Hanumangarh Theft - Sach Kahoon Hindi

विवाह समारोह में लाखों की नकदी व जेवरात से भरा बैग चोरी
Hanumangarh Theft Case: हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान अज्ञात व्यक्ति की ओर से नकदी व सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर टाउन थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सेक्टर नम्बर 6, चूना फाटक के पास, जंक्शन निवासी सुदेश गोयल (58) पुत्र गुगनमल गोयल ने थाना में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र कुनाल गोयल का विवाह समारोह 21 फरवरी को टाउन स्थित राजवी पैलेस में आयोजित था। समारोह में रिश्तेदारों, परिचितों एवं मेहमानों की बड़ी संख्या में मौजूदगी थी। Hanumangarh News

रात 12 से 1 बजे के बीच मैरिज पैलेस से घटना, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच शुरू

रिपोर्ट के अनुसार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच वे मैरिज पैलेस की गैलरी में बने स्वागत द्वार के पास खड़े होकर मेहमानों का स्वागत कर रहे थे। इसी दौरान उनका एक बैग सोफासेट पर रखा हुआ था। कुछ समय बाद जब उन्होंने बैग की ओर ध्यान दिया तो वह वहां से गायब मिला। आसपास तलाश करने पर भी बैग का कोई पता नहीं चला। प्रार्थी ने बताया कि बैग में करीब दो लाख रुपए नकद राशि लिफाफों में पैक कर रखी गई थी। इसके अलावा 10, 20, 50 और 100 रुपए के नोटों की नई-नई गड्डियां भी बैग में थीं। साथ ही एक सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायजेब (चुटकी) तथा 20 ग्राम और 10 ग्राम वजन के दो चांदी के सिक्के भी रखे हुए थे।

घटना की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है, जिससे संदिग्ध व्यक्ति की पहचान में सहायता मिल सकती है। घटना के बाद समारोह स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष की ओर से अपने स्तर पर भी खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद थाना में मामला दर्ज करवाया गया। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक कमलजीत सिंह को सौंपी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा समारोह में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही आरोपित की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh News

बस स्टैंड पर दिनदहाड़े पर्स चोरी, आईफोन व सोने की चेन ले उड़ी संदिग्ध महिलाएं | Hanumangarh News

हनुमानगढ़। पीलीबंगा के नए बस स्टैंड पर दिनदहाड़े एक महिला का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब महिला राजस्थान रोडवेज की बस में सवार हो रही थी। पर्स में मोबाइल फोन, सोने की चेन और नकदी रखी हुई थी। पीलीबंगा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड 15 डबलीवास मौलवी डबलीराठान निवासी पुष्पा (39) पत्नी पवन शर्मा ने पुलिस थाना पीलीबंगा में लिखित रिपोर्ट पेश की।

रिपोर्ट के अनुसार 28 फरवरी को सुबह लगभग 11 से 11:30 बजे के बीच वह नया बस स्टैंड पीलीबंगा से हनुमानगढ़ जाने के लिए राजस्थान रोडवेज बस में चढ़ रही थीं। इसी दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका सफेद रंग का पर्स चोरी कर लिया। चोरी हुए पर्स में आईफोन, लगभग 1 तोला वजनी सोने की गले की चेन तथा 800 रुपए नकद थे। घटना के बाद महिला ने बस में बैठी सवारियों से पूछताछ की तो कुछ यात्रियों ने बताया कि बस में दो महिलाएं अचानक चढ़ीं और तुरंत उतर गईं।

यात्रियों के अनुसार उनके हाथ में सफेद रंग का पर्स देखा गया था, जो प्रार्थीया के पर्स से मिलता-जुलता था। प्रार्थीया ने रिपोर्ट में गीता बावरी निवासी हांसलिया तथा पपुड़ी निवासी 34 एसटीजी नामक दो महिलाओं पर संदेह व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं पहले भी बसों में चोरी की घटनाओं में संदिग्ध रही हैं। पुलिस थाना पीलीबंगा ने रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक बलतेज सिंह को सौंपी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध महिलाओं की तलाश में जुट गई है। बस स्टैंड और बस मार्ग पर भी जांच की जा रही है। Hanumangarh News

Hanumangarh Theft: निजी अस्पताल के नजदीक खड़ी बाइक चोरी
Hanumangarh Theft: हनुमानगढ़। टाउन शहर में निजी अस्पताल के नजदीक खड़ी बाइक देर शाम को चोरी हो गई। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार इस्लाम (38) पुत्र इस्माईल खान निवासी वार्ड 42, कायमखानी मोहल्ला ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसने 29 जून की देर शाम 7.30 बजे अपनी बाइक नम्बर आरजे 31 एसएच 1714 टाउन स्थित गोरी हॉस्पिटल के नजदीक खड़ी की थी। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक नहीं मिली। कोई अज्ञात शख्स उसकी बाइक चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई राजवीर को सौंपी है। Hanumangarh News

विद्यालय में पानी वाली डिग्गी के ऊपर लगी मोटर चोरी

हनुमानगढ़। गोलूवाला थाना क्षेत्र के चक आठ यूटीएस के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पानी वाली डिग्गी के ऊपर लगी मोटर को कोई अज्ञात व्यक्ति आरी वाली ब्लैड से काटकर चोरी कर ले गया। यह वारदात विद्यालय प्रांगण में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। वारदात ग्रीष्मावकाश के दौरान रात्रि को हुई। इसी विद्यालय में अब तक आधा दर्जन बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। प्रधानाध्यापक की रिपोर्ट के आधार पर गोलूवाला पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार चक आठ यूटीएस के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक इन्द्रादेवी पत्नी सुखवीर जाट निवासी चक दो एचडीपी, ग्राम पंचायत कान्हेवाला ने बताया कि 31 मई को विनोद कुमार पुत्र लीलूराम व जयमल पुत्र जगदीश कुमार स्कूल परिसर में बनी डिग्गी से केएसबी कम्पनी की एक एचपी की मोटर से वाटर कूलर भर कर घर आ गए। दो जून की सुबह विनोद कुमार व जयमल दोबारा स्कूल में गए तो देखा कि डिग्गी पर लगी मोटर नहीं थी। विनोद कुमार ने उसे दूरभाष के जरिए इसकी सूचना दी। उन्होंने अपने स्तर पर आस-पड़ोस व अन्य स्थानों पर डिग्गी से पानी उठाने वाली मोटर की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। Hanumangarh News

अब तक विद्यालय में आधा दर्जन बार हुई चोरी की वारदातें

विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की तो एक जून की रात्रि 10.06 बजे एक अज्ञात व्यक्ति स्कूल परिसर में प्रवेश कर पानी वाली डिग्गी के ऊपर लगी मोटर को आरी वाले ब्लैड से काटकर चोरी कर ले जाता दिखाई दिया। आरी वाला ब्लैड मौके पर पड़ा मिला। प्रधानाध्यापक इन्द्रादेवी के अनुसार पिछले कुछ दिन से विनोद कुमार पुत्र नन्दराम कुम्हार अपने खेत का खाळा पक्का बना रहे थे। पक्का खाळा बनाने वाले मजदूर दोपहर को राजकीय प्राथमिक विद्यालय में ही रूकते थे जो नशा करने के आदी हैं। उन्हें शक है कि इन्हीं में से किसी मजदूर ने मोटर चुराई है। प्रधानाध्यापक इन्द्रादेवी के अनुसार इससे पहले भी विद्यालय से 31 जनवरी 2021 को इन्वर्टर, बैट्री, एलसीडी व एक टेबल फैन चोरी हुआ था।

तब पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था। उस प्रकरण में पुलिस ने चोरीशुदा एलसीडी बरामद कर ली थी। उसके बाद 9 जनवरी 2025 को अलमारी का ताला तोडकर 500 रुपए की नकदी व रसोई घर से गैस सिलेंडर व गैस चूल्हा चोरी हुआ था। इससे पहले तक विद्यालय में पांच बारी चोरी की वारदात हो चुकी है। अब विद्यालय में छठी बार चोरी हुई है। पुलिस ने प्रधानाध्यापक की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल हरीराम के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

Hanumangarh Accident: ट्रक की टक्कर से कार सवार युवती सहित दो की मौत