Congress News - Sach Kahoon Hindi
चंडीगढ़ (सच कहूँँ/अश्वनी चावला)। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्द्र सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सात सांसदों का भाजपा में जाना पंजाब में किसी के लिए भी कोई बड़ा फर्क नहीं डालेगा, क्योंकि ये सभी सांसद बिना जड़ों के हैं और इनका राज्य में कोई मजबूत आधार नहीं है। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि आप के पास कोई पक्की विचारधारा नहीं है और इसके विधायकों और सांसदों में भी कोई विचारधारिक वचनबद्धता नहीं है। इसलिए आज इनका भाजपा में जाना कोई हैरानी वाली बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आज सिर्फ 7 सांसद हैं, कल को 50 विधायक भी आप छोड़ सकते हैं। Punjab Congress News
जब पैसा विचारधारा पर हावी हो जाए, तो यही होता है: राजा वड़िंग
आप ने राज्यसभा और विधानसभा की टिकटें कैसे बांटी हैं, यह सभी को पता है। उन्होंने राज्यसभा के सांसदों के बारे में खासतौर पर कहा कि ये टिकटें बड़े उद्योगपतियों और व्यापारियों को दी गई थीं, जिन्होंने आप की विभिन्न तरीकों से मदद की थी। आज जब वे भाजपा में शामिल हो गए हैं, तो आप को हैरान नहीं होना चाहिए, क्योंकि वे कभी भी आप की विचारधारा से जुड़े ही नहीं थे और सिर्फ अपने व्यापारिक हितों के लिए पार्टी में आए थे। इस संदर्भ में अशोक मित्तल का हवाला देते हुए, जिन पर हाल ही में ईडी की छापेमारी हुई थी, वड़िंग ने कहा कि आजकल यह आम बात हो गई है कि लोग जांच से बचने के लिए भाजपा में शामिल हो जाते हैं। सूबे के कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हर कोई जानता है कि कैसे बड़े व्यापारी, जिनका पंजाब से कोई लेना-देना नहीं था, को आप ने राज्यसभा के लिए भेजा, जबकि पार्टी के कार्यकर्ताओं और वॉलंटियर्स को नजरअंदाज किया गया।
कांग्रेस और आप की तुलना करते हुए, उन्होंने कहा कि जहाँ आप ने पैसे वालों को प्राथमिकता दी, जो आखिरकार उसे छोड़ गए, वहीं कांग्रेस ने हमेशा पार्टी के कार्यकर्ताओं को मौका दिया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में हाल ही में की गई नामजदगी का उल्लेख किया, जहाँ हिमाचल में पार्टी ने एक जिला प्रधान को और हरियाणा में एक ट्रेड यूनियन नेता को टिकट देकर जीत हासिल की थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज जनरल सचिव भूपेश बघेल का भी जिÞक्र किया कि कैसे उन्हें तंग परेशान किया गया और डराया गया, यहाँ तक कि उनके बेटे को जेल भेजा गया और फिर भी वे कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे। Punjab Congress News
Hazaribagh Bulldozer Action: पूर्व मंत्री व इस कांग्रेस नेता के आवास पर बुलडोजर एक्शन, खाली कराई गई जमीन
Hazaribagh Bulldozer Action: हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में गुरुवार को जिला प्रशासन और एनटीपीसी के संयुक्त अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई। योगेंद्र साव से संबंधित एक आवासीय संरचना को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई बड़कागांव थाना क्षेत्र के खनन प्रभावित इलाके में की गई। Jharkhand News
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिस भूखंड पर यह निर्माण किया गया था, वह खनन परियोजना हेतु अधिग्रहित भूमि का हिस्सा है। अधिकारियों का कहना है कि कोयला उत्पादन कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए उक्त क्षेत्र को खाली कराना आवश्यक था। इस संबंध में संबंधित पक्ष को पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए थे, किंतु निर्धारित समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान दंडाधिकारियों की उपस्थिति में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कदम विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत उठाया गया है और इसका उद्देश्य परियोजना कार्य को सुचारू बनाए रखना है। घटना की जानकारी मिलते ही अंबा प्रसाद मौके पर पहुंचीं और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध दर्ज कराया। Jharkhand News
”बिना उचित मुआवजा दिए आवास को गिराया गया”
उन्होंने आरोप लगाया कि बिना उचित मुआवजा दिए आवास को गिराया गया है। उनका कहना है कि मुआवजे से संबंधित प्रकरण न्यायालय में लंबित है, इसके बावजूद जल्दबाजी में कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि कार्रवाई के समय परिवार के सदस्य घर के भीतर मौजूद थे, जिसे अनदेखा किया गया। इस प्रकरण को उन्होंने भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के विरुद्ध बताते हुए न्यायिक चुनौती देने की बात कही है।
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में इस क्षेत्र में संबंधित पक्ष और परियोजना प्रबंधन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। कुछ घटनाओं के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। इसी के तहत व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के बीच यह कार्रवाई संपन्न की गई। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, किंतु इस घटनाक्रम ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। Jharkhand News
Rahul Gandhi: भारत को पाकिस्तान के समकक्ष न रखा जाए, अमेरिका से समझौता बराबरी पर होना चाहिए
नई दिल्ली। लोकसभा में बजट पर चल रही चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ संभावित समझौतों और व्यापार व्यवस्था को लेकर सरकार की नीति पर प्रश्न उठाए। उन्होंने कहा कि यदि ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से अमेरिका के साथ वार्ता होती, तो वह समानता के आधार पर की जाती और भारत को किसी भी स्थिति में पाकिस्तान के समकक्ष नहीं रखा जाता। Rahul Gandhi News
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय वार्ता में भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसका विशाल डिजिटल डेटा और जनसंख्या है। उनके अनुसार, यह 21वीं सदी की महत्वपूर्ण पूंजी है, जिसे वार्ता में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि यदि अमेरिका अपनी मुद्रा और आर्थिक हितों की रक्षा करना चाहता है, तो भारत भी अपने हितों को समान रूप से प्राथमिकता देगा।
कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि वार्ता हमेशा बराबरी के पक्षों के बीच होनी चाहिए, न कि अधीनता के भाव से। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा और कृषि हितों पर कोई समझौता स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। उनके अनुसार, यदि अमेरिका अपने किसानों और उद्योगों की रक्षा करता है, तो भारत को भी अपने किसानों और संसाधनों की सुरक्षा का अधिकार है।
डिजिटल व्यापार नियमों में ढील देश की डिजिटल संप्रभुता को प्रभावित कर सकते हैं
व्यापार समझौते के संभावित प्रभावों पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि डिजिटल व्यापार नियमों में ढील, डेटा स्थानीयकरण की शर्तों में परिवर्तन तथा डेटा के मुक्त प्रवाह की अनुमति जैसे कदम दीर्घकाल में देश की डिजिटल संप्रभुता को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने डिजिटल कर व्यवस्था और स्रोत कोड प्रकटीकरण से जुड़े प्रावधानों पर भी चिंता व्यक्त की।
ऊर्जा आयात के संदर्भ में उन्होंने आशंका जताई कि यदि व्यापारिक प्रावधानों के कारण भारत की तेल खरीद नीति बाहरी दबावों से प्रभावित होती है, तो यह देश की रणनीतिक स्वायत्तता को सीमित कर सकता है। उनके अनुसार, भारत को यह अधिकार होना चाहिए कि वह अपने राष्ट्रीय हितों के अनुरूप ऊर्जा स्रोतों का चयन करे।
राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक उभरती वैश्विक शक्ति है और उसे किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर समान गरिमा और स्वायत्तता के साथ प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह ऐसे किसी भी समझौते में पारदर्शिता बरते, जो दीर्घकालिक राष्ट्रीय हितों को प्रभावित कर सकता है। Rahul Gandhi News
Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी ने उठाए लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल, कहा- संसद में राहुल गांधी को बोलने से रोका गया
Parliament News: नई दिल्ली। संसद में भारत–चीन सीमा स्थिति पर चर्चा को लेकर सियासी वातावरण गरमा गया है। कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अपना पक्ष रखने से रोका जा रहा है। उनका कहना है कि संसद लोकतांत्रिक विमर्श का सर्वोच्च मंच है, जहां राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर खुली चर्चा होनी चाहिए। Priyanka Gandhi News
प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने वक्तव्य में एक प्रकाशित पुस्तक का संदर्भ दिया था, फिर भी उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया गया। उनके अनुसार, पूर्व में विभिन्न दलों के प्रतिनिधि सदन में पुस्तकों और पत्रिकाओं का उल्लेख करते रहे हैं, इसलिए इसे विवाद का विषय बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति, चीन और पाकिस्तान से जुड़े प्रश्नों पर संसद में बहस लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा रही है।
सरकार आलोचनात्मक तथ्यों के सार्वजनिक होने से आशंकित
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार आलोचनात्मक तथ्यों के सार्वजनिक होने से आशंकित है। प्रियंका गांधी के अनुसार, यह केवल किसी एक नेता को रोकने का प्रश्न नहीं, बल्कि संसद की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक मर्यादा का मुद्दा है। उनका कहना था कि संकट की घड़ी में शीर्ष नेतृत्व की भूमिका पर सवाल उठाना विपक्ष का अधिकार है और इससे संवाद मजबूत होता है। विपक्ष के कुछ सांसदों के निलंबन पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा कि बार-बार निलंबन की कार्रवाई से स्वस्थ संसदीय परंपरा प्रभावित होती है। Priyanka Gandhi News
इसी विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए उज्ज्वल रमन सिंह ने सांसदों के निलंबन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि संसद विचार-विमर्श का मंच है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सदन को सुचारु रूप से चलाए। उनके अनुसार, लोकतंत्र में संवाद और असहमति दोनों का सम्मान आवश्यक है।
वहीं, सत्तापक्ष का कहना है कि सदन की कार्यवाही नियमों के अनुरूप संचालित की जा रही है और अनुशासन बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है। संसद के भीतर जारी इस विवाद ने एक बार फिर संसदीय परंपराओं, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और राजनीतिक संवाद की सीमाओं पर बहस को तेज कर दिया है। Priyanka Gandhi News
नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tikaram Jully) ने सोमवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया की आड़ में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की जा रही हैं और इसके पीछे सत्ताधारी दल तथा प्रशासनिक तंत्र की संदिग्ध भूमिका सामने आ रही है। Delhi Congress News
टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि राजस्थान में चल रही प्रक्रिया वास्तव में मतदाता सूची के शुद्धिकरण की नहीं, बल्कि चुनिंदा मतदाताओं को सूची से हटाने की कवायद है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पहले अन्य राज्यों में पुनरीक्षण को लेकर सवाल उठे थे, उसी तर्ज पर अब राजस्थान में भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके अनुसार, चुनावी पराजय की आशंका से घबराकर सत्ताधारी दल मताधिकार को कमजोर करने की दिशा में काम कर रहा है।
9 जनवरी तक 4 आपत्तियां थीं, गृह मंत्री के दौरे के बाद अचानक 18,000 पार हो गईं
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के हालिया जयपुर दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि उसके बाद अचानक बड़ी संख्या में आपत्ति प्रपत्र सामने आए, जो संदेह को और गहरा करता है। जूली के अनुसार, पहले जहां नाम हटाने से जुड़े मामलों की संख्या नगण्य थी, वहीं कुछ ही दिनों में यह आंकड़ा हजारों में पहुंच गया। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी संख्या में एक साथ आवेदन आना सामान्य प्रक्रिया नहीं हो सकती। Delhi Congress News
नेता प्रतिपक्ष ने इन प्रपत्रों की फोरेंसिक जांच की मांग करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया सभी फॉर्म एक ही स्थान पर छपे प्रतीत होते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि यह पता लगाया जाए कि ये दस्तावेज कहां तैयार हुए, किसने इन्हें भेजा और किन माध्यमों से निर्वाचन कार्यालयों तक पहुंचाया गया। उनका दावा था कि इसके लिए कुछ जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।
मेरे क्षेत्र अलवर ग्रामीण में 20,000 और रामगढ़ में 1383 फर्जी फॉर्म पकड़े गए
अपने विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए टीकाराम जूली ने बताया कि अलवर ग्रामीण क्षेत्र में कुछ ही दिनों में हजारों आपत्ति प्रपत्र दाखिल किए गए, जो सभी टाइप किए हुए थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह से कंप्यूटर पर तैयार किए गए फॉर्मों का एक साथ आना अस्वाभाविक है और इससे केंद्रीकृत योजना की आशंका होती है।
उन्होंने रामगढ़ क्षेत्र का हवाला देते हुए कहा कि वहां एक ही दिन में बड़ी संख्या में प्रपत्र दाखिल किए गए, जिन पर कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर पाए गए। जब इस पर सवाल उठे तो संबंधित लोगों ने स्वयं इनसे पल्ला झाड़ लिया, जिससे दस्तावेजों की प्रामाणिकता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। Delhi Congress News
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का उल्लेख करते हुए टीकाराम जूली ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां समाज के कमजोर वर्गों के मताधिकार को प्रभावित करने की साजिश का संकेत देती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चुनावी प्रक्रिया के साथ इस प्रकार का हस्तक्षेप जारी रहा, तो लोकतंत्र की नींव कमजोर होगी।
प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि कथित जालसाजी के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे और यह लड़ाई सड़कों से लेकर न्यायालय तक लड़ी जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दबाव में काम करने वाले अधिकारियों को यह समझना चाहिए कि कानून के दायरे में जवाबदेही से कोई नहीं बच सकता। Delhi Congress News
Congress Protests: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का रोष प्रदर्शन
महात्मा गांधी की तस्वीर लेकर चले कांग्रेस कार्यकर्ता
Congress Protests:: कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी का नाम बदलने के विरोध में रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पहले सेक्टर-13 में कांग्रेस भवन में इकट्ठा हुए। यहां से मीटिंग के बाद पैदल रोष मार्च निकालते हुए अग्रसेन चौक पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं के हाथों में महात्मा गांधी की तस्वीर थी, जिस पर अलग-अलग स्लोगन लिखे हुए थे। कार्यकर्ताओं ने जब तक सूरज-चांद रहेगा बापू तेरा नाम रहेगा और बापू का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे भी लगाए। Kurukshetra News
इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए थानेसर के कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी ने लंबी लड़ाई लड़ी है। आज उनके नाम पर चल रही योजनाओं को केंद्र की सरकार बदलने का काम कर रही है। विधानसभा में विपक्ष ने जनहित के अनेक मुद्दे उठाए, लेकिन सरकार ने किसी पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
शाहाबाद के विधायक रामकरण काला ने कहा कि पिछले दिनों आई बाढ़ में उनकी विधानसभा क्षेत्र के कई गांव डूब गए थे। यहां तक फसल पूरी तरह से बर्बाद हुई थी। अभी भी बाढ़ के साथ आई रेत खेतों में जमा है। इस रेत को हटाने के लिए विधानसभा में मुद्दा उठाया था। लेकिन सरकार किसान विरोधी है। इसलिए सरकार ने किसानों को खेत से रेत उठाने की परमिशन नहीं दी। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि योजना का नाम बदलकर सरकार ने महात्मा गांधी का ही नहीं बल्कि देश का अपमान किया है। Kurukshetra News
Shashi Tharoor: शशि थरूर ने वीर सावरकर अवॉर्ड लेने से किया इन्कार, सामने आया ये बड़ा कारण
बिना उनकी जानकारी के किया अनाउंस
Shashi Tharoor Rejects Veer Savarkar Award: नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने स्पष्ट कर दिया है कि वह न तो ‘वीर सावरकर सम्मान’ स्वीकार करेंगे और न ही उससे जुड़े किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने आयोजकों पर भी नाराज़गी जताई और कहा कि बिना अनुमति के उनका नाम सम्मान प्राप्तकर्ताओं की सूची में शामिल करना अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना कदम है। Shashi Tharoor
थरूर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच X पर लिखा कि उन्हें मीडिया रिपोर्टों से जानकारी मिली कि दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उन्हें ‘वीर सावरकर अवॉर्ड’ दिए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि केरल में स्थानीय स्वशासन चुनाव में मतदान करने पहुंचे थे, तभी उन्हें इस घोषणा के बारे में पता चला।
थरूर ने स्पष्ट किया कि उन्हें न तो इस सम्मान की जानकारी दी गई थी, न ही उनकी सहमति ली गई थी। ऐसे में आयोजकों द्वारा उनका नाम घोषित करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि सम्मान की प्रकृति, उसे प्रदान करने वाली संस्था और इससे जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारियाँ उपलब्ध न होने के कारण कार्यक्रम में उनकी कोई भागीदारी संभव नहीं है। Shashi Tharoor
Uday Soni passes away: पूर्व आईएफएस अधिकारी उदय सोनी का निधन, राजनीतिक जगत में छाया शोक
former IFS officer Uday Soni dies: नई दिल्ली। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की वरिष्ठ सदस्य अंबिका सोनी के पति तथा पूर्व भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी उदय सोनी का हाल ही में निधन हो गया। इस दुखद समाचार की पुष्टि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने आधिकारिक एक्स (X) पोस्ट के माध्यम से की। Uday Soni passes away
खड़गे ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, “उदय सोनी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे एक प्रतिष्ठित पूर्व आईएफएस अधिकारी तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीमती अंबिका सोनी के जीवनसाथी थे। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ अंबिका जी और उनके परिजनों के साथ हैं। हम सब उनके दुख में सहभागी हैं।”
राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “उदय सोनी जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने भारतीय विदेश सेवा में अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्र का सम्मानपूर्वक प्रतिनिधित्व किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य दे।”
इसी क्रम में राज्यसभा सांसद राजनी पाटिल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “अंबिका सोनी जी के पति तथा पूर्व आईएफएस अधिकारी उदय सोनी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दे।”
उदय सोनी भारतीय विदेश सेवा के एक सम्मानित अधिकारी रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश का प्रतिनिधित्व कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंचों पर किया और भारत की कूटनीतिक छवि को सुदृढ़ बनाने में योगदान दिया। सेवानिवृत्ति के पश्चात भी वे सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे। वहीं, उनकी पत्नी अंबिका सोनी कांग्रेस की वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं और लंबे समय से संगठन के विभिन्न स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। Uday Soni passes away
Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra: मुजफ्फरपुर। कथित वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही वोटर अधिकार यात्रा बुधवार को सीतामढ़ी पहुँचेगी। यात्रा के ग्यारहवें दिन दरभंगा से मुजफ्फरपुर की ओर बढ़ते हुए राहुल गांधी एक बार फिर मोटरसाइकिल की सवारी करते दिखे। Voter Adhikar Yatra
इस बार उनकी बाइक पर पीछे कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी बैठीं। उनके साथ बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को सँभालने में सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इससे पहले यात्रा के दौरान राहुल गांधी को खुले वाहन में खड़े होकर जनता का अभिवादन करते हुए भी देखा गया था। उनकी गाड़ी के आगे इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं का बड़ा समूह पार्टी के झंडों के साथ नज़र आया।
राहुल गांधी को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की लंबी कतारें लगी थीं। कई लोग आगे बढ़कर उनसे हाथ मिलाने का प्रयास करते दिखे। यात्रा का बुधवार का कार्यक्रम दरभंगा के गंगवारा महावीर स्थान से प्रारंभ हुआ। यहाँ पर लोगों ने राहुल गांधी और उनके साथियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, भाकपा-माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला तथा वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मौजूद रहे।
राहुल गांधी की यात्रा बुधवार को मुजफ्फरपुर के गायघाट क्षेत्र से जीरो माइल, मकसूदपुर, मीनापुर और औराई होते हुए रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र तक जाएगी। रात्रि विश्राम सीतामढ़ी के डुमरा हवाई अड्डा परिसर में होगा। ज्ञात हो कि यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी और इसका समापन 1 सितंबर को पटना में प्रस्तावित विशाल रैली के साथ किया जाएगा। Voter Adhikar Yatra
No Helmet No Fuel Campaign 2025: अब से ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’
सुलोचना बावरी को महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
महिलाओं को जोड़ना ही प्राथमिकता : सुलोचना बावरी
President of Mahila Congress Committee: हनुमानगढ़। कांग्रेस ने महिला कांग्रेस में कुछ नियुक्तियां की हैं। इनमें हनुमानगढ़ जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर सुलोचना बावरी को जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने बताया कि पार्टी ने निष्ठावान कार्यकर्ता को जिम्मेदारी है, इससे उम्मीद है कि सुलोचना बावरी महिलाओं को एकजुट करेंगी और संगठन की मजबूती में अपना योगदान देंगी। हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर सेक्टर 6 की रहने वाली सुलोचना बावरी वैचारिक रूप से कांग्रेसी हैं। उनका पूरा परिवार ही कांग्रेसी विचारधारा से ओतप्रोत है। Hanumangarh News
सुलोचना लम्बे अरसे से कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में हैं। उन्होंने तत्कालीन टिब्बी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के लिए भी दावेदारी जताई थी। वे बावरी समाज में भी पूरा दखल रखती हैं। लिहाजा, राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था की भी अध्यक्ष हैं। सुलोचना बावरी के पति हंसराज पंवार राजकीय सेवा में हैं। इनकी दो संतान हैं, एक बेटा और एक बेटी। राजनीति में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। अंडर ग्रेजुएट सुलोचना बावरी के महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने से बावरी समाज में खुशी की लहर है।
महिला कांग्रेस की हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर सुलोचना बावरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, इसके लिए वे पार्टी नेताओं का आभार प्रकट करती हैं। उन्होंने जिस उम्मीद से यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा। अधिकाधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए वे जिले भर में जाकर महिलाओं को एकजुट करने का काम करेंगी। सुलोचना ने कहा कि कांग्रेस ही देश के सभी वर्गांे को एकजुट रख सकती है। यह संदेश घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास करूंगी। Hanumangarh News
Journalist attack: पत्रकार पर हमले की घटना से पत्रकार जगत में उबाल, आरोपियों की गिरफ्तारी व पत्रकारो…