Hanumangarh kidnapping - Sach Kahoon Hindi

Teenager kidnapped: किशोरी को बहला-फुसला कर ले गया युवक! तीन दिन पहले युवक के परिजनों ने दी थी धमकी
तीन दिन पहले युवक की माता व बहनों ने किशोरी के पिता को दी थी धमकी

Teenager kidnapped: हनुमानगढ़। संगरिया थाना क्षेत्र से 17 साल की किशोरी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को अपने साथ ले जाने वाले युवक की माता ने अपनी दो बेटियों के साथ तीन दिन पहले ही किशोरी के घर आकर उसके पिता को धमकाया था कि अगर उसने अपनी लड़की की शादी उसके बेटे के साथ नहीं की तो वे उसकी लड़की को उठाकर ले जाएंगे। किशोरी के पिता की रिपोर्ट के आधार पर युवक, उसकी माता व बहनों के खिलाफ संगरिया पुलिस थाना में अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। Hanumangarh kidnapping News

पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने संगरिया पुलिस थाना में लिखित रिपोर्ट के जरिए मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि करीब छह माह पहले सोनू पुत्र शिवकरण निवासी भारूखेड़ा तहसील डबवाली, हरियाणा ने उसकी 17 साल की लड़की के साथ जान-पहचान बना ली। उसे इस बात का पता चला तो उन्होंने सोनू को समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 24 जून की दोपहर करीब एक बजे उसके घर पर सोनू की माता, उसकी दो बहनें आईं और उसे धमकी दी कि अपनी लड़की की शादी सोनू के साथ कर दो, नहीं तो उसकी लड़की को उठाकर ले जाएंगे। जब उसने इस बात का विरोध किया तो इन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद 27 जून की सुबह करीब नौ बजे सोनू उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। उसकी लड़की शाम तक घर पर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। फिर सोनू के घर पर पता किया तो पता चला कि वह भी गायब है। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि सोनू, सोनू की माता व सोनू की दोनों बहनों ने षड्यंत्र रचकर उसकी लड़की को गायब किया है। पुलिस ने किशोरी के अपहरण के आरोप संबंधी धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल दिनेश कुमार के सुपुर्द की है। Hanumangarh kidnapping News

पिता के हिस्से की कृषि भूमि में काश्त करने को लेकर आपस में भिड़े भाई