Bullet Train News - Sach Kahoon Hindi

Bullet Train India Update: बुलेट ट्रेन को लेकर रेल मंत्री ने बड़ा राज खोला, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान
मुंबई (एजेंसी)। Bullet Train India Update: मुम्बई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत समुद्र के अंदर से गुजरने वाली 21 किलोमीटर टनल का मुम्बई में घनसोली और शिलफाटा के बीच का करीब पांच किलोमीटर का निर्माण पूरा कर लिया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इस टनल का जायजा भी लिया। वैष्णव ने इस मौके पर संवाददाताओं से कहा कि इस परियोजना के तहत मुम्बई-ठाणे के बीच करीब 21 किलोमीटर टनल समुद्र के अंदर से गुजरेगी, जिसमें से 4.881 किलोमीटर की टनल का काम आज पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत जटिल कार्य है, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा है। भारत में पहली बार समुद्र के अंदर से टनल बनायी जा रही है। यह रेलवे की बड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि है। Bullet Train India Update

उन्होंने कहा कि मुम्बई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 300 किलोमीटर लाइन के कार्य तेजी से पूरे किये जा रहे हैं। ट्रैक लिंक, स्टेशन आदि के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में जापान की टीम इस परियोजना की समीक्षा के लिए आयी थी, जिसने इसकी प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है। इस परियोजना की जटिलता को देखते हुये इससे जुड़े कार्यों को पूरा किये जाने को लेकर जापानी टीम संतुष्ट नजर आयी। गौरतलब है कि न्यू आॅस्ट्रियन टनलिंग मेथड (एनएटीएम) सुरंग लगभग 4.881 किलोमीटर लंबी है। यह बीकेसी से शिलफाटा तक बनने वाली 21 कि.मी. लंबी समुद्र सुरंग का हिस्सा है, जिसमें से सात किलोमीटर का हिस्सा ठाणे क्रीक के नीचे बनाया जा रहा है। Bullet Train India Update

इस खंड के लिए एनएटीएम से सुरंग निर्माण का कार्य मई 2024 में तीन मुखों के माध्यम से शुरू हुआ और पहले 2.7 किलोमीटर निरंतर सुरंग खंड के लिए पहला ब्रेकथ्रू नौ जुलाई 2025 को (एडीआईटी और सावली शाफ्ट के बीच) पूरा किया गया। इस ब्रेकथ्रू के साथ ही सावली शाफ्ट से शिलफाटा में टनल पोर्टल तक 4.881 किलोमीटर लंबी सुरंग का निरंतर खंड पूरा हो गया है। यह सुरंग शिलफाटा स्थित एमएएचएसआर परियोजना के वायडक्ट भाग से जुड़ जाएगी। इस एनएटीएम सुरंग की आंतरिक खुदाई की चौड़ाई 12.6 मीटर है।

शेष 16 किलोमीटर सुरंग निर्माण का कार्य टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का उपयोग करके किया जाएगा। यह सुरंग 13.1 मीटर व्यास की एकल ट्यूब सुरंग होगी, जिसमें अप और डाउन दोनों लाइनों के लिए दोहरे ट्रैक होंगे।

भारत का पहला 508 किलोमीटर लंबा बुलेट ट्रेन कॉरिडोर मुंबई और अहमदाबाद के बीच बनाया जा रहा है। 508 कि.मी. में से 321 कि.मी. वायाडक्ट और 398 कि.मी. पियर का काम पूरा हो चुका है। सत्रह नदी पुल, नौ स्टील ब्रिज पूरे हो चुके हैं। 206 किलोमीटर लंबे मार्ग पर चार लाख से अधिक नॉइज बैरियर लगाये जा चुके हैं। 206 किलोमीटर ट्रैक बेड का निर्माण पूरा किया जा चुका है। 2000 से अधिक ओएचई मास्ट लगाये गये हैं, जो लगभग 48 कि.मी. मुख्य लाइन वायाडक्ट को कवर करते है। पालघर जिले में सात पर्वतीय सुरंगों पर खुदाई का काम जारी है। गुजरात के सभी स्टेशनों पर अधिरचना का काम अंतिम चरण में है। तीनों एलिवेटेड स्टेशनों पर काम शुरू हो चुका है और महाराष्ट्र के मुंबई भूमिगत स्टेशन पर बेस स्लैब कास्टिंग का काम प्रगति पर है। Bullet Train India Update

यह भी पढ़ें:– सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कलेसर नेशनल पार्क में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Bullet Train News: भारत की बुलेट ट्रेन पर आया बहुत बड़ा अपडेट
Bullet Train News: अहमदाबाद (एजेंसी)। मुंबई- अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत अहमदाबाद में साबरमती नदी पर 36 मीटर ऊंचे पुल का निर्माण किया जा रहा है, जो 12 मंजिला इमारत (लगभग 118 फुट) के बराबर है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉपोर्रेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) कंपनी की ओर से यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 480 मीटर लंबा यह पुल पश्चिम रेलवे की अहमदाबाद-दिल्ली मुख्य लाइन से सटा हुआ है, जिसकी ऊंचाई लगभग 14.8 मीटर है। पूरा होने पर, यह पुल न केवल आधुनिक कनेक्टिविटी का प्रतीक बनेगा, बल्कि हाई-स्पीड इन्फ्रास्ट्रक्चर और मौजूदा रेल नेटवर्क के बीच सामंजस्य का भी उदाहरण बनेगा।

अहमदाबाद जिले में बुलेट ट्रेन का मार्ग विभिन्न संरचनाओं, जैसे फ्लाईओवर, पुल, रेलवे लाइन और मेट्रो कॉरिडोर से होकर गुजर रहा है। भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) द्वारा निर्धारित दिशा-निदेर्शों के अनुसार, साबरमती नदी पुल के खंभों का निर्माण इतनी ऊंचाई पर किया गया है कि निर्माण के उच्चतम बिंदु से 5.5 मीटर का आवश्यक ऊर्ध्वाधर अंतर सुनिश्चित किया जा सके।

कुल आठ (08) गोलाकार खंभे बनाये गये हैं, जिनका व्यास छह से 6.5 मीटर है, जिनमें से चार (04) नदी तल के भीतर, दो (02) नदी के किनारे (प्रत्येक तरफ एक) और दो (02) नदी तट के बाहर स्थित हैं। नदी जलमार्ग में अवरोध को कम करने के लिए पीयर्स को रणनीतिक रूप से स्थापित करके पुल को डिजाइन किया गया है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर स्थित अधिकांश नदी पुलों के स्पैन आमतौर पर लगभग 40 मीटर है, हालांकि, इस पुल में नदी तल में स्थित पीयर्स की संख्या कम करने के लिए 50 से 80 मीटर तक के स्पैन का विकल्प चुना गया है।

पुल में 76 मीटर के पांच स्पैन और 50 मीटर के दो स्पैन हैं। प्रत्येक स्पैन में 23 सेगमेंट होते हैं, जिन्हें निर्माण स्थल पर ही कास्ट किया जाता है। इन सेगमेंट की कास्टिंग के लिए संरचनात्मक मजबूती और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक चरण पर अत्यंत सटीकता, अत्यधिक कुशल कार्यबल और समर्पित टीम की आवश्यकता होती है।

निर्माण कार्य बैलेंस्ड कैंटिलीवर विधि का उपयोग करके किया जा रहा है, जो एक विशेष तकनीक है जो गहरे पानी और नदियों पर बने लंबे पुलों के लिए उपयोग की जाती है। इस निर्माण विधि की अवधारणा पुल के नीचे स्कैफोल्डिंग प्रणाली स्थापित किए बिना पुल का निर्माण करना है और विशेष निर्माण उपकरणों का उपयोग करके प्रत्येक खंभे से बायें और दायें को संतुलित करके और पोस्ट-टेंशनिंग द्वारा सेगमेंट को क्रमिक रूप से जोड़कर पुल की अधिरचना को पूरा करना है। इसके परिणामस्वरूप एक समान और मजबूत ब्रिज डेक तैयार होता है।

पुल निर्माण प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के उच्चतम स्तर को बनाये रखने के लिए, सुरक्षा प्रोटोकॉल का एक मजबूत ढांचा लागू किया गया है, विशेष रूप से उन कार्यों के लिए जिनमें ऊंचाई पर काम करना शामिल है। कार्यस्थल पर सख्त जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए एक संरचित कार्य परमिट प्रणाली लागू की गयी है। सभी कर्मचारियों को हर समय पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) पहनना अनिवार्य है, जिसमें पूरे शरीर के लिए हार्नेस भी शामिल है। गिरने से होने वाले जोखिमों को कम करने के लिए, फॉर्म ट्रैवलर/ब्रिज बिल्डर संरचनाओं के नीचे कैच नेट लगाये गये हैं। निर्माण प्रक्रिया की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं।

साबरमती नदी पुल निर्माण कार्य में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। नींव और उप-संरचना के सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं, जबकि अधिरचना से संबंधित कार्य, जैसेकि पियर हेड निर्माण और सेगमेंट कास्टिंग, वर्तमान में प्रगति पर हैं।

पुल की लंबाई 480 मीटर है, नदी की चौड़ाई 350 मीटर है, इसमें 76 मीटर के 5 स्पैन और 50 मीटर के 2 स्पैन शामिल हैं ,पियर्स की ऊँचाई – 31 मीटर से 34 मीटर, 6 मीटर और 6.5 मीटर व्यास वाले 8 गोलाकार पियर्स, साबरमती और अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच स्थित यह पुल साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन से 01 कि.मी. और अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन से लगभग 04 कि.मी. दूर है

यह नर्मदा और ताप्ती के साथ भारत की पश्चिम की ओर बहने वाली प्रमुख नदियों में से एक है जो अरावली पहाड़ियों से निकलती है और अरब सागर की खंभात की खाड़ी में मिलती है। अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 25 नदी पुल का निर्माण किया जा रहा हैं, जिनमें से 21 गुजरात में और 4 महाराष्ट्र में हैं। गुजरात में नियोजित 21 नदी पुलों में से 16 नदी पुल पूरे किये जा चुके हैं,पार (वलसाड जिला), पूर्णा (नवसारी जिला), मिंधोला (नवसारी जिला), अंबिका (नवसारी जिला), औरंगा (वलसाड जिला), वेंगानिया (नवसारी जिला), मोहर (खेड़ा जिला), धाधर (वडोदरा जिला), कोलक (वलसाड जिला), वत्रक (खेड़ा जिला), कावेरी (नवसारी जिला), खरेरा (नवसारी जिला), मेशवा (खेड़ा जिला), किम (सूरत जिला), दारोथा (वलसाड जिला) और दमन गंगा (वलसाड जिला)।

Bullet Train News: दिल्ली से अमृतसर तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 2 घंटे में तय होगा सफर, जानें बुलेट ट्रेन का रूट और प्रमुख स्टेशन
Bullet Train News:  दिल्ली। दिल्ली से अमृतसर तक की दूरी अब बुलेट ट्रेन के माध्यम से महज 2 घंटे में पूरी की जा सकेगी। इस हाई-स्पीड रेल परियोजना को सरकार की मंजूरी मिल चुकी है, जिससे दिल्ली, हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाले इस कॉरिडोर पर तेजी से काम शुरू होने की उम्मीद है।

हरियाणा और पंजाब में ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू | Bullet Train News

इस प्रोजेक्ट के लिए हरियाणा और पंजाब के कुल 343 गांवों की ज़मीन का अधिग्रहण किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन किसानों की भूमि ली जाएगी, उन्हें बाजार मूल्य का पाँच गुना तक मुआवज़ा दिया जाएगा। इससे न केवल किसानों को लाभ मिलेगा, बल्कि परियोजना के लिए आवश्यक ज़मीन की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।

बुलेट ट्रेन का रूट और प्रमुख स्टेशन | Bullet Train News

कुल दूरी और खर्च

यह बुलेट ट्रेन कॉरिडोर लगभग 465 किलोमीटर लंबा होगा।

अनुमानित लागत लगभग 61,000 करोड़ रुपये आंकी गई है।

हरियाणा के शहरों से गुजरेगी ट्रेन

₹दिल्ली से चलने के बाद यह ट्रेन हरियाणा के इन शहरों से होकर गुज़रेगी:-*

बहादुरगढ़

झज्जर (यहाँ ट्रेन का स्टॉपेज होगा)

सोनीपत

पानीपत

करनाल

कुरुक्षेत्र

अंबाला

पंजाब के स्टेशनों की जानकारी

हरियाणा के बाद ट्रेन चंडीगढ़ से होकर लुधियाना, जालंधर और अंत में अमृतसर पहुंचेगी।

उन्नत तकनीक और तेज़ गति की ट्रेन

स्पीड और क्षमता

इस बुलेट ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 350 किमी प्रति घंटा होगी।

औसत गति 250 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है।

एक बार में लगभग 750 यात्री इसमें सफर कर सकेंगे।

यात्रियों के लिए सुविधा और भविष्य की दिशा

इस परियोजना के पूरे होने के बाद दिल्ली और अमृतसर के बीच का सफर पहले से कहीं अधिक आसान और तेज़ हो जाएगा। बुलेट ट्रेन न केवल समय की बचत करेगी बल्कि आधुनिक यात्रा अनुभव भी प्रदान करेगी। यह भारत के रेल नेटवर्क को एक नई दिशा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।