Electricity News - Sach Kahoon Hindi

पोल शिफ्टिंग के चलते पांच घंटे बाधित रहेगी कई बिजलीघरों की आपूर्ति
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Electricity News: कांधला में हाई वोल्टेज लाइन पोल शिफ्टिंग के चलते 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र डून्डुखेड़ा, डुढार व आल्दी की आपूर्ति बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। उक्त आश्य की जानकारी एसडीओ तृतीय अमित कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि कांधला-कैराना मार्ग पर स्थित कैनाल के संकरे पुल के पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है। कैनाल पर स्थित 33 केवी के पोल पुल के पुनर्निर्माण में बाधक बन रहे है, जिनके शिफ्टिंग किये जाने का कार्य किया जाएगा। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कांधला देहात, गंगेरू व नाला की आपूर्ति भी बंद रहेगी। Kairana Electricity News

यह भी पढ़ें:– प्रसिद्ध धार्मिक हस्ती क़ारी मोहम्मद यूनुस का इंतक़ाल, सैकड़ो लोगों की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-ख़ाक

झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए बिजली अदालत कल
झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। Jhajjar News: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय में कल 17 मार्च मंगलवार को बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बिजली अदालत तथा उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। Jhajjar News

यह अदालत फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ऑपरेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को झज्जर कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की समीक्षा की जाएगी। Jhajjar News

यह भी पढ़ें:– Railway Jobs: रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन हजारों पदों के लिए जल्द करें आवेदन

नाभा में विधायक देव मान ने बिजली बोर्ड के दो नए ब्रेकरों का किया उद्घाटन
भगवंत मान सरकार को 9 करोड़ रुपये का बिजली आधुनिकीकरण पैकेज हलका नाभा के लिए बड़ा तोहफा: मान

नाभा (सच कहूँ/तरुण कुमार शर्मा)। Nabha News: हलका नाभा के विधायक देव मान ने बुधवार को स्थानीय मुख्य बिजली ग्रिड में दो नए ब्रेकरों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि 67 लाख रुपये की लागत से तैयार ये दोनों ब्रेकर अब चालू हो गए हैं, जिनसे गोबिंदगढ़ छन्ना और मॉडल सिटी नाभा क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति में बड़ा सुधार होगा और ओवरलोडिंग के कारण लगने वाले पावर कट से राहत मिलेगी। Nabha News

उन्होंने बताया कि इन बे्रकरों के शुरू होने से ग्रिड का लोड संतुलित और अधिक आधुनिक हो जाएगा, जिससे ‘डिम लाइट’ व ‘बिजली गुल’ जैसी समस्याओं से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। विधायक देव मान ने कहा कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लगातार बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण की दिशा में काम कर रही है। हलका नाभा के बिजली प्रॉजैक्ट के लिए 9 करोड़ रुपये का पैकेज इस क्षेत्र के विकास के लिए बड़ा तोहफा है।

उन्होंने बताया कि नाभा ग्रिड में 13 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं, जबकि 18 पुराने ट्रांसफार्मरों को उच्च क्षमता वाले आधुनिक ट्रांसफार्मरों से बदला जा रहा है, ताकि ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान किया जा सके। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में नई तारें डाली जा रही हैं और रिहायशी क्षेत्रों से हाई-वोल्टेज तारें हटाने के कार्य तेजी से चल रहे हैं, वहीं एक्सईएन रंजीत सिंह ने बताया कि नाभा में ही 5 नए फीडर लगाए जा रहे हैं और 220 के.वी. सप्लाई लाइन के अलावा अब अबलोवाल ग्रिड से भी सप्लाई दी जाएगी, ताकि किसी एक लाइन में खराबी होने पर भी बिजली आपूर्ति बाधित न हो। Nabha News

यह भी पढ़ें:– पंजाब में स्वास्थ्य व शिक्षा क्रांति के बाद अब आएगी बिजली क्रांति: डॉ. सिंह

कैबिनेट मंत्री सौंद ने खन्ना में 39.40 करोड़ की लागत से बिजली ढांचे के विकास कार्यों का किया शुभारंभ
नए 11 के.वी. फीडर से खन्ना शहर की बिजली आपूर्ति होगी और बेहतर: सौंद

3.3 करोड़ रुपये की लागत से नया ट्रांसफार्मर लगाया

लुधियाना/खन्ना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: पंजाब के ग्रामीण विकास, पंचायती राज, श्रम, पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बुधवार को स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, खन्ना के सब-स्टेशन में ‘रोशन पंजाब, अब पावर कट से मुक्ति’ कार्यक्रम के तहत बिजली के बुनियादी ढांचे के निर्माण, विस्तार और नवीनीकरण के 39.40 करोड़ रुपये के कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि लगभग 39 करोड़ रुपये की लागत से पूरे खन्ना मंडल (उप-मंडल सिटी-1, सिटी-2, देहाती खन्ना, चावा, भड़ी और जरग) में नई एल.टी. व एच.टी. तारें डाली जाएंगी, नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर बदलकर अधिक क्षमता वाले लगाए जाएंगे। Ludhiana News

इससे खन्ना मंडल के सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। मंत्री ने बताया कि 66 के.वी. सब-स्टेशन खन्ना से चल रहे 11 के.वी. सिटी-2 फीडर को विभाजित कर नया 11 के.वी. पीरखाना फीडर लगभग 44.70 लाख रुपये की लागत से शुरू किया गया है, जिससे सिटी-2 फीडर का लोड आधा रह जाएगा। इसके परिणामस्वरूप मुख्य बाजार, चांदला मार्केट, जी.टी.बी. मार्केट, सुभाष बाजार, माता रानी मोहल्ला, पीरखाना रोड, नई व पुरानी बैंक कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले 66 के.वी. सब-स्टेशन खन्ना में 20 एम.वी.ए. के ट्रांसफार्मर को बदलकर 31.5 एम.वी.ए. का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिस पर लगभग 3.3 करोड़ रुपये की लागत आई है।

इसके अतिरिक्त, 66 के.वी. सब-स्टेशन खन्ना से चल रहे 11 के.वी. नंदी कॉलोनी फीडर को विभाजित कर नया फीडर लगभग 46 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है, जिसका 95% काम पूरा हो चुका है। यह फीडर 25 अक्तूबर तक पूरी तरह चालू हो जाएगा, जिससे प्रोफेसर कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी, केहर सिंह कॉलोनी, जगत कॉलोनी, राहोण गांव और ललहेड़ी रोड एरिया की बिजली आपूर्ति सुधरेगी। वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर सिंह जवंदा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– महिला एवं बाल विकास द्वारा एनीमिया और मोटापा पर जागरूकता सत्र

Maharashtra Electricity Bill: बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! बिजली सस्ती, बिजली बिल होंगे कम!
Maharashtra Electricity Bill: मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में आगामी पांच वर्षों में बिजली दरों में कुल 26 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। इस प्रक्रिया की शुरुआत पहले वर्ष में ही 10 प्रतिशत की कटौती से होगी। यह राज्य के इतिहास में पहली बार हो रहा है, जब बिजली की दरें इतने बड़े पैमाने पर घटाई जा रही हैं। Maharashtra News

ऊर्जा विभाग का प्रभार संभाल रहे फडणवीस ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “राज्य के इतिहास में पहली बार बिजली दरों में पहले साल 10 प्रतिशत और पाँच सालों में कुल 26 प्रतिशत की कमी की जाएगी। हम इस निर्णय के लिए महाराष्ट्र राज्य विद्युत नियामक आयोग (एमईआरसी) के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।”

पूर्व में याचिकाएं एमईआरसी को सौंपी जाती रही हैं

उन्होंने बताया कि पूर्व में विद्युत दरों में बढ़ोतरी के लिए याचिकाएं एमईआरसी को सौंपी जाती रही हैं, लेकिन इस बार महावितरण (MSEDCL) ने पहली बार दरों में कटौती के लिए याचिका दायर की थी, जिसे आयोग ने मंजूरी दे दी है। यह आदेश घरेलू, औद्योगिक और वाणिज्यिक सभी प्रकार के उपभोक्ताओं पर लागू होगा। फडणवीस ने बताया कि राज्य के लगभग 70 प्रतिशत उपभोक्ता, जो प्रति माह 100 यूनिट से कम बिजली का उपयोग करते हैं, उन्हें दरों में पूरे 10 प्रतिशत तक की राहत मिलेगी।

इसके अतिरिक्त, किसानों को दिन के समय में भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 को तेजी से लागू किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से कृषि कार्यों के लिए सतत और अक्षय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग बढ़ाया जाएगा। फडणवीस ने यह भी कहा कि आगामी वर्षों में बिजली खरीद समझौतों में हरित ऊर्जा (Green Energy) पर विशेष बल दिया जाएगा, जिससे बिजली उत्पादन की लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी और राज्य की ऊर्जा व्यवस्था अधिक टिकाऊ बनेगी। Maharashtra News

Haryana Electricity Bill: हरियाणा में बिजली दरों में इजाफा, बिजली के रेट और स्लैब में बदलाव, उपभोक्त…