Rozgar Mela - Sach Kahoon Hindi

Rozgar Fair 2026: देशभर में सरकारी नौकरी का अवसर, 19वें रोजगार मेले में हजारों युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
Rozgar Fair 2026: वडोदरा/रांची। देशभर में आयोजित 19वें रोजगार मेले के माध्यम से हजारों युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति का अवसर मिला। इस अभियान के तहत विभिन्न केंद्रीय विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और युवाओं को संबोधित किया। देश के कई शहरों में एक साथ रोजगार मेले आयोजित कर बड़ी संख्या में चयनित उम्मीदवारों को सरकारी सेवा से जुड़ने का अवसर दिया गया। Rozgar Mela

गुजरात के वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम में रेलवे, डाक, बैंकिंग, स्वास्थ्य और अन्य सरकारी विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद युवाओं और उनके परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि यह अभियान केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाने का प्रयास भी है। सरकार का मानना है कि पारदर्शी और तेज भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवा शक्ति को सशक्त बनाना विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Rozgar Mela

रोजगार मेला अभियान के तहत देशभर में बड़ी संख्या में युवाओं को विभिन्न केंद्रीय विभागों में सेवा का अवसर मिला। चयनित अभ्यर्थियों ने इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए खुशी व्यक्त की और कहा कि कड़ी मेहनत तथा परिवार के सहयोग से उनका सपना साकार हुआ है। इसी क्रम में झारखंड की राजधानी रांची में भी रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं ने इसे अपने परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। उनका कहना था कि सरकारी सेवा में चयन उनके वर्षों की मेहनत का परिणाम है और इससे उन्हें नई जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा।

रोजगार मेले के माध्यम से केंद्र सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों में नई ऊर्जा और कार्यक्षमता को बढ़ावा देना भी है। इस पहल को युवाओं के लिए नए अवसरों का मंच माना जा रहा है, जिससे हजारों परिवारों को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। Rozgar Mela

Rozgar Mela: इन 61 हजार युवाओं की हो गई मौज, पीएम मोदी ने दिए नियुक्ति पत्र
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को यहां रोजगार मेले में देश के 61,000 से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र प्रदान किये और समारोह को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया की एकमात्र बड़ी अर्थव्यवस्था है जिसने एक दशक में अपनी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को दोगुना किया है। मोदी ने इन नियुक्ति पत्रों को ‘नेशन बिल्डिंग इनविटेशन लेटर’ और विकसित भारत के निर्माण को गति देने वाला संकल्प पत्र करार देते हुए कहा कि वर्ष 2026 का यह आरंभ युवाओं के जीवन में नई खुशियों और नई वसंत की शुरूआत लेकर आया है। Rozgar Mela

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं को कौशल से जोड़ना और उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर देना सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी भर्तियों को मिशन मोड पर करने के लिए शुरू किया गया रोजगार मेला अब एक संस्थान बन चुका है, जिसके जरिए लाखों युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्तियां मिली हैं। आज देश के 40 से अधिक स्थानों पर यह मेला आयोजित किया जा रहा है, जहां से युवा शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और वित्तीय सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। देश की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा पिछले 10 वर्षों की तुलना में भारत में ढाई गुना से अधिक विदेशी निवेश आया है, जिसका सीधा अर्थ यह हुआ कि देश में युवाओं के लिए रोजगार के अनगिनत अवसर हैं। प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में छह गुना वृद्धि और आॅटो उद्योग की तेज प्रगति का उदाहरण देते हुए कहा कि 2025 में दो पहिया वाहनों की बिक्री दो करोड़ के पार पहुंचना देश की बढ़ती क्रय शक्ति को दशार्ता है।

नारी शक्ति के बढ़ते योगदान पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के आयोजन में 8,000 से ज्यादा बेटियों को नियुक्ति पत्र मिले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में देश के कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी करीब दो गुनी हुई है और महिला स्वरोजगार की दर में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने स्टार्टअप्स और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम में महिला संस्थापकों और निदेशकों की बढ़ती संख्या को देश के लिए शुभ संकेत बताया। प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों को ‘नागरिक देवो भव’ का मंत्र देते हुए उन्हें अपने कार्यस्थल पर छोटे-छोटे सुधार करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ‘ईज आॅफ लिविंग और ईज आॅफ डूइंग बिजनेस’ को स्थानीय स्तर पर सरकारी कर्मचारी की नियत से ही ताकत मिलती है। उन्होंने युवाओं से आई-गॉड कर्मयोगी प्लेटफॉर्म का उपयोग कर खुद को लगातार अपग्रेड करने का आह्वान किया। मोदी ने अंत में विश्वास जताया कि इन्हीं युवाओं के माध्यम से 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी युवाओं को संबोधित किया। Rozgar Mela

16th Rozgar Mela: रोजगार मेले में युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
Bhubaneswar National Rozgar Mela: भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को भुवनेश्वर स्थित रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित 16वें राष्ट्रीय रोजगार मेले में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 201 युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह मेला देशभर में 52,000 से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की राष्ट्रीय पहल का हिस्सा है, जिसमें रेलवे, डाक, बैंकिंग और अन्य केंद्रीय क्षेत्र सम्मिलित हैं। 16th Rozgar Mela

अपने संबोधन में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रोजगार सृजन को मिशन मोड में लाया गया है। उन्होंने बताया कि आज भुवनेश्वर में 201 युवाओं को विभिन्न केंद्रीय विभागों में नौकरी मिली है और देशभर में हज़ारों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं।

उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और शीघ्र ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं और आज लगभग 90 करोड़ नागरिक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत आ चुके हैं।

65 प्रतिशत जनसंख्या को सामाजिक सुरक्षा का लाभ

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत में लगभग 65 प्रतिशत जनसंख्या को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में बुनियादी ढांचे के तीव्र विकास के कारण रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि जहां पहले देश में हर साल लगभग 3 से 4 लाख करोड़ रुपये का पूंजी निवेश होता था, वहीं अब यह आंकड़ा 12 से 13 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। सड़कें, हवाई अड्डे, आवास, शौचालय, बिजली और जल सुविधाएं तेजी से विकसित की जा रही हैं, जिनसे नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, विश्वकर्मा योजना और पीएम स्वनिधि योजना की सफलता पर भी प्रकाश डाला, जिनका उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना है। इन योजनाओं के माध्यम से देश में रोजगार सृजन को नई दिशा मिल रही है। 16th Rozgar Mela

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और उमस को लेकर आईएमडी का आया बड़ा अपडेट