानक व खरकड़ी सोहान की पहाड़ियों में ग्रैप की पाबंदी हटी, खनन कार्य फिर शुरू
Mexico Gen Z Protests: मेक्सिको सिटी में भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ बड़ा आंदोलन, सड़कों पर उतरे जेनरेशन जेड
Mexico City Updates: मेक्सिको सिटी। मेक्सिको की राजधानी में युवाओं का असंतोष शनिवार को उग्र रूप से सामने आया। बढ़ते अपराध, सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार और दंडमुक्ति के माहौल से क्षुब्ध जनरेशन ज़ेड के हजारों युवाओं ने व्यापक विरोध मार्च निकालकर प्रशासन को कठोर संदेश दिया। युवा आंदोलन को देखते ही देखते शहर के अन्य वर्गों, विशेषकर पुराने विपक्षी समर्थकों का भी सहानुभूतिपूर्ण समर्थन मिलने लगा। शांतिपूर्ण रूप से शुरू हुआ यह प्रदर्शन कुछ ही समय में तनावपूर्ण हो उठा। कई स्थानों पर आंदोलनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुईं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग घायल हुए और अनेक को हिरासत में लेना पड़ा। Mexico Gen Z Protests
राजधानी के नागरिक सुरक्षा सचिव पाब्लो वास्केज़ कैमाचो के अनुसार, टकराव की घटनाओं में कुल 100 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें 40 को उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि झड़पों में लगभग 20 नागरिक भी चोटिल हुए। कुल 20 उपद्रवियों को अभियोजन पक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जबकि अन्य 20 व्यक्तियों को मामूली अव्यवस्था फैलाने के आरोप में नागरिक न्यायालय में पेश किया गया।
मार्च समाप्त होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कैमाचो ने हिंसक घटनाओं की कठोर निंदा करते हुए कहा कि कुछ बाहरी समूह ऐसे आंदोलनों को भड़काने और वैधता देने में भूमिका निभाते हैं, जिससे स्थिति बिगड़ती है। इस प्रदर्शन में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों के अलावा हाल ही में मारे गए मिचोआकेन के मेयर कार्लोस मंज़ो के समर्थक भी शामिल थे, जो पुआल की टोपी पहनकर अपनी एकजुटता व्यक्त कर रहे थे। Mexico Gen Z Protests
मेयर मंज़ो की 1 नवंबर को उरुआपन क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी
उल्लेखनीय है कि मेयर मंज़ो की 1 नवंबर को उरुआपन क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 17 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। राजधानी में हुए प्रदर्शन के दौरान, मार्च जब ऐतिहासिक जोकलो चौक की ओर बढ़ा, तब कई स्थानों पर उसे रोकने के प्रयास में सुरक्षा बलों के साथ तनाव बढ़ गया।
इस वर्ष विश्व के कई देशों में 1990 के दशक के अंतिम वर्षों से लेकर 2010 के शुरुआती काल में जन्मे युवाओं ने असमानता, भ्रष्टाचार और लोकतांत्रिक मूल्यों में गिरावट के खिलाफ आवाज बुलंद की है। इनमें सबसे व्यापक प्रदर्शन नेपाल में सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद हुए, जिसके दबाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा था। पिछले वर्ष बांग्लादेश में भी इसी तरह के युवा आंदोलनों ने जोर पकड़ा था। मेक्सिको के युवाओं का कहना है कि भ्रष्टाचार, बढ़ते आपराधिक प्रभाव और न्यायिक प्रणाली में फैल चुकी दंडमुक्ति उन्हें गहरे स्तर पर निराश और असुरक्षित महसूस करवाती है, इसलिए वे बदलाव की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। Mexico Gen Z Protests
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य के इरापुआटो नगर में सेंट जॉन द बैपटिस्ट के सम्मान में आयोजित एक स्थानीय उत्सव के दौरान अचानक हुई गोलीबारी में 12 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना बुधवार की रात उस समय हुई जब बड़ी संख्या में लोग सामुदायिक आवास परिसर में नृत्य व मनोरंजन के लिए एकत्र हुए थे। Mexico street festival News
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पुष्टि करते हुए इरापुआटो के स्थानीय अधिकारी रोडोल्फो गोमेज़ सर्वेंट्स ने प्रेस वार्ता में बताया कि मृतकों की संख्या 12 है तथा घायलों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। इस दौरान एक वायरल वीडियो में देखा गया कि गोलीबारी से ठीक पहले लोग संगीत की धुन पर झूमते हुए नजर आ रहे थे। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों को शीघ्र पकड़ने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, “यह एक अत्यंत दुखद घटना है। इसकी गहन जांच चल रही है और संघीय व राज्य सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान में लगी हुई हैं।”
गुआनाजुआतो मेक्सिको के सबसे अधिक हिंसा-प्रभावित क्षेत्रों में से एक
गौरतलब है कि गुआनाजुआतो राज्य हाल के वर्षों में मेक्सिको के सबसे अधिक हिंसा-प्रभावित क्षेत्रों में से एक बन चुका है। यहां आपराधिक गिरोह मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध उगाही और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए एक-दूसरे से संघर्ष करते रहते हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, जनवरी से मई 2025 के बीच इस राज्य में कुल 1,435 हत्याएं दर्ज की गई हैं, जो देश के अन्य राज्यों की तुलना में दोगुनी से अधिक है।
राज्य अभियोजक कार्यालय के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब ठीक एक दिन पूर्व गुआनाजुआतो के अन्य हिस्सों में अलग-अलग हिंसक घटनाओं में भी पाँच लोगों की हत्या की गई थी। इसी प्रकार की एक अन्य घटना पिछले माह सैन बार्टोलो डे बेरियोस में हुई थी, जहाँ एक कैथोलिक धार्मिक समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में सात लोगों की जान चली गई थी। अब तक किसी गिरोह या संदिग्ध के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इरापुआटो की ताज़ा घटना के पीछे कौन सा आपराधिक संगठन हो सकता है। Mexico street festival News