Haryana CET Exam 2025 - Sach Kahoon Hindi
कैथल (सच कहूँ /कुलदीप नैन)। Haryana CET Exam News: सीईटी परीक्षा का आयोजन 26 व 27 जुलाई को चार शिफ्टों में होगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला में 26 स्थानों पर 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर 34 हजार 34 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 26 जुलाई को सुबह के सत्र में 8505 अभ्यर्थी, सायं कालीन सत्र में 8506 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। Haryana CET Exam
इसी प्रकार 27 जुलाई को सुबह के सत्र में 8511 अभ्यर्थी, सायं कालीन सत्र में 8512 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांति पूर्ण, निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने को लेकर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं वहीं फ्लाईंग स्क्वायड की टीमें गठित की गई हैं। परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में धारा 163 लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
यहाँ यहाँ बनाये गये है परीक्षा केंद्र
1. अखिल भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढांड रोड कैथल,
2. आर्यन इंटरनेशनल स्कूल ढांड रोड कैथल,
3. इंडस पब्लिक स्कूल ढांड रोड कैथल,
4. दिल्ली पब्लिक स्कूल अंबाला रोड कैथल,
5. डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज गांव जगदीशपुरा अंबाला रोड कैथल,
6. हिंदू गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला रोड कैथल,
7. राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलाई बाजार कैथल,
8. राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैथल,
9. गुरु तेग बहादुर खालसा पब्लिक स्कूल नानकपुरी कॉलोनी खुराना रोड कैथल,
10. हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज नजदीक रणधीर सिनेमा कैथल,
11. इंदिरा गांधी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय करनाल रोड कैथल,
12. इंदिरा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढांड रोड कैथल,
13. जाट कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन करनाल रोड कैथल,
14. जाट कॉलेज करनाल रोड कैथल,
15. जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल करनाल रोड कैथल,
16. जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैथल,
17. जवाहर नवोदय विद्यालय गांव तितरम जींद रोड कैथल,
18. एमडीएन ग्लोबल स्कूल गुलमोहर सिटी के पीछे डयोढ़ खेड़ी कैथल,
19. सन शाइन पब्लिक स्कूल जींद रोड कैथल,
20. ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल खुराना रोड कैथल,
21. शैम रॉक सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुराना रोड कैथल,
22. हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल खुराना रोड कैथल,
23. आरकेएसडी कॉलेज अंबाला रोड कैथल,
24. आरके पब्लिक स्कूल कैथल,
25. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखोली अड्डा कैथल,
26. राधाकृष्णन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नई अनाज मंडी कैथल
सुबह 3 बजे और 10 बजे चलेगी बसे | Haryana CET Exam
डीसी प्रीति ने बताया कि कैथल जिला वासियों के परीक्षा केंद्र पंचकूला व चंडीगढ़ में बनाए गए हैं। कैथल जिला से करीब 65 हजार अभ्यार्थी चंडीगढ़ व पंचकूला में परीक्षा देने जाएंगे। परीक्षार्थियों को ले जाने व वापस लाने के लिए स्पेशल बसों की व्यवस्था की गई है। जिले को 10 क्लस्टर में बांटा गया है। इसमें पूंडरी, ढांड, कैथल, राजौंद, कलायत, चीका, कसान, सांघन, सीवन तथा पाई शामिल हैं। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 26 जुलाई को सुबह के सत्र में है उनके लिए सुबह 3 बजे से बसें पंचकूला व चंडीगढ़ के लिए रवाना होनी शुरू हो जाएंगी।
जिन परीक्षार्थियों की सायं कालीन सत्र में परीक्षा हैं उनके लिए सुबह 8 बजे से बस रवाना होनी शुरू हो जाएगी। चंडीगढ़ में आईएसबीटी बस स्टैंड सेक्टर 17 के पीछे ग्राउंड में परीक्षार्थियों को छोड़ेंगी, जहां से आगे शटल बसें परीक्षा केंद्र तक लेकर जाएंगी। इसी प्रकार पंचकूला में धरना स्थल सेक्टर 5 पंचकूला व बस स्टैंड पंचकूला के पीछे ग्राउंड में बसों की व्यवस्था की गई है।
तीन हेल्पलाइन नंबर जारी
डीसी प्रीति ने बताया कि जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित कमरा नंबर 324 को कंट्रोल रूम बनाया गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। टोल फ्री नंबर 1800-180-132, 01746-298928 तथा 01746-294040 पर कॉल करके परीक्षा से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।
26 जुलाई: सीईटी परीक्षा के लिए हरियाणा रोडवेज
स्टेशन सुबह शिफ्ट परीक्षार्थी बसे शाम शिफ्ट परीक्षार्थी बसे
पूंडरी से पंचकुला 357 06 297 05
पूंडरी से चंडीगढ़ 1220 20 1324 22
ढांड से पंचकुला 134 03 165 03
ढांड से चंडीगढ़ 825 14 833…
यह भी पढ़ें:– Lok Sabha: लोकसभा में गतिरोध खत्म हुआ, सोमवार से सदन में होगा कामकाज
CET Exam News: सीईटी परीक्षा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार, जिला में आने वाले परीक्षार्थियों की मिलेंगी सभी जरूरी सुविधाएं-उपायुक्त सुशील सारवान
पानीपत, भिवानी व अन्य राज्यों से आने वाले 14 हजार 586 परीक्षार्थी सोनीपत में बनाए गए 58 परीक्षा केन्द्रों पर देंगे परीक्षा
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Haryana CET Exam News: उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि आगामी 26 और 27 जुलाई 2025 को प्रस्तावित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली है। सभी तैयारियों के चलते जिला में परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त सुशील सारवान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दोनों दिन अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य, सूचना एवं सहायता व्यवस्था सहित सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा है कि परीक्षा में पारदर्शिता और सुचारु संचालन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। Haryana CET Exam
सोनीपत के लगभग 20 हजार परीक्षार्थियों को कुरूक्षेत्र व गुरूग्राम तक पहुंचाने के लिए 19 जगहों से चलेंगी रोडवेज की बसें उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि सोनीपत के परीक्षार्थियों को कुरूक्षेत्र व गुरूग्राम तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की लगभग 154 बसें 19 स्थानों से चलेंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए सोनीपत, गोहाना, गन्नौर तथा खरखौदा बस स्टैण्ड के अलावा जिला के 15 गांवों से भी रोडवेज की बसें चलेंगी, जिनमें गांव मुरथल, खेवड़ा, गोहाना क्षेत्र का गांव आहुलाना, जागसी, कथूरा, भावड़, बुटाना, बरोदा, खानपुर कलां, शामड़ी, मुण्डलाना, खाण्डा, फरमाणा, सिसाना तथा भैंसवाल शामिल है। उन्होंने बताया कि रोडवेज की 154 बसों के अलावा आरटीए द्वारा भी 528 वाहनों की व्यवस्था की गई है। Haryana CET Exam
पानीपत, भिवानी तथा अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए सोनीपत में बनाए गए हैं 58 परीक्षा केंद्र
सोनीपत जिले में 37 जगहों पर 58 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें पानीपत, भिवानी तथा अन्य राज्यों के 14 हजार 586 अभ्यार्थियों के लिए 37 जगहों पर 58 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा सहायता और नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।
एडमिट कार्ड हुए जारी, आयोग की वेबसाइट से करें डाउनलोड
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) 2025 – ग्रुप-ष्ट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की अधिकृत वेबसाईट www.hssc.gov.in पर जाकर नोटिस सेक्शन में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा cet2025groupc.hryssc.com लिंक के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे परीक्षा से संबंधित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय पर अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुँचें।
रोडवेज द्वारा बस सुविधा हेतु रजिस्ट्रेशन प्रारंभ | Haryana CET Exam
सीईटी-2025 परीक्षा के लिए राज्य परिवहन विभाग (हरियाणा रोडवेज) द्वारा सुगम और सुरक्षित यात्रा योजना के अंतर्गत अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को एक ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरना होगा, जिसमें पूरा नाम, मोबाइल नंबर, रोल नंबर, लिंग, प्रस्थान बिंदु, समाप्ति बिंदु, परीक्षा की तिथि व शिफ्ट तथा यात्रा तिथि जैसी जानकारी भरनी होगी।
अभ्यर्थी इस पोर्टल के माध्यम से यह चयन कर सकते हैं कि उन्हें बस सेवा चाहिए अथवा नहीं। यह व्यवस्था परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में अभ्यर्थियों को सुगमता, सुरक्षा और समय की बचत सुनिश्चित करेगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस लिंक जाकर https://tinyurl.com/CET-2025-Travel-Registration अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
प्रशासनिक एवं सुरक्षा प्रबंध चाक-चौबंद
परीक्षा की शुचिता एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, फ्लाइंग स्क्वॉड और निरीक्षण दलों की व्यवस्था की गई है। साथ ही, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य आकस्मिक जरूरतों के लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। Haryana CET Exam
यह भी पढ़ें:– ED Raids: गुरुग्राम में तीन स्थानों पर ईडी के छापे
Haryana CET Exam 2025: सीईटी परीक्षा 2025 को लेकर आया नया अपडेट, जल्दी देखें
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Haryana CET Exam 2025: हरियाणा प्रदेश में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जाने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा-2025 (सीईटी) परीक्षा की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को अपने जिले में प्रतिभागी परीक्षार्थियों के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए है। इसके लिए हैल्प डैस्क स्थापित करने सहित परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो, इसकी भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है।
जो परीक्षार्थी दूर-दराज के क्षेत्रों से आकर परीक्षा देंगे, उनके रात्रि ठहराव की व्यवस्था को लेकर भी प्रशासनिक व सामाजिक स्तर पर कार्य किए जा रहे है। इसको लेकर भिवानी के उपायुक्त साहिल गुप्ता ने अधिकारियों की मीटिंग ली तथा सीईटी परीक्षा-2025 के लिए व्यापक प्रबंध करने के दिशा-निर्देश दिए।
सीईटी परीक्षा-2025 के लिए 13 लाख 47 हजार के लगभग परीक्षार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। यह परीक्षा 26 व 27 जुलाई को चार पालियों में आयोजित करवाई जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 8 हजार के लगभग बसों का प्रबंध किया गया है। इन बसों में हरियाणा रोड़वेज की बसों के अलावा स्कूल-कॉलेजों की बसों को भी शामिल किया गया है।
इस बारे में भिवानी के उपायुक्त साहिल गुप्ता ने बताया कि इसको लेकर भिवानी जिला में 36 स्थानों पर 50 सैंटर बनाए जा रहे है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने तथा रात्रि ठहराव के दौरान दिक्कत ना हो, इसको लेकर व्यवस्थाएं तैयार की जा रही है। धर्मशाला संचालकों व सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जा रहा है, ताकि आगंतुक परीक्षार्थियों को ठहरने की कोई परेशानी ना हो। परीक्षा केंद्र पर दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए व्हील चेयर उपलब्ध करवाने के लिए रैडक्रॉस से मदद ली जा रही है। Haryana CET Exam 2025
यह भी पढ़ें:– सब्जी मंडी के नजदीक खड़ी बाइक चोरी