OpenAI News - Sach Kahoon Hindi

OpenAI News: एआई घातक हो सकता है? कई परिवारों ने दायर किया ओपनएआई पर मुकदमा
नई दिल्ली। अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) शोध संस्था ओपनएआई कानूनी विवादों में घिर गई है। कई परिवारों ने कंपनी के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि ओपनएआई ने अपना मॉडल GPT-4o बिना पर्याप्त सुरक्षा परीक्षण के जल्दबाज़ी में लॉन्च कर दिया। परिजनों का कहना है कि मॉडल के असुरक्षित व्यवहार के कारण उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर मानसिक क्षति पहुँची और कुछ मामलों में लोगों ने आत्मघाती कदम भी उठाए। OpenAI News

ओपनएआई ने मई 2024 में GPT-4o जारी किया था। बाद में अगस्त में कंपनी ने GPT-5 मॉडल भी पेश किया, लेकिन मौजूदा मुकदमे विशेष रूप से GPT-4o पर केंद्रित हैं। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि यह मॉडल कभी-कभी उपयोगकर्ताओं की हानिकारक, भ्रमित करने वाली या गलत बातों पर सहमति जताता था, जिससे उनकी मानसिक स्थिति और बिगड़ जाती थी।

चैटबॉट की प्रतिक्रियाओं ने उनके परिजनों के तनाव, भ्रम और अवसाद को बढ़ा दिया

कई परिवारों ने बताया कि चैटबॉट की प्रतिक्रियाओं ने उनके परिजनों के तनाव, भ्रम और अवसाद को बढ़ा दिया। कुछ मामलों में प्रभावित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराकर मानसिक स्वास्थ्य उपचार देना पड़ा। याचिकाओं में यह भी आरोप है कि कंपनी ने प्रतिस्पर्धी तकनीकी कंपनियों—विशेषकर गूगल के जेमिनी—से आगे निकलने के दबाव में सुरक्षा मूल्यांकन को पर्याप्त समय नहीं दिया। हालांकि ओपनएआई की ओर से अभी तक इन दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। OpenAI News

अदालत में जमा दस्तावेजों के अनुसार, AI मॉडल कभी-कभी उन लोगों को गलत सलाह दे सकता है जो पहले से भावनात्मक रूप से अस्थिर हों या आत्महत्या के विचारों से जूझ रहे हों। एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हर सप्ताह लाखों उपयोगकर्ता चैटजीपीटी पर मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या जैसे विषयों पर चर्चा करते हैं।

कंपनी ने हाल ही में कहा कि वह 170 से अधिक मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सहयोग से ऐसे मामलों में चैटबॉट की प्रतिक्रियाओं में सुधार कर रही है, ताकि उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित, संवेदनशील और सहायक मार्गदर्शन मिल सके। ओपनएआई का यह भी कहना है कि उसके आने वाले संस्करणों में सुरक्षा परीक्षण और अधिक कठोर और व्यापक होंगे, ताकि इस प्रकार के जोखिमों को कम किया जा सके। OpenAI News

OpenAI Deal Failed: ओपनएआई के 3 अरब डॉलर के अधिग्रहण की विफलता के बाद गूगल डीपमाइंड ने उठाया ये बड़ा कदम
OpenAI Deal Failed: नई दिल्ली। गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित कोडिंग स्टार्टअप विंडसर्फ (WindSurf Startup) की प्रमुख तकनीकी प्रतिभाओं और लाइसेंस संबंधी अधिकारों को प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। हालाँकि, यह सौदा विंडसर्फ में हिस्सेदारी खरीदने का नहीं है, बल्कि इसके प्रमुख अधिकारी—सीईओ वरुण मोहन और सह-संस्थापक डगलस चेन को गूगल की एआई शाखा डीपमाइंड में नियुक्त किया गया है। OpenAI News

गौर करने योग्य है कि विंडसर्फ को पहले ओपनएआई द्वारा लगभग तीन अरब डॉलर में अधिग्रहित किया जाना था, परंतु यह सौदा माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई के आपसी तनाव के कारण रद्द हो गया। ओपनएआई नहीं चाहता था कि उसकी बौद्धिक संपदा पर माइक्रोसॉफ्ट का नियंत्रण हो, क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट उसका प्रमुख निवेशक है।

विंडसर्फ को अन्य विकल्पों पर विचार करने की स्वतंत्रता मिल गई

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओपनएआई के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि पूर्व प्रस्ताव की विशेषाधिकार अवधि समाप्त हो चुकी है, जिससे विंडसर्फ को अन्य विकल्पों पर विचार करने की स्वतंत्रता मिल गई। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, गूगल के प्रवक्ता क्रिस पप्पास ने बताया, “हमारी जेमिनी परियोजना को सर्वोत्तम एआई मॉडल्स में से एक माना जाता है और हम इसके क्षमताओं को और उन्नत करने में निवेश कर रहे हैं।”

वहीं, विंडसर्फ के संस्थापकों-मोहन और चेन-ने एक संयुक्त बयान में कहा, “हम विंडसर्फ द्वारा पिछले चार वर्षों में की गई प्रगति पर गर्व महसूस करते हैं और इसे अपनी टीम के साथ आगे बढ़ते देखने के लिए उत्साहित हैं।” साल 2021 में स्थापित विंडसर्फ ने प्राकृतिक भाषा के माध्यम से कोड लिखने वाले एआई टूल्स को विकसित कर तकनीकी दुनिया में नई क्रांति की है। अब तक यह स्टार्टअप ग्रीनओक्स कैपिटल और एआईएक्स वेंचर्स जैसे निवेशकों से 20 करोड़ डॉलर से अधिक की धनराशि प्राप्त कर चुका है। OpenAI News

Ajit Doval’s statement: पाकिस्तान में खलबली, अजित डोभाल के बयान पर मचा बवाल”