juliana - Sach Kahoon Hindi

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने बेटे को जन्म दिया
जुलाना (सच कहूँ/ करमवीर सिंह)। हरियाणा की रेसलर और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट मां बन गई हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। विनेश को लड़का होने की खबर से हलके में खुशी का माहौल है। विनेश को सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विनेश के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि आॅपरेशन के जरिए डिलीवरी हुई है। फिलहाल, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। विनेश फोगाट ने 6 मार्च 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए की थी।

विनेश ने सोमवीर संग 8 फेरे लिए थे

दोनों खिलाड़ियों ने 14 दिसंबर 2018 को शादी की थी। हिंदू रीति-रिवाज से देखें तो शादी में 7 फेरे लिए जाते हैं, लेकिन विनेश और सोमवीर ने 8 फेरे लिए थे। आठवां फेरा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ की शपथ पर खत्म हुआ था, इसलिए उनकी शादी काफी अलग रही थी।

पेरिस ओलिंपिक से डिसक्वालिफाई हुई तो संन्यास लिया

विनेश फोगाट ने 2024 में पेरिस ओलिंपिक में भाग लिया था। वहां विनेश ने 50 किग्रा वेट कैटेगरी में 6 अगस्त 2024 को एक ही दिन में 3 मैच खेले थे। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक की चैंपियन यूई सुसाकी को हरा दिया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने यूक्रेन और सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर को पटखनी दी। विनेश फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बनी थीं।

फाइनल खेलने से पहले वजन की जांच की गई तो उनका वजन ज्यादा निकला। उन्हें 15 मिनट मिले, लेकिन आखिरी बार वजन में भी वह 100 ग्राम अधिक निकलीं। इसके बाद उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया। विनेश फोगाट ने 8 अगस्त को कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।

कांग्रेस में शामिल हुई, पहला चुनाव जीत एमएलए बनीं

पेरिस ओलिंपिक से लौटने के बाद विनेश फोगाट के समर्थन में दिल्ली एयरपोर्ट से उनके पैतृक गांव बलाली तक रोड शो निकाला गया। जहां सांसद दीपेंद्र हुड्?डा भी उनके साथ रहे। इसके बाद वह पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्?डा से मिलीं। फिर विनेश की मुलाकात राहुल गांधी से हुई। इसके बाद विनेश ने पहलवान बजरंग पूनिया संग मिलकर कांग्रेस जॉइन कर ली। इसके बाद कांग्रेस ने विनेश को उनके ससुराल जींद के जुलाना से 2024 का चुनाव लड़वाया।

यहां विनेश फोगाट ने भाजपा के योगेश बैरागी को 6015 वोटों से हरा दिया। विनेश फोगाट को 65,080 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे, भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी को 59,065 वोट मिल पाए थे।