Wrestling News - Sach Kahoon Hindi

Vinesh Phogat Disqualification Case: विनेश फोगाट मामले में हाईकोर्ट की सख्ती, डब्ल्यूएफआई को लगाई फटकार
Vinesh Phogat Disqualification Case: नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराए जाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अदालत ने स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय समाज में मातृत्व को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है और ऐसे मामलों में चयन प्रक्रिया के मानकों को लेकर संवेदनशीलता जरूरी है। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिए कि विनेश फोगाट के मामले में विशेषज्ञ समिति गठित कर उनका मूल्यांकन कराया जाए। Delhi HIgh Court

साथ ही अदालत ने आगामी एशियन गेम्स चयन ट्रायल में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने को कहा। विनेश मातृत्व अवकाश के बाद खेल में वापसी की तैयारी कर रही हैं। यह विवाद तब सामने आया जब डब्ल्यूएफआई ने विनेश को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों के कथित उल्लंघन से जुड़े सवालों के जवाब मांगे थे।

इसके साथ ही उन्हें घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने से निर्धारित अवधि तक रोक दिया गया, जिसके चलते वह राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकीं। विनेश ने चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति के लिए फेडरेशन से अपील की थी, लेकिन राहत नहीं मिलने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। फेडरेशन का पक्ष था कि वापसी करने वाले खिलाड़ियों पर लागू नियमों के तहत कुछ शर्तों का पालन आवश्यक है, जबकि विनेश ने इसे चुनौती देते हुए अदालत से हस्तक्षेप की मांग की।

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने यह संकेत दिया कि खिलाड़ियों के अधिकारों, विशेष परिस्थितियों और खेल संस्थाओं के फैसलों के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। अदालत की इस टिप्पणी के बाद मामला खेल जगत में चर्चा का विषय बन गया है और अब सभी की नजर आगे होने वाली कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।

सरसा की पायल को कुश्ती में कमाल करने पर शाहपुर बेगू विद्यालय में किया सम्मानित
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर बेगू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पायल के 50 किलोग्राम भार वर्ग में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज में गोल्ड मेडल हासिल करने पर बाबा सरसाईनाथ बुक बैंक सरसा के अध्यक्ष गुरदीप सैनी, उपप्रधान प्राचार्य शमशेर शर्मा व स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा (सलाह) ने स्मृति चिह्न देकर प्रतिभा का सम्मान किया। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज में फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन स्टाइल महिला फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन गत दिवस हिमाचल प्रदेश में किया गया था। Sirsa News

स्कूल प्रिंसिपल जितेंद्र कौर ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य राजेश मल्होत्रा, सलाह के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ,कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कांटीवाल, महासचिव नवीन सिंगला, वरिष्ठ उप प्रधान सरोज वर्मा, प्रवीण कुमारी प्रवक्ता, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, सरिता पूनिया, इंदुरानी, सुषमा रानी, मनोज कुमार, अंशुल गोयल मौजूद थे। गुरदीप सैनी ने बताया कि शीघ्र ही उक्त संस्थाएं एकांश ढुल को सरसा आमंत्रित कर के उनका नागरिक अभिनंदन करेंगी। एकांश ढुल ने यूपीएससी परीक्षा में हरियाणा में प्रथम व अखिल भारतीय स्तर पर तीसरी रैंक प्राप्त की है। Sirsa News

Yasar Dogu Wrestling Tournament: तुर्की में भारतीय महिला पहलवानों ने विदेशी पहलवानों को धूल चटाई
Yasar Dogu Wrestling Tournament: नई दिल्ली। भारतीय महिला और युवा पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। तुर्की में आयोजित यासर डोगू अंतरराष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट में भारत ने केवल छह महिला पहलवानों का दल भेजा था, लेकिन उनमें से पांच ने पदक जीतकर देश को कुल मिलाकर उपविजेता स्थान दिलाया। Wrestling News

यासर डोगू अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट: चार स्वर्ण और एक कांस्य के साथ भारत बना उपविजेता

इस टूर्नामेंट में भारत ने चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक विजेताओं में 55 किलोग्राम भारवर्ग में पुष्पा, 57 किलोग्राम में नेहा, 62 किलोग्राम में मनीषा, और 72 किलोग्राम वर्ग में हर्षिता शामिल रहीं। वहीं, नीलम ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारतीय दल की पदक सूची में योगदान दिया। मेजबान तुर्की ने ओवरऑल टीम रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कजाकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा।

इससे पहले वियतनाम के वुंग ताऊ शहर में आयोजित अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भी भारत के युवा पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि टीम ओवरऑल रैंकिंग में शीर्ष तीन में स्थान नहीं बना पाई, फिर भी पहलवानों ने तीन स्वर्ण और दो कांस्य सहित कुल पांच पदक जीतकर अपनी क्षमता का परिचय दिया। भारत की ओर से गौरव पुनिया ने 65 किलोग्राम, अर्जुन रुहिल ने 92 किलोग्राम और लैकी ने 110 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। वहीं, शिवम (45 किलोग्राम) और धनराज गणपति (51 किलोग्राम) ने कांस्य पदक जीते।

इन प्रतियोगिताओं में भारतीय पहलवानों ने न केवल तकनीकी कुशलता दिखाई, बल्कि उनका आत्मविश्वास, अनुशासन और संकल्प भी प्रशंसनीय रहा। भारी वजन वर्गों में भारत के प्रभावशाली प्रदर्शन से यह स्पष्ट होता है कि देश की कुश्ती प्रतिभा भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। Wrestling News

Trump Claim on Gaza ceasefire: गाजा सीजफायर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने किया ये बड़ा दावा!