Sri Lanka vs Bangladesh - Sach Kahoon Hindi

SL vs BAN Test: पारी और 78 रन से पिटी बांग्लादेश टीम! हार से बौखलाए नजमुल शांतो ने छोड़ी बांग्लादेश की कप्तानी
Nazmul Shanto left the captaincy: कोलंबो। श्रीलंका के विरुद्ध दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी और 78 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। इस पराजय के साथ ही बांग्लादेश ने श्रृंखला 0-1 से गंवा दी। मैच के पश्चात, बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कप्तानी से इस्तीफा देने की घोषणा कर सभी को चकित कर दिया। SL vs BAN Test

मैच के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में शांतो ने कहा, “मैं अब टेस्ट प्रारूप में कप्तान के रूप में कार्य नहीं करना चाहता। यह निर्णय मैंने टीम की भलाई के लिए लिया है। मुझे विश्वास है कि इससे टीम को लाभ होगा। मैं पिछले कुछ वर्षों से ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहा हूं और मुझे लगता है कि यह समय उचित है।” उन्होंने आगे कहा, “तीन अलग-अलग फॉर्मेट के लिए तीन कप्तान होना व्यावहारिक नहीं लगता। मैं नहीं जानता कि बोर्ड इस विषय पर क्या राय रखेगा, लेकिन यह मेरा निजी निर्णय है। मैं बोर्ड के निर्णय का सम्मान करूंगा। किंतु मेरा मानना है कि खिलाड़ियों के लिए तीन भिन्न नेतृत्व शैलियों के साथ सामंजस्य बैठाना कठिन होता है।” Sri Lanka vs Bangladesh

शांतो ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय भावनात्मक या हाल की हार से प्रेरित नहीं है

शांतो ने यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय भावनात्मक या हाल की हार से प्रेरित नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहता कि लोग सोचें कि मैंने यह कदम भावुकता में उठाया है या मैं किसी बात से निराश हूं। यह निर्णय पूरी तरह से टीम के हित में लिया गया है।” उन्होंने बताया कि इस आशय की जानकारी उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को दे दी थी। उल्लेखनीय है कि इसी महीने शांतो को एकदिवसीय कप्तानी से भी हटाया गया था और यह ज़िम्मेदारी अब मेहदी हसन मिराज को सौंपी गई है। SL vs BAN Test

शांतो ने नवंबर 2023 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से टेस्ट कप्तान के रूप में कार्यभार संभाला था। उनके नेतृत्व में बांग्लादेश ने कुल 14 टेस्ट मैच खेले, जिनमें चार में जीत, नौ में हार और एक मैच ड्रॉ रहा। हालांकि टीम का प्रदर्शन मिश्रित रहा, लेकिन शांतो का व्यक्तिगत खेल कप्तान के रूप में प्रभावशाली रहा। कप्तानी करते हुए उन्होंने टेस्ट में 36.24 की औसत से रन बनाए, जबकि कप्तान न रहते हुए उनका औसत 29.83 था। टीम की चार जीतों में उनका औसत 37.16 रहा।

शांतो ने 20 जनवरी 2017 को अपना टेस्ट पदार्पण किया था और अब तक 37 टेस्ट मैचों की 70 पारियों में उन्होंने 52.64 की औसत से 2189 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। वे 49 वनडे और 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी खेल चुके हैं। दूसरे टेस्ट की बात करें तो बांग्लादेश ने पहली पारी में 247 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने पथुम निसंका की 158 रनों की शानदार शतकीय पारी के दम पर 458 रन ठोके। बांग्लादेश की दूसरी पारी 133 रनों पर सिमट गई। शांतो ने इस मैच में 8 और 19 रन बनाए। SL vs BAN Test

Yasar Dogu Wrestling Tournament: तुर्की में भारतीय महिला पहलवानों ने विदेशी पहलवानों को धूल चटाई