Haryana BPL Card News - Sach Kahoon Hindi
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Haryana BPL Card News: सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे को लेकर 9 जुलाई को पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच दिल्ली में जो बैठक होगी, उसमें हरियाणा प्रदेश अपना पक्ष मजबूती से रखेगा। यह बात राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने तोशाम हल्के गांव दिनोद में करोड़ों रूपयों की जलघर, माईनर, सडक, पानी, सीवरेज, जोहड़ सौंदर्यकरण व अन्य विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। किरण चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के हक में फैसला दे चुकी है। परन्तु पंजाब हरियाणा का अधिकृत पानी उसे नहीं दे रहा। जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री संवैधानिक पद पर बैठे है तथा पंजाब ने हरियाणा के हिस्से की एसवाईएल नहर को पाटने का कार्य किया है। किसी समय में चौ. बंसीलाल ने दक्षिण हरियाणा के रेगिनस्तानी क्षेत्र तक पानी पहुंचाने के लिए इस नहर का निर्माण करवाया था। परन्तु यह योजना उनके बाद आए राजनीतिक लोगों के नहीं संभालने के चलते खटाई में पड़ गई। एसवाईएल को लेकर 13 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होनी है।
तोशाम हल्के के विभिन्न गांव दिनोद, भारीवास, झुल्ली, ढ़ाणी केहरा, कतवार, साहीवाला, बुसान में पहुंचकर राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा अधिकारियों को साथ लेकर उनका मौके पर ही निपटान किया तथा गांवों में करोड़ों रूपयों की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। आमजन को चाहिए कि जहां भी विकास कार्य हो, वे उस कार्य की गुणवत्ता को लेकर गांव में कमेटियां बनाए तथा डेवलेपमेंट के कार्यो पर नजर रखें, ताकि गुणवत्तापूर्वक कार्य हो सकें। यदि कही कोई अनियमित्ता मिलती है तो उसकी सूचना जनप्रतिनिधियों को देने का कार्य करें।
किरण चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि यूनीफाईड पेंशन स्कीम के मुद्दे पर कहा कि यह स्कीम हरियाणा में लागू कर दी गई है। इससे कर्मचारियों को अच्छा लाभ होगा। समय के साथ कुछ पुराने ऐसे नियमों को छोडऩा पड़ता है, जिनका दीर्घकालीन लाभ नहीं होता। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के समय के कानूनों को भी उनकी प्रासंगिकता खत्म होने के चलते बदलना पड़ा है। इस मौके पर उन्होंने बीपीएल परिवारों के खातों में गाड़ियां व प्लॉट चढ़े होने पर उनके बीपीएल प्रमाण पत्र काटे जाने के सवाल पर सरकार ने यह कार्य निश्चित मापदंडों को पूरा करने के चलते किया है। सरकार चाहती है कि वास्तविक लाभार्थी तक लाभ पहुंचे। इसीलिए ऐसा कदम उठाया गया है।
वही किरण चौधरी ने कहा कि सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के हल्के तोशाम में रिकॉर्ड विकास कार्य करवाए जा रहे है। उन्होंने इस मौके पर जल संरक्षण को लेकर लोगों से अपील की कि जल के संसाधन सीमित है। ऐसे में जल को बचाने के लिए आमजन को चाहिए कि वे जल प्रबंधन के नियम व तकनीकों को अपनाएं, ताकि आने वाली पीढिय़ों के लिए पानी सुरक्षित रह सकें। वही एक सवाल के जवाब में कहा कि भिवानी के चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल को नए बन रहे मैडिकल कॉलेज के साथ जोड़ा गया है, लेकिन चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल का अस्तित्व बना रहेगा। कुछ लोग इसको लेकर राजनीति कर रहे है। Haryana BPL Card News
यह भी पढ़ें:– किसानों की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी: बिजेंद्र सिंह