Iraq News - Sach Kahoon Hindi

US Embassy Attack: अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला, धमाकों के बाद भड़क उठी आग, इराक में बढ़ा तनाव
Baghdad Drone Attack: बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर मंगलवार को ड्रोन के माध्यम से गंभीर आक्रमण किया गया, जिसके परिणामस्वरूप परिसर के भीतर आग भड़क उठी। जानकारी के अनुसार, विस्फोटक सामग्री से युक्त दो मानव रहित विमान (ड्रोन) दूतावास क्षेत्र में आकर गिरे और उनके विस्फोट से आग लग गई।यह घटना बगदाद के अत्यंत सुरक्षित माने जाने वाले ‘ग्रीन जोन’ क्षेत्र में घटित हुई, जहां अनेक सरकारी संस्थान तथा विदेशी दूतावास स्थित हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, दोनों ड्रोन सुरक्षा घेरे के भीतर प्रवेश कर गए और गिरते ही विस्फोट हो गया, जिससे परिसर में धुआं फैल गया जो दूर से भी देखा गया। US Embassy Attack

आक्रमण के समय दूतावास परिसर में तुरंत चेतावनी सायरन बजने लगे, किंतु सुरक्षा तंत्र इन ड्रोन को निष्क्रिय करने में सफल नहीं हो सका। प्रारंभिक जानकारी में किसी प्रकार की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि भवनों एवं अन्य संरचनाओं को क्षति पहुंचने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सोमवार सायं से लेकर मंगलवार प्रातःकाल तक दूतावास को कई बार निशाना बनाया गया। उपलब्ध दृश्य सामग्री से संकेत मिलता है कि एक ड्रोन अत्यंत समीप पहुंचकर विस्फोटित हुआ, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक उजागर हुई है।

‘ग्रीन जोन’ क्षेत्र को बगदाद का सर्वाधिक सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है

उल्लेखनीय है कि ‘ग्रीन जोन’ क्षेत्र को बगदाद का सर्वाधिक सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है, जहां संसद, सरकारी कार्यालय तथा विभिन्न देशों के दूतावास स्थित हैं। इसके बावजूद, बीते वर्षों में यह क्षेत्र कई बार रॉकेट एवं मोर्टार हमलों का लक्ष्य बन चुका है।

इसी क्रम में इराक के तेल मंत्रालय ने जानकारी दी कि सोमवार रात्रि दक्षिणी क्षेत्र स्थित मजनून तेल क्षेत्र पर भी दो ड्रोन से आक्रमण किया गया। मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, एक ड्रोन दूरसंचार टावर से टकराया, जबकि दूसरा एक विदेशी कंपनी के कार्यालय परिसर में गिरा। सौभाग्यवश इस घटना में किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है। दूसरी ओर, इराक के अर्धसैनिक संगठन ‘लोकप्रिय लामबंदी बल’ ने दावा किया है कि पश्चिमी अनबार प्रांत में हुए एक हवाई हमले में उसके छह सदस्य मारे गए तथा चार अन्य घायल हुए। संगठन के अनुसार, यह हमला सीरिया सीमा के निकट स्थित एक सुरक्षा चौकी पर किया गया, जहां उसके सदस्य देश की सुरक्षा में तैनात थे। US Embassy Attack

France News: इराक के एरबिल इलाके में ड्रोन हमले में फ्रांस के एक सैनिक की मौत, कई घायल
पेरिस। France News: इराक के एरबिल इलाके में ड्रोन हमले के दौरान एक फ्रांसीसी सैनिक मारा गया है और कई अन्य घायल हुए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि इराक के एरबिल इलाके में एक ड्रोन हमले के दौरान एक फ्रांसीसी सैनिक मारा गया है और कई अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने मारे गये सैनिक का नाम चीफ वारंट आॅफिसर अर्नाड फ्रियोन का नाम बताया। वह अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से मारे जाने वाले पहले फ्रांसीसी सैनिक हैं। Iraq News

मैक्रों ने सोशल मीडिया पर लिखा, “उनके परिवार और उनके साथी सैनिकों के प्रति मैं पूरे देश की ओर से अपना स्नेह और एकजुटता व्यक्त करना चाहता हूँ। हमारे कई सैनिक घायल हुए हैं। फ्रांस उनके और उनके प्रियजनों के साथ खड़ा है।” फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने इस इलाके में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ रहे फ्रांसीसी सैनिकों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए उन्हें अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा, “इराक में उनकी मौजूदगी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के सख्त दायरे का हिस्सा है। ईरान में चल रहा युद्ध के दौरान ऐसे हमलों को किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता।” Iraq News

यह भी पढ़ें:– Narendra Modi: पीएम मोदी ने की ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन से बात

Iraq Shopping mall fire: इराक के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, जिन्दा जले 50 लोग
Iraq Shopping mall fire: वासित, इराक। इराक के वासित प्रांत के कुत शहर में एक बहुमंजिला हाइपरमार्केट में भयंकर अग्निकांड में लगभग 50 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई है। मृतकों में अनेक बच्चे भी शामिल हैं। घटना उस समय घटी जब बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और भोजन हेतु हाइपरमार्केट में मौजूद थे। Iraq fire News

वासित के राज्यपाल श्री मोहम्मद जमील अल-मायाही ने इस भीषण हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पूरे प्रांत में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है और मृतकों की संख्या में वृद्धि की आशंका बनी हुई है।

राज्यपाल ने कहा, “हम अपने प्रिय नागरिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु पर शोक संतप्त हैं। यह न केवल वासित बल्कि सम्पूर्ण इराक के लिए एक गहरी त्रासदी है।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस घटना के लिए ज़िम्मेदार सभी व्यक्तियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मॉल और भवन के मालिकों सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध जांच आरंभ कर दी गई है और प्रारंभिक रिपोर्ट 48 घंटों के भीतर सार्वजनिक की जाएगी।

आपातकालीन सेवा दल, नागरिक सुरक्षा इकाइयों और दमकल कर्मियों ने तत्परता से कार्य करते हुए ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया। घटनास्थल के वीडियो और दृश्य सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं, जिनमें तेज़ लपटें और राहत दलों की सक्रियता देखी जा सकती है। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक वास्तविक कारण सामने नहीं आ जाते, सभी संभावनाओं की बारीकी से जांच की जाएगी। Iraq fire News

Ganga river flood warning: गंगा ने धारण किया अपना रौद्र रूप! प्रशासन ने लोगों के लिए जारी की चेतावनी…