Airtel News - Sach Kahoon Hindi

Airtel News: लद्दाख के दूरस्थ गांवों मान, मेराक तक पहुंची एयरटेल की कवरेज
जम्मू (एजेंसी)। Airtel News: देश की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने लद्दाख की पूर्वी सीमा पर विश्व प्रसिद्ध पैंगोंग झील के पास स्थित दो सबसे दूरस्थ गांवों मान और मेराक में अपने नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की। कंपनी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ एयरटेल इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण और दुर्गम क्षेत्र में विश्वसनीय मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान करने वाली पहली सेवा प्रदाता बन गयी है।

लद्दाख की पूर्वी सीमा पर मान और मेराक गांवों के बीच फैले इस क्षेत्र में लंबे समय से कोई कनेक्टिविटी नहीं थी। किसी प्रकार का दूरसंचार नेटवर्क न होने से यहां से लोग शेष दुनिया से कटे हुए थे। लगभग 50 किलोमीटर का विशाल कॉरिडोर कवरेज से वंचित रहा है। इन गांवों में हाई-स्पीड नेटवर्क का विस्तार बड़ा बदलाव लाने वाला है। यह स्थानीय निवासियों, सुरक्षा बलों और पर्यटकों को कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करेगा। Airtel News

एयरटेल ने बताया कि इस विस्तार के साथ चुशूल और पैंगोंग त्सो के बीच के पूरे मार्ग पर कनेक्टिविटी उपलब्ध हो गयी है। इससे विश्व प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर पर्यटन की संभावनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

भारती एयरटेल के जम्मू-कश्मीर सर्किल के मुख्य परिचालन अधिकारी दिब्येंदु आइच ने कहा, “मान और मेराक को जोड़ना देश के सबसे दुर्गम क्षेत्रों में विश्व स्तरीय डिजिटल पहुंच का विस्तार करने के हमारे मिशन में एक बड़ा कदम है। ये साइट न केवल हर साल पैंगोंग झील की यात्रा करने वाले हजारों पर्यटकों को सुविधाएं प्रदान करेंगी, बल्कि डिजिटल भुगतान, आपातकालीन कनेक्टिविटी और रोजमर्रा के डिजिटल उपकरणों तक पहुंच जैसी आवश्यक सेवाओं को सक्षम करके स्थानीय समुदायों को भी सशक्त बनाएंगी।” Airtel News

यह भी पढ़ें:- जलवायु वित्त को ठीक करने का समय आ गया: पीएम मोदी

Airtel News: एयरटेल के निदेशक शिवन भार्गव ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Airtel News: देश की अग्रणी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के निदेशक (कस्टमर एक्सपेरियंस) शिवन भार्गव ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और तीन-चार महीने बाद वह कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन का हिस्सा नहीं रहेंगे। भार्गव ने भारती एयरटेल लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शाश्वत शर्मा के नाम सौंपे अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह ”संगठन के बाहर अपने पेशेवर लक्ष्यों की तलाश” के लिए उत्सुक हैं, और इसलिए पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने दो बार में कंपनी के साथ 15 साल के अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि एक टीम के रूप में उन्होंने जो काम किया है उसके लिए वह काफी गौरवान्वित हैं। Airtel News

यह भी पढ़ें:– पूर्व मंत्री के रिश्तेदार को शाम को मथुरा से पुलिस ने ढूंढ निकाला, सुबह हुए थे गायब

Airtel News: एयरटेल ने एक साल में की 48.3 अरब स्पैम कॉल की पहचान
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Spam Calls News: निजी दूरसंचार सेवा प्रदाता एयरटेल ने पिछले एक साल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के इस्तेमाल से अपने नेटवर्क पर 48 अरब से ज्यादा स्पैम कॉल की पहचान की और तीन लाख से अधिक धोखाधड़ी वाले संदिग्ध लिंक्स को ब्लॉक किया। एयरटेल के नये फीचर के तहत उसके उपयोगकतार्ओं को इनकमिंग कॉल के स्पैम कॉल होने की चेतावनी उसी समय मोबाइल फोन के स्क्रीन पर मिल जाती है। Airtel News

इससे लोगों को अनचाही कॉलों से काफी राहत मिली है। भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने कहा, ‘हमारा मिशन अपने ग्राहकों को स्पैम और वित्तीय धोखाधड़ी से पूरी तरह मुक्त करना है। पिछले एक वर्ष में, हमारे एआई-आधारित नेटवर्क समाधान ने 48.3 अरब से अधिक स्पैम कॉल की पहचान की और 3.2 लाख धोखाधड़ी वाले संदिग्ध लिंक को ब्लॉक किया। जब तक हमारे नेटवर्क डिजिटल स्पैम और स्कैम से पूरी तरह मुक्त नहीं हो जाते, तब तक हम इस क्षेत्र में नवाचार और निवेश करते रहेंगे।

पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर क्राइम कोआॅर्डिनेशन सेंटर (आई 4 सी) द्वारा जारी आंकड़ों में बताया गया है कि एयरटेल नेटवर्क पर वित्तीय नुकसान के मूल्य में 68.7 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गयी है और कुल साइबर अपराध मामलों में 14.3 फीसदी की कमी दर्ज की गयी है। इस विश्लेषण में सितंबर 2024 (जब एयरटेल का फ्रॉड और स्पैम डिटेक्शन समाधान लॉन्च नहीं हुआ था) और जून 2025 के बीच साइबर अपराध से जुड़े प्रमुख संकेतकों की तुलना की गयी है। विट्टल ने कहा कि आई4सी के आंकड़े इस मिशन में किये गये प्रयासों को सही ठहराते हैं।

देश में स्पैम कॉल की बढ़ती समस्या पर रोक लगाने की दिशा में एक अहम पहल के तहत एयरटेल ने सितंबर 2024 में देश का पहला नेटवर्क-आधारित एआई की शक्ति से लैस स्पैम डिटेक्शन समाधान पेश किया था। इस पहल ने स्पैम कॉल और मैसेज की बढ़ती समस्या को हल करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इसी प्रकार, मई 2025 में कंपनी ने दुनिया का पहला ऐसा समाधान पेश किया जो नेटवर्क पर आने वाले हर प्रकार के संचार माध्यमों में मौजूद खतरनाक (मैलिशियस) लिंक को तत्काल पहचान कर ब्लॉक करता है। यह सुरक्षित सेवा सहज रूप से एयरटेल के सभी मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के स्वत: सक्रिय कर दी गयी है। Airtel News

यह भी पढ़ें:– 8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग कब से होगा लागू, कितनी होगी सैलरी? जानें पूरी जानकारी

BSNL News: बीएसएनएल को बड़ा झटका, सुनकर आप भी हो जाओगे हैरान
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Sim Company News: देश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या मासिक आधार पर जून में 0.17 प्रतिशत बढ़कर 116.303 करोड़ पर पहुँच गयी। इस साल मई में कुल 116.103 करोड़ मोबाइल उपभोक्ता थे। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, जून में शहरी इलाकों में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 63.314 करोड़ पर पहुँच गयी। वहीं, ग्रामीण इलाकों के लिए यह आँकड़ा 0.14 प्रतिशत घटकर 52.988 करोड़ रह गया। BSNL

जून में सिर्फ दो कंपनियों रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के उपभोक्ता बढ़े हैं। जियो के उपभोक्ताओं की संख्या में 19,12,780 का इजाफा हुआ। एयरटेल के उपभोक्ता भी 7,63,482 बढ़े। बीएसएनएल के उपभोक्ता आधार में सबसे ज्यादा 3,05,766 की गिरावट दर्ज की गयी। वोडाफोन आइडिया के उपभोक्ता 2,17,816 और एमटीएनएल के 1,52,657 घट गये।

शहरी और गाँवों की टेली-डेंसिटी का अंतर जून में और बढ़ गया। ऐसा शहरी इलाकों में इसमें वृद्धि और ग्रामीण इलाकों में गिरावट के कारण हुआ है। जून में देश में कुल टेली-डेंसिटी 82.18 प्रतिशत रही। शहरी इलाकों में यह आँकड़ा 124.38 प्रतिशत और ग्रामीण इलाकों में 58.48 प्रतिशत दर्ज किया गया।

ट्राई ने बताया कि जून में वायरलाइन उपभोक्ताओं की संख्या में 22.83 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। इस साल मई में 3.866 करोड़ से बढ़कर जून में यह 4.749 करोड़ हो गयी। इससे वायरलाइन टेली-डेंसिटी 2.73 प्रतिशत से बढ़कर 3.36 प्रतिशत पर पहुँच गयी। BSNL

देश में कुल टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या जून में मासिक आधार पर 0.93 प्रतिशत बढ़कर 121.836 करोड़ हो गयी। इसमें 67.986 करोड़ उपभोक्ता शहरी क्षेत्रों में और 53.850 करोड़ ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा 276.51 प्रतिशत टेली-डेंसिटी है। इसके बाद 121.11 प्रतिशत, केरल में 120.24 प्रतिशत, पंजाब में 111.85 प्रतिशत, कर्नाटक में 109.67 प्रतिशत, तमिलनाडु में 103.54 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 103 प्रतिशत टेली-डेंसिटी दर्ज की गयी। इस मामले में क्रमश: बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा पिछड़े हैं।

यह भी पढ़ें:– UP New Highway: यूपी के ये जिले विकास के लिहाज से पिछड़े माने जाते हैं, अब ये हाईवे इन जिलों की बदल देगा किस्मत

Airtel free AI tool: एयरटेल की 17,000 रुपए की मुफ्त योजना, करोड़ों ग्राहकों को मिलेगा इसका लाभ
Airtel New Scheme: नई दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने गुरुवार को घोषणा की कि वह अपने सभी 36 करोड़ उपभोक्ताओं को अत्याधुनिक एआई-आधारित सर्च और उत्तर प्रणाली ‘पेरप्लेक्सिटी प्रो’ का एक वर्ष का निःशुल्क सब्सक्रिप्शन प्रदान करेगी। इस सेवा की वैश्विक कीमत करीब 17,000 रुपये प्रति वर्ष है। Airtel free AI tool

यह सहयोग भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में पेरप्लेक्सिटी की पहली साझेदारी है, जिसके तहत एयरटेल के मोबाइल, ब्रॉडबैंड (वाई-फाई) और डीटीएच ग्राहक लाभान्वित होंगे। ग्राहक इस सेवा का लाभ ‘एयरटेल थैंक्स ऐप’ के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। पेरप्लेक्सिटी प्रो एक एआई-संचालित प्लेटफॉर्म है, जो उपयोगकर्ताओं को संवादात्मक भाषा में, वास्तविक समय पर आधारित, विस्तृत व विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराता है। इसका प्रो संस्करण खासतौर पर गंभीर शोधकर्ताओं, पेशेवरों और नियमित उपयोगकर्ताओं के लिए तैयार किया गया है।

इस प्रीमियम संस्करण में निम्नलिखित विशेषताएँ सम्मिलित हैं: | Airtel free AI tool

प्रति दिन अधिक बार प्रो सर्च की सुविधा

उन्नत एआई मॉडल जैसे GPT-4.1 और Claude तक पहुंच

इमेज जनरेशन, फ़ाइल अपलोड एवं विश्लेषण की क्षमता

‘पेरप्लेक्सिटी लैब्स’ नामक टूल, जो विचारों को सजीव रूप में प्रस्तुत करता है

एयरटेल के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री गोपाल विट्टल ने कहा, “हम पेरप्लेक्सिटी के साथ इस महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा करते हुए प्रसन्न हैं। यह भारत में हमारी पहली ऐसी जेनरेटिव एआई साझेदारी है, जिससे ग्राहकों को डिजिटल परिवर्तन को बेहतर समझने और अपनाने में मदद मिलेगी। यह न केवल ज्ञान तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित करेगा, बल्कि उपयोगकर्ताओं की उत्पादकता बढ़ाएगा और उन्हें तनाव मुक्त भी बनाएगा।”

पेरप्लेक्सिटी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अरविंद श्रीनिवास ने कहा, “यह सहयोग भारत में उन्नत एआई तकनीक को व्यापक जनसमूह के लिए सुलभ और उपयोगी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे उपभोक्ता जानकारी की खोज, अध्ययन और कार्य निष्पादन को सरल और प्रभावशाली रूप से कर सकेंगे।” Airtel free AI tool