alcohol - Sach Kahoon Hindi
शराब के खिलाफ जेएनयू के पास सड़कों पर उतरी महिलाएं
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आबकारी नीति को लेकर जारी घमासान के बीच महिलाओं ने ओल्ड जेएनयू कैंपस के पास विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने शराब की दुकानें खोलने के खिलाफ हाथों में तख्तियां लेकर बेर सराय मार्केट में घूम- घूम कर काफी देर तक प्रदर्शन किया।”शराब का ठेका नहीं खुलेगा-नहीं खुलेगा, नहीं खुलेगा”, “शराब की दुकानें बंद करो- बंद करो-बंद करो” की तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना है कि वे इसका लगातार विरोध करेंगी। उनका आरोप है कि सरकार की गलत नीतियों के कारण स्कूल और शिक्षण संस्थानों के आसपास शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि बेर सराय मार्केट में किसी भी हालत में दुकान नहीं चलने दिया जायेगा।
युवाओं में भी शराब की लत बढ़ेगी
उनका कहना है कि यहां शराब की दुकान खुलने से पढ़ाई- लिखाई का माहौल खराब होगा। युवाओं में भी शराब की लत बढ़ेगी। गौरतलब है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पुराना परिसर के ठीक सामने बेर सराय मार्केट में ज्यादातर किताब की दुकानें हैं। बेर सराय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के सिलसिले में बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी आकर रहते हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
समाज में नशा बढ़ने से युवाओं के लिए आने वाला समय आर्थिक व शारीरिक रूप से होगा नुक्सानदायक
उम्र कम किए जाने का निर्णय गलत
फतेहाबाद/भूना(सच कहूँ/विनोद शर्मा)। युवा ही नहीं नशों से तो हर इन्सान को दूर रहना चाहिए। मगर सरकार द्वारा नशों को प्रतिदिन बढ़ावा दिया जा रहा है, जो सरासर गलत है। हरियाणा में शराब पीने की उम्र सीमा 25 से 21 वर्ष किए जाने बाद ये बहस तेज हो गई है कि क्या कम उम्र में शराब पीने की छूट देना सही है? और इसका स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ेगा? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब अधिकांश माता-पिता और युवाओं के अभिभावक तलाश कर रहे हैं। शराब पीने की उम्र कम किए जाने का निर्णय शराब से होने वाले नुक्सान के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। उपरोक्त कानून पर शहर की महिलाओं ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है, जिसमें यह बात निकलकर सामने आई है कि शराब पीने की आयु सीमा कम करने से नशा अधिक बढ़ेगा और युवाओं के लिए आने वाला समय आर्थिक व शारीरिक रूप से नुक्सानदायक होगा।
हालांकि, भारत में शराब से जुड़े कानून सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। बिहार, गुजरात, नागालैंड, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में शराब का सेवन प्रतिबंधित है। जबकि, मणिपुर के कुछ जिलों में शराब पर आंशिक प्रतिबंध है। बाकी अधिकांश सभी राज्य शराब के सेवन की अनुमति देते हैं। वहीं हर राज्य अपने अनुसार यह भी खुद तय करते हैं कि शराब पीने की उम्र क्या होनी चाहिए, यानी शराब सेवन की उम्र सीमा राज्यों द्वारा तय की जाती है। अब युवाओं की शराब पीने की आयु सीमा कम किए जाने पर समाज में इसका बहुत बुरा असर पड़ेगा। देश की जो युवा पीढ़ी है, वो नशों में लिप्त हो जाएगी, इससे देश में चारों ओर नशे का ही बोलबाला हो जाएगा। देश में नशेड़ियों की संख्या बढ़ने से अपराधिक मामले बढ़ जाएगे।
शराब का सेवन हर इन्सान के लिए गलत है। विशेषज्ञों की मानें तो किशोरावस्था में शराब का सेवन स्वास्थ्य और सामाजिक समस्याओं से जुड़ा क बड़ा मुद्दा हो सकता है।
– सीमा गर्ग
सरकार शराब पर रोक लगाने की बजाए शराब पीने की उम्र कम करके उसे बढ़ावा देने का काम कर रही है। जो सरासर गलत है। क्योंकि शराब न तो कोई पौष्टिक आहार है, न ही इससे कोई प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और न ही ये कोई चमकत्कारी दवा है, ये सिर्फ रेवेन्यू बढ़ाने के लिए लोगों की जान से खेलने का माध्यम है। जितनी जल्दी युवा शराब पीने की शुरूआत करते हैं, उतनी जल्दी ही लत लगने की संभावना बढ़ेगी और उतना ही ज्यादा शरीर पर खराब असर पड़ता है। इसलिए युवाओं को आज से ही नशों से तौबा करनी चाहिए।
-नीलम सरदाना
शराब पीने के लिए युवाओं की आयु सीमा कम करने का फैसला सरकार अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए कर रही है। मगर इसका युवाओं पर काफी गलत प्रभाव पड़ेगा। इसलिए सरकार को अपना यह कानून वापस लेना चाहिए। इससे समाज में युवाओं पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शराब पीने की आयु घटाने का निर्णय आर्थिक एवं शारीरिक रूप से युवाओं को कमजोर करेगा। इसलिए सरकार को ये फैसला वापिस लेना चाहिए।
-एडवोकेट प्रीतिका
पेरेंट्स अपने बच्चों को शराब के होने वाले नुक्सान के बारे में अवेयर करके उन्हें नशों से दूर रख सकते हैं। हर साल शराब की वजह से लाखों लोग मर जाते हैं। एक्सीडेंट, लिवर फेलियर और हार्ट फेलियर का कारण शराब ही है। शराब से लाखों लोगों की जिदंगी बर्बाद हो जाती है, क्योंकि नशे के कारण लोग कोई काम नहीं कर पाते हैं। शराब मानसिक बीमारियों का कारण बनता है।
– एडवोकेट सलोनी
सरकार द्वारा शराब सेवन के लिए आयु सीमा 25 से घटाकर 21 वर्ष किया जाना सरासर गलत कदम है। जिस आयु में युवाओं को ज्ञानात्मक और सकारात्मक दिशा में बढ़ने के लिए कदम उठाया जाना चाहिए था। लेकिन उस आयु के दौरान सरकार ने शराब पीने की आयु सीमा घटाकर युवाओं को सही दिशा से भटकाने का काम किया है। जो समाज व प्रदेश के लिए विनाशकारी है इसलिए सरकार को अपने इस कानून पर पुनर्विचार करना चाहिए।
-मुन्नी रानी
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
चलती बस में परिचालक ने पी शराब, विडियो वायरल
डीसी बोले पहचान होते ही होगी कार्यवाही
झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। चलती बस में एक परिचालक द्वारा शराब (Alcohol) पीने का मामला सामने आया है। बस में सवारियां भी बैठी है और उनमें से एक सवारी की बस परिचालक के साथ शराब पीने को लेकर बहस भी होते देखी जा रही है। इस मामले का विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
बस सहकारी परिवहन समिति की बताई जाती है, जोकि झज्जर व बहादुरगढ़ के बीच चलती है। लेकिन इस मामले में अभी तक कार्यवाही क्यों नहीं हो पाई यह भी एक तरह से जांच का विषय है। उधर इस मामले में जिला उपायुक्त शक्ति सिंह ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में आया है।
मामले की जांच कराई जाएगी और यदि परिचालक (Alcohol) की पहचान होती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही किए जाने के साथ-साथ जिस परिवहन समिति की यह बस है उस समिति के खिलाफ भी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त का यह भी कहना था कि उन्हें सहकारी समितियों की अनियमितताओं की ओर भी शिकायतें मिली है। उन पर भी जांच कराई जाएगी और कार्यवाही की जाएगी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
हिमाचल में शराब पीने के बाद 5 लोगों की संदिग्ध मौत, दो गम्भीर
मंडी (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में शराब(Alcohol) पीने के बाद पांच लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है और दो अन्य की हालत गम्भीर है तथा ये अस्पताल में भर्ती हैं। जिला पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि घटना सलापड़ क्षेत्र में हुई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से शराब खरीद कर अपने अपने घरों में पी थी लेकिन इसके तत्काल बाद ही तबीयत बिगड़ने लगी। सात लोगों को तुरंत परिजनों ने सुंदरनगर के सिविल अस्पताल भर्ती कराया जहां चार ने दम तोड़ दिया।
वहीं तीन लोगों को नेर चौक स्थित राजकीय मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल रैफर किया गया। इनमें एक ने अपराहन दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त चेतराम, सुदेश कुमार, लाल सिंह, काला राम और रजनीश कुमार उर्फ कांतू के रूप में की गई है। दो लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है लेकिन इनकी हालत भी गम्भीर है। वहीं एक घटना के बाद से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि इलाके में कुछ समय से अवैध शराब बेची जा रही थी और सम्भवत: यही शराब(Alcohol) इनके लोगों ने पी।
क्या है मामला
पुलिस का कहना है कि मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वहीं एक मृतक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा अभी तक दो लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मृतकों के घरों से बरामद कथित जहरीली शराब की बोतलों से नमूने लेकर जांच के लिये भेजे हैं। इस बीच स्थानीय विधायक राकेश जमवाल ने बताया कि मृतकों की परिवारों को आठ-आठ लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसमें से चार-चार लाख रुपए प्रदेश सरकार जबकि शेष राशि जिला प्रशासन देगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
सरकार पर भारी शराब माफिया
यंग इंडिया’ में गांधी ने लिखा था, अगर मैं केवल एक घंटे के लिए भारत का सर्वशक्तिमान शासक बन जाऊं तो पहला काम यह करूंगा कि शराब की सभी दुकानें, बिना कोई मुआवजा दिए तुरंत बंद करा दूंगा। बावजूद गांधी के इस देश में सभी राजनीतिक दल चुनाव में शराब बांटकर मतदाता को लुभाने का काम करते हैं।
आजकल देश में जहरीली शराब से मौतों की खबर आना रोजमर्रा की बात हो गई है। मध्य प्रदेश के मुरैना से 16 और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से छह लोगों की मौत की दर्दनाक खबर आई है। चूंकि ये मौतें गरीब लोगों की होती हैं, इसलिए सत्ता और प्रशासन के लोगों में संवेदनशीलता कम ही नजर आती है। सरकार एक-दो जिम्मेवार लोगों को निलंबित कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है। यदि निलंबन सजा होती तो तीन महीने पहले मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में विषैली शराब से 16 मजदूरों की मौत हुई थी। तमाम दावों और घोषणाओं के बावजूद देश में जहरीली शराब मौत का पर्याय बनी हुई है। न तो इसके अवैध निर्माण का कारोबार बंद हुआ है और न ही बिक्री पर रोक लग पाई है। नतीजतन हर साल जहरीली शराब से सैंकड़ों लोग बेमौत मारे जाते हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य-प्रदेश, पंजाब, आंध्र-प्रदेश, असम और बिहार में बड़ी संख्या में इस शराब से मरने वालों की खबरें रोज आ रही हैं।
लॉकडाउन के दौरान पंजाब और आंध्र प्रदेश में करीब सवा सौ लोग सेनेटाइजर पीने से ही मर गए थे। लेकिन तमाम होहल्ला मचने के बावजूद राज्यों के शासन प्रशासन ने इन हादसों से कोई सबक नहीं लिया। बिहार में यह स्थिति तब है, जब वहां पूर्ण शराबबंदी है। साफ है, शराब लॉबी अपने बाहू और अर्थबल के चलते शराब का अवैध कारोबार बेधड़क करने में लगी है। देश के संविधान निमार्ताओं ने देश की व्यवस्था को गतिशील बनाए रखने की दृष्टि से संविधान में धारा 47 के अंतर्गत कुछ नीति-निर्देशक नियम सुनिश्चित किए हैं। जिनमें कहा गया है कि राज्य सरकारें चिकित्सा और स्वास्थ्य के नजरिए से शरीर के लिए हानिकारक नशीले पेय पदार्थों और ड्रग्स पर रोक लगा सकती हैं। बिहार में शराबबंदी लागू करने से पहले केरल और गुजरात में शराबबंदी लागू थी।
इसके भी पहले तमिलनाडू, मिजोरम, हरियाणा, नागालैंड, मणिपुर, लक्ष्यद्वीप, कर्नाटक तथा कुछ अन्य राज्यों में भी शराबबंदी के प्रयोग किए गए थे लेकिन बिहार के अलावा न्यायालयों द्वारा शराबबंदी को गैर-कानूनी ठहराया गया होए ऐसे देखने में नहीं आया था। अलबत्ता राजस्व के भारी नुकसान और अर्थव्यवस्था गड़बड़ा जाने के कारण प्रदेश सरकारें स्वयं ही शराबबंदी समाप्त करती रही हैं। घरेलू हिंसा से लेकर कई अपराधों और जानलेवा सड़क दुर्घटनाओं की वजह भी शराब बनती है। यही कारण है कि शराब के विरुद्ध खासकर ग्रामीण परिवेश की महिलाएं मुखर आंदोलन चलातीं, समाचार माध्यमों में दिखाई देती हैं। इसीलिए महात्मा गांधी ने शराब के सेवन को एक बड़ी सामाजिक बुराई माना था। शराब के कारण घर के घर बर्बाद हो रहे हैं और इसका दंश महिला और बच्चों को झेलना पड़ रहा है। साफ हैए शराब के सेवन का खामियाजा पूरे परिवार और समाज को भुगतना पड़ता है। जाहिर है, शराब माफिया सरकार पर भारी हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
संगरूर : भाई को पीट-पीटकर किया घायल, इलाज दौरान मौत
ईटों को लेकर बना विवाद: शराब के नशे में व्यक्ति ने मारी ईट | Crime
खनौरी/संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। गांव चांदू में एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मिलकर पांच मरले प्लाट में पड़ी ईटों को लेकर हुए विवाद में अपने ही भाई की (Crime) पीट-पीटकर घायल कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना खनौरी पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयानों के आधार पर पिता-पुत्र पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। थाना खनौरी में मृतक के बेटे धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि उसके दादा गोपाल राम के नाम पर पांच मरले का पंचायती प्लाट है, जिसे उसके पिता मीचिया राम व चाचा मांगा राम को दादा गोपाल राम ने दिया था।
पुलिस कार्रवाई, पिता-पुत्र पर हत्या का मामला दर्ज | Crime
प्लांट में बहुत सी पुरानी ईट व पत्थर पड़े हुए हैं। उसका चाचा मांगा राम व उसका बेटा गुरनाम सिंह शराब के नशे में ईटों को उठाने के लिए उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौच करने लगे। जब उसने अपने चाचा व भाई को गाली गलौच करने से रोका तो उन्होंने उससे भी झगड़ा किया। दोनों शराब पीकर उन्हें गालियां देते हुए प्लांट से ईटें उठाने के लिए कहने लगे। उसने कहा कि वह कल र्इंटें उठा लेंगे। इसी बात को लेकर चाचा व उसका बेटा उसे लड़ाई करने आगे बढ़ने लगे तभी उसका पिता मीचिया राम वहां पर पहुंच गया और दोनों को शांत करने लगे।
दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार की जा रही छापामारी | Crime
गुरनाम सिंह ने गली में पड़ी एक ईंटे उठाकर उसके पिता मीचिया राम के सिर में दे मारी।
ईंट के प्रहार से उसका पिता मीचिया राम बेहोश होकर धरती पर गिर गया।
शोर होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए,
जिसके बाद चाचा व उसका भाई मौके से फरार हो गए।
उसके पिता को मूनक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।
लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे संगरूर के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया।, वहां से उसे पटियाला रैफर कर दिया, बाद में चंडीगढ़ पीजीआइ लेकर चले गए। जहां पर रविवार को उनकी मौत हो गई। थाना मुखी इंस्पेक्टर करतार सिंह ने कहा कि धर्मपाल के ब्यान पर गुरनाम सिंह व मांगा राम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
सरकार की दोहरी नीति शराब का कारोबार
शायद सरकारें शराब के कहर से सीख नहीं लेना चाहती। पिछले माह कई राज्यों में शराब से बड़ी संख्या में मौतें होने के बाद भी शराब को बढ़ावा देने वाली सरकारी नीतियां ज्यों की त्यों जारी हैं। ताजा मामला पंजाब सरकार का है जिसने अपनी नई आबकारी नीति के तहत शराब के कोटे में विस्तार किया है। हालांकि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व हर साल शराब के 5 प्रतिशत ठेके बंद करने का वायदा किया था सरकार का नया निर्णय यही साबित करता है कि शराब की मांग बढ़ रही है। स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों की अपेक्षा शराब के ठेकों की संख्या बढ़ रही है। शराब के ठेके घटाने के वायदे का एक ही अर्थ था कि लोगों को शराब की आदत से निजात दिलाई जाए।
यह दोहरी नीति ही साबित होती है कि ठेके घटाए जाएंगे और शराब बढ़ाई जा रही है। दरअसल सरकारें शराब को नशा घोषित करने से संकुचा कर रही हैं और शराब के ठेके बंद करवाने का स्वांग भी कर रही हैं। यदि शराब नशा नहीं है तब शराब के ठेके घटाने का कोई मतलब ही नहीं। सरकार यह भी बताने के लिए तैयार नहीं कि आखिर शराब से राज्य व लोगों को आखिर क्या हासिल हुआ मिली है? यूं भी सरकार शराब की बिक्री बढ़ाकर मोटी कमाई करने का लालच जरूर कर रही है। राज्य के लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डालकर की गई कमाई किसी भी काम की नहीं।
नशा छुड़ाऊ मुहिम पर करोड़ों रुपए खर्चने वाली सरकार का शराब को प्रोत्साहन देना, तर्कहीन व गैर-वैज्ञानिक बातें हंै। हेरोइन, स्मैक की तरह शराब भी स्वास्थ्य को बर्बाद करती है। पंजाब की युवा पीढ़ी दूध, दही, लस्सी, घी को छोड़ शराब व अन्य नशों की तरफ दौड़ रही है। विवाहों-शादियों में पैग की चर्चा वाले गीतों पर नाचने वाले युवाओं के लिए शराब स्टेटस सिंबल बन गया है। यह बेहद हैरानीजनक बात है कि जो शिक्षण संस्थान व पारंपरिक स्थान नशों से बचने का संदेश देते हैं उन्हें जिंदा रखने के लिए शराब की कमाई का सहारा लेना सरकारों की नीतियों के दीवालीयेपन का प्रतीक है।
यूनिवर्सिटियों-कॉलेजों में दाखिलों में आ रही कमी व शराब के ठेकों का बढ़ना प्रदेश में विकास में गिरावट का प्रमाण है, जिसकी जिम्मेदारी से सरकार अपना हाथ नहीं छुड़ा सकती। शराब व स्वास्थ्य एक मियान में दो तलवारें रखने की तरह है। शराब से मुक्त युवा ही स्वस्थ बन सकते हैं। शराब की बोतलों पर लिखी चेतावनी हमारे नेताओं को पढ़नी चाहिए, जो पढ़ने में ज्यादा मुश्किल भी नहीं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
पहले पिलाई शराब, फिर मार डाला, आरोपी फरार
दोस्त बना दोस्त की जान का दुश्मन
हत्या का भेद बरकरार, जांच में जुटी पुलिस
बरनाला (जीवन रामगढ़)। बीती देर रात स्थानीय 5 नंबर वार्ड में काला महिर स्टेडियम के नजदीक 42 वर्षीय परमजीत सिंह की उसके दोस्तों ने ही गोलियां मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हत्या के कारणों का भेद अभी बरकरार है। घटना संबंधी जानकारी देते मृतक के भाई ने बताया कि ठीकरीवाल रोड पर स्थित परमजीत सिंह के घर देर रात तक उसके दोस्त जीतपाल सिंह, जरनैल सिंह व सुरेश सिंह चारों दोस्त मिलकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान ही उनकी परमजीत सिंह से थोड़ी बहुत तकरार हो गई, जिस उपरांत तीनों दोस्त परमजीत सिंह को बाहर ले गए व स्टेडियम के नजदीक लेजाकर जीतपाल सिंह ने रिवाल्वर के साथ उसके चार फायर कर दिए।
जिस उपरांत परमजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ितों अनुसार जब उन्होंने बाहर आ कर देखा तो आरोपी देखते ही फरार हो गए। थाना सिटी के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर जायजा लिया व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया व मृतक के पुत्र सुखविन्दर सिंह के बयानों के आधार पर जीतपाल सिंह, जरनैल सिंह व सुरेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। उन्होंने कहा कि अभी तक हत्या के कारणों का कुछ भी पता नहीं चल सका, जिसका खुलासा आरोपियों को काबू करन उपरांत ही होगा।
पंजाब सरकार की शराब पर दोगली नीति
राज्य को नशा मुक्त करने के पंजाब सरकार के वायदे का सच तीन माह में ही सामने आ गया है। कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणापत्र में वायदा किया था कि सरकार आने पर प्रत्येक वर्ष की भांति 5 फीसदी शराब के ठेके बंद करवाए जाएंगे।
इस तरह पांच वर्षों में 25 फीसदी ठेके खत्म कर दिए जाएंगे, किन्तु सत्ता परिवर्तन होते ही पार्टी ने गिरगिट रंग दिखाया और राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर होटलों, रेस्टरों व क्लबों में शराब परोसने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की काट ढूंढ ली।
सरकार ने कानून में शोध बिल पास करके सुप्रीम कोर्ट की उस भावना पर पानी फेर दिया है कि सड़कों से शराब के ठेके उठाने से सड़क हादसों में कमी आएगी। इससे पहले राज्य के कई राजमार्गों को डीनोटीफाई करके शराब की बिक्री को पहले ही छूट दी गई है।
सरकार की नीतियों की पोल इस बात से भी खुल जाती है कि शोध बिल पास करने के लिए जो दलीलें दी गई हैं, वह सरकार की घोषणा के विपरीत हैं। सरकार ने दलील दी है कि सड़कों से शराब की बिक्री खत्म होने से राज्य को आर्थिक नुक्सान हो रहा है और युवाओं को रोजगार भी नहीं मिल रहा। कांग्रेस पार्टी चुनाव घोषणा-पत्र में प्रत्येक परिवार में एक नौकरी देने की घोषणा कर चुकी है।
क्या अब पंजाब सरकार सिर्फ शराब परोसने वालों के रूप में ही पंजाबियों को रोजगार देगी। हकीकत यह है कि शराब राज्य की तबाही का कारण बनी हुई है। 40 फीसदी सड़क हादसे व झगड़ों में कत्लेआम का कारण शराब ही है। इसी कारण राज्य में शराब के खिलाफ लहर चल रही है। विशेष तौर पर महिलाओं ने कई जगहों पर शराब के ठेकों को ताले लगाकर रोष-प्रदर्शन किए हैं।
सैंकड़ों पंचायतें शराब के खिलाफ प्रस्ताव डाल चुकी हैं, किन्तु जब सरकार को शराब में बड़ी कमाई नजर आती है, तो सिद्धांत, वायदे, घोषणा, जनता की भलाई सब कुछ पंख लगाकर उड़ जाते हैं।
दूसरी तरफ बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल जैसे राज्य शराबबंदी के लिए आगे बढ़ रहे हैं। यदि बिहार जैसा राज्य शराबबंदी के बावजूद उन्नति कर रहा है, तो पंजाब पर क्या असर पड़ सकता है! पंजाब कैंसर व अन्य बीमारियों का गढ़ बन गया है। ऐसे में शराब और अधिक बीमारियां ही लेकर आएंगी। खेल यूनिवर्सिटिज खोलने का लाभ तब ही है, यदि पंजाबी शराब से मुक्त होंगे।
पंज+आब को शर+आब बनाने की बजाए, यहां की जवानी को खेल, शिक्षा व हुनर की तरफ लगाया जाए। सरकार के पास नौकरियों का अभी से टोटा पड़ गया है कि वह शराब की दुकानें खोलने चल पड़ी है, तो पांच वर्ष शराब की कमाई पर गुजारने आसान नहीं। सरकार युवाओं को हुनरमंद बनाकर उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा करे।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।