Kanwar Yatra 2025 - Sach Kahoon Hindi

Ghaziabad Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद प्रशासन ने उठाये सख्त कदम
Kanwar Yatra Police Management: गाजियाबाद। सावन मास की शुरुआत के साथ ही गाजियाबाद जिले में कांवड़ यात्रा को सहज, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी के अनुसार, जनपद में लगभग 85 किलोमीटर लंबा कांवड़ मार्ग निर्धारित किया गया है, जिस पर व्यापक सुरक्षा एवं प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। Ghaziabad Kanwar Yatra

5 नियंत्रण कक्ष और 10,000 ‘कांवड़ मित्र’ बनाए

यात्रा मार्ग को 124 बीट में बांटा गया है, प्रत्येक बीट की लंबाई लगभग 700 से 800 मीटर है। हर बीट पर एक उपनिरीक्षक की अगुवाई में चार पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे, जो किसी भी प्रकार की समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त, 10,000 ‘कांवड़ मित्र’ भी नियुक्त किए गए हैं, जो पुलिस के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे।

यात्रा की निगरानी के लिए पांच प्रमुख नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किए गए हैं, जिनमें मेरठ तिराहा और तीन ज़ोनल कंट्रोल रूम शामिल हैं। इनके अधीन राज चौपला, निवाड़ी रोड और एनएच-9 चौराहा जैसे क्षेत्रों में अस्थायी उप-कंट्रोल रूम भी संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी केंद्रों से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मार्ग की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई हो सके।

श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए विशेष प्रबंध | Ghaziabad Kanwar Yatra

दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यहाँ 550 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने के लिए एक बफर ज़ोन बनाया गया है। मंदिर प्रशासन के साथ समन्वय कर सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान यदि किसी कांवड़िए की कांवड़ खंडित हो जाती है, तो उसे तुरंत गंगाजल प्रदान करने के लिए हरिद्वार से 1,400 लीटर गंगाजल मंगवाया गया है, जिसे विभिन्न पुलिस थानों में सुरक्षित रखा गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने कहा, “हमारी प्राथमिकता यह है कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से संपन्न हो। सभी तैयारियाँ इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।” Ghaziabad Kanwar Yatra

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और उमस को लेकर आईएमडी का आया बड़ा अपडेट

Kanwar Yatra 2025: इन रूटों पर जानें वाले यात्री यातायात प्रतिबंध का ध्यान रखें, कांवड़ यात्रा को लेकर 15 दिनों तक मार्ग बंद!
Kanwar Yatra 2025: नोएडा। आगामी कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 11 जुलाई से शहर में यातायात प्रतिबंध और मार्ग डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 11 जुलाई की रात 10 बजे से 25 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री नोएडा से होकर गाजियाबाद के रास्ते बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद और अन्य जिलों की ओर बढ़ेंगे। Kanwar Yatra News

कांवड़ यात्री प्रायः मयूर विहार से नोएडा में प्रवेश करेंगे और कालिंदी कुंज के रास्ते बाहर निकलेंगे। यात्रा के दौरान वे शनि मंदिर और ओखला पक्षी विहार से गुजरते हुए नोएडा में लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने हेतु विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बैठक की है। इसमें बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नोएडा प्राधिकरण, डीजे संचालक, आयोजनकर्ता आदि शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि मार्ग की सफाई और मरम्मत के निर्देश संबंधित विभागों को दिए जा चुके हैं।

वाहन चालकों के लिए विशेष दिशा-निर्देश | Kanwar Yatra News

नोएडा के पुलिस उपायुक्त (यातायात) लाखन सिंह यादव ने बताया कि दिल्ली और हरियाणा की ओर जाने वाले सभी मालवाहक वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़े जाएंगे। इसके अतिरिक्त, मालवाहक वाहनों की शहर की मुख्य सड़कों जैसे डीएनडी फ्लाईवे, एलिवेटेड रोड और कालिंदी कुंज मार्ग पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। चिल्ला रेड लाइट से शनि मंदिर होते हुए ओखला पक्षी विहार तक के मार्ग पर सभी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः निषिद्ध रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि मार्ग पर एक लेन को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा जबकि दूसरी लेन विशेष रूप से कांवड़ियों के आवागमन के लिए आरक्षित रहेगी। साथ ही, दिल्ली, उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले प्रमुख राजमार्गों पर भी विशेष ट्रैफिक व्यवस्थाएं लागू रहेंगी ताकि यातायात सुचारू बना रहे।

11 से 25 जुलाई तक लागू मुख्य मार्ग परिवर्तन | Kanwar Yatra News

दिल्ली से गाजियाबाद/हापुड़/मुरादाबाद की ओर जाने वाले सभी भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहन अब नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से भेजे जाएंगे।

आनंद विहार बॉर्डर से गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ या मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे अथवा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से भेजे जाएंगे।

कालिंदी कुंज से गुजरने वाले मालवाहक वाहनों को भी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ा जाएगा।