Raikot News - Sach Kahoon Hindi

Rajvir Jawanda: पंजाबी गायक राजवीर जवंदा पंचतत्व में विलीन
सीएम भगवंत मान सहित फिल्मी और संगीत जगत की हस्तियों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

पंजाबी सिंगर का जाना परिवार व संगीत जगत दोनों के लिए अपूर्णीय क्षति: मान

ग्रामीणों ने राजवीर जवंदा की याद में गांव में स्मारक बनाने की रखी मांग

रायकोट (सच कहूँ/आरजी रायकोटी)। Raikot News: कुछ दिन पहले हिमाचल के बद्दी में हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए प्रसिद्ध गायक राजवीर जवंदा का बीते दिन निधन हो गया। वीरवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पोना (जगराओं) में स्थित ग्राउंड में किया गया। इस दौरान उनके बेटे ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार से पहले राजवीर जवंदा के पार्थिव शरीर को लेकर गांव में अंतिम यात्रा निकालते हुए गुरुद्वारा साहिब में अंतिम माथा टेका गया।

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित बड़ी संख्या में फिल्म, संगीत, राजनीतिक और धार्मिक जगत की हस्तियां तथा हजारों की संख्या में प्रशंसकों और नजदीकी लोगों ने अपने प्रिय कलाकार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। Raikot News

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परिवार के प्रति गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि पंजाबी मां बोली के इस मान-सम्मान वाले कलाकार का जाना परिवार और संगीत जगत दोनों के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि राजवीर का पंजाबी संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में योगदान सदैव याद रखा जाएगा, वहीं ग्रामीणों ने मांग की कि गांव पोना में राजवीर जवंदा की याद में एक स्मारक बनाया जाए। उल्लेखनीय है कि मधुर आवाज और लोकप्रिय गीतों के लिए प्रसिद्ध राजवीर जवंदा को बाइक राइडिंग का बहुत शौक था। वे समय मिलने पर देश के विभिन्न इलाकों में बाइक से सफर करते रहते थे।

हाल ही में उन्होंने लगभग 27 लाख रुपये की एक नई बाइक खरीदी थी, जिस पर वे 27 सितंबर को शिमला की ओर जा रहे थे। हिमाचल के बद्दी के पास उनका भयानक सड़क हादसा हो गया। हादसे में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 12 दिनों तक उनका इलाज चला। कल वे इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके हादसे की खबर मिलते ही उनके प्रशंसक लगातार उनकी सलामती के लिए अरदास कर रहे थे। उनके पैतृक गांव पोना में भी लोगों ने उनकी सलामती के लिए चढ़दी कला की अरदास और पाठ रखवाकर भोग डलवाया था।

ये गायक रहे मौजूद | Raikot News

गायक कंवर ग्रेवाल, रंजीत बावा, सतिन्द्र सरताज, कलाकार करमजीत अनमोल, मलकीत रौणी, कुलविन्द्र बिल्ला, पिंकी धालीवाल, जसवीरपाल सिंह, रघुबीर बोली, अर्शदीप कलेर, गगन कोकरी, जसबीर जस्सी, एमी विर्क, सुखविंदर सुक्खी, हरभजन मान, रेशम अनमोल, आर नेत, गायिका सतविन्द्र बित्ती, रुपिन्द्र हांडा, बब्बू मान, गुरलेज अख्तर, अभिनेता पुखराज भल्ला, विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, विधायक सरबजीत कौर मानूंके, पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा, गीतकार मट्ट शेरों, गीतकार भट्टी भड़ीवाला, संगीतकार जी. गुरी, दर्शन औलख, जस बाजवा आदि सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– रामगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी से 60 हजार ट्रांसफर कराने वाला सिपाही किया गिरफ्तार

Body Donation: नंद लाल इन्सां ने मरणोपरांत निभाया इंसानियत का फर्ज
परिवार ने मृतक देह मेडिकल शोध के लिए दान की

नेत्रदान से दो अंधेरी जिंदगियों में आएगी रोशनी

रायकोट (सच कहूँ/शमशेर सिंह)। Body Donation: पंजाब के रायकोट ब्लॉक के एक डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालु परिवार ने अपने बुजुर्ग नंद लाल इन्सां की अंतिम इच्छा को पूरी करते हुए उनकी मृत देह और नेत्र दान किए। इस नेक कार्य से न केवल मेडिकल शिक्षा के विद्यार्थियों को लाभ होगा, बल्कि दो अंधेरी जिंदगियों में भी रोशनी आएगी। Raikot News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायकोट ब्लॉक के गांव न्यू आबादी अकालगढ़ के डेरा श्रद्धालु नंद लाल इन्सां का अचानक निधन हो गया था। उन्होंने जीवित रहते हुए अपनी मृत्यु के बाद शरीर को मेडिकल खोज के लिए दान करने का प्रण लिया था। उनके परिवार ने उनकी इस अंतिम इच्छा को पूरी करते हुए उनकी मृत देह को मेडिकल रिसर्च के लिए स्कूल आॅफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) को दान कर दिया।

इसके साथ ही उनकी आंखें पुनर्जोत आई बैंक, डॉ. रमेश सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल एंड लेसिक सेंटर, लुधियाना को दान की गईं, जिससे दो लोगों की जिंदगी में रोशनी आएगी। उनकी मृत देह को एम्बुलेंस के माध्यम से नगर में परिक्रमा के दौरान शरीरदानी नंद लाल इन्सां अमर रहें के नारों की गूंज के बीच शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों और ग्रामीणो की उपस्थिति में रवाना किया। Raikot News

नंद लाल इन्सां की धर्मपत्नी परमजीत ने बताया कि उन्हें अपने पति पर गर्व है, क्योंकि उनकी दान की गई आंखों से दो अंधेरी जिंदगियों में रोशनी आएगी। इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार जसवीर इन्सां (लुधियाना), सुखविंदर इन्सां, परमजीत इन्सां, परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार भाई-बहन उपस्थित थे। रायकोट ब्लॉक से अब तक कुल 12 मृत देह मेडिकल खोज के लिए दान की जा चुकी हैं।

नेत्रदान से रोशन होंगी जिंदगियां: आई बैंक प्रभारी

आई बैंक के प्रभारी डॉ. रछपाल सिंह ने बताया कि नंद लाल इन्सां की दान की गई आंखें दो लोगों की अंधेरी जिंदगी को रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि जब तक ये लोग जीवित रहेंगे, उनकी आंखें इस रंगीन दुनिया को देखती रहेंगी। उन्होंने परिवार का तहेदिल से धन्यवाद किया। पंच रजिंदर सिंह ने कहा कि नंद लाल इन्सां के परिवार द्वारा उनकी आंखें और मृत देह दान करना एक अत्यंत प्रशंसनीय कार्य है। इससे नगर और समाज को एक नई दिशा मिलेगी।

यह भी पढ़ें:– लुधियाना में ससराली बांध पर संकट गहराया, प्रशासन अलर्ट, सेना व एनडीआरएफ की टीमें तैनात

इन्सानियत: ब्लॉक रायकोट के ‘इन्सां’ बने बेजुबानों का ‘सहारा’
बेसहारा पशुओं के लिए किया चारे का प्रबंध

रायकोट (सच कहूँ/शमशेर सिंह)। Raikot News: इन्सान हो या पशु-पक्षी डेरा सच्चा सौदा के ‘इन्सां’ हर किसी की हर संभव मदद करने में दिन-रात तत्पर रहते हैं। इसका प्रमाण शनिवार को रायकोट के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने दिया है। जानकारी के अनुसार सेवादारों ने सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता भलाई के 168 कार्यों के तहत बेजुबान पशुओं के लिए हरे चारे का प्रबंध किया। Raikot News

प्रेमी सेवक गुरजीत इन्सां ने बताया कि ने पूज्य गुरु जी द्वारा साध-संगत को हमेशा ही इन्सानियत की भलाई की शिक्षा दी जाती है, जिस पर पहरा देते ब्लॉक रायकोट की साध संगत ने पशुओं को हरा चारा खिलाया है। इस दौरान न सिर्फ सहबाजपुर रोड स्थित गौशाला में गायों को लगभग 5 क्विंटल हरा चारा डाला गया, बल्कि शहर में विभिन्न जगहों पर घूमते बेसहारा पशुओं के लिए भी हरे चारे का प्रबंध किया गया। इस मौके रूबल इन्सां, मुकेश इन्सां, सुरजीत इन्सां, बलवीर इन्सां, महेन्द्र इन्सां तलवंडी, बिक्रमजीत इन्सां, लक्की इन्सां व तरन इन्सां सहित अन्य सेवादार मौजूद थे। Raikot News

यह भी पढ़ें:– Snake Bites: धान लगाने आये प्रवासी मजदुर को सोते समय सांप ने काटा, तीन घंटे बाद मौत