Police Department - Sach Kahoon Hindi

मानवता व सेवा का पर्याय बने फतेहाबाद पुलिस के पीआरओ विनोद कुमार
फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद कुमार शर्मा)। Fatehabad News: पुलिस विभाग को आमतौर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था के रूप में देखा जाता है, लेकिन विभाग में कुछ ऐसे चेहरे भी हैं जो अपनी ड्यूटी के साथ-साथ समाजसेवा और मानवता भलाई के कार्यों से अलग पहचान बना लेते हैं। फतेहाबाद पुलिस विभाग में पीआरओ पद पर कार्यरत विनोद कुमार भी उन्हीं कर्मठ और सेवाभावी व्यक्तित्वों में शामिल हैं, जो वर्षों से नि:स्वार्थ भाव से समाजसेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं।

विनोद कुमार न केवल अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाते हैं, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता, रक्तदान और सामाजिक जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों के लिए प्रेरणा भी बने हुए हैं। उनका मानना है कि जीवन की असली खुशी दूसरों की मदद करने में है। यही कारण है कि वे अपने जन्मदिन और शादी की सालगिरह जैसे खास अवसर भी समाजसेवा को समर्पित करते हैं। इन मौकों पर वे जरूरतमंद परिवारों को भोजन वितरित करने, सहायता सामग्री उपलब्ध करवाने और अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

अब तक 37 बार कर चुके हैं रक्तदान

मानवता सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे अब तक 37 बार रक्तदान कर चुके हैं। किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होने पर वे तुरंत मदद के लिए आगे आते हैं और युवाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित जनहित और सेवा कार्यों में उनकी भागीदारी लगातार बनी रहती है।

पूज्य गुरुजी से मिली प्रेरणा

विनोद कुमार का कहना है कि उन्हें मानवता भलाई और सेवा कार्यों की प्रेरणा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है। वहीं बचपन से उनके पिता रामकुमार और माता परमेश्वरी देवी ने उन्हें मानवता सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता करने की सीख दी। उन्होंने बताया कि उनके इस सेवा कार्य में उनकी पत्नी बबीता और बेटा अभिलेख भी पूरा सहयोग करते हैं। जब भी समय मिलता है, परिवार के सदस्य भी समाजसेवा के कार्यों में उनके साथ शामिल होते हैं। विनोद कुमार का कहना है कि परिवार के सहयोग और प्रेरणा की बदौलत ही उन्हें लगातार समाजहित में कार्य करने की ताकत मिलती है।

पशुओं के लिए भी करते हैं चारे की व्यवस्था

विनोद कुमार बेसहारा पशुओं और गौवंश के लिए चारे की व्यवस्था करवाने में भी सहयोग करते हैं। पर्यावरण संरक्षण, मानवता सेवा और समाजहित से जुड़े अभियानों में सक्रिय रहते हुए वे युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए भी जागरूक कर रहे हैं। शहर में आयोजित सामाजिक, धार्मिक और जनहित कार्यक्रमों में विनोद कुमार हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते नजर आते हैं। उनके सरल स्वभाव, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण की लोग खुलकर सराहना करते हैं।

पुलिस विभाग से 11 अधिकारी व कर्मचारी हुए सेवानिवृत
सभागार में किया विदाई समारोह का आयोजन

रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। Rohtak News: पुलिस विभाग से सोमवार को 11 अधिकारी एवं कर्मचारी सेवानिवृत हो गए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारणिया ने सेवानिवृत हुए उप पुलिस अधीक्षक रोहताश, निरीक्षक अशोक कुमार, हॉनरेरी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, आजाद सिंह, राजबीर, उप.नि. जगबीर सिंह, राजसिंह, मुख्य सिपाही बिजेन्द्र, हवासिंह, उप.नि. नरेन्द्र व सिपाही रणबीर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग की नौकरी कठिन नौकरियों में से एक है। जवान के साथ-साथ परिवार को भी संघर्ष करना पड़ता है। पुलिस विभाग में सम्मान पूर्वक सेवानिवृत्त होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी पुलिस विभाग में भी सहयोग देते रहे। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक वाईवीआर शशि शेखर सहित सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियों के परिजन भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। Rohtak News

यह भी पढ़ें:– Bulandshahr: कैंटर मालिक ने ही रची थी चोरी की साजिश, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार