Jagdeep Dhankhar Resigns - Sach Kahoon Hindi

Jagdeep Dhankhar News: धनखड़ का इस्तीफा और कांग्रेस का खुलासा, जानिये क्या है माजरा
Jagdeep Dhankhar News: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस ने कहा है उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की वजह उनका स्वास्थ्य कम और कोई दूसरा कारण अधिक प्रतीत होता है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा है कि धनखड़ के इस्तीफे का सच कुछ और हो सकता है और इसका प्रमुख कारण धनखड़ की भावनाओं को ठेस पहुंचाना लगता है।

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन की घटना का विवरण देते हुए उंन्होने कहा “कल दोपहर 12.30 बजे धनखड़ ने राज्यसभा की कार्य मंत्रणा समिति की अध्यक्षता की। इस बैठक में सदन के नेता जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत ज्यादातर सदस्य मौजूद थे। थोड़ी देर की चर्चा के बाद तय हुआ कि समिति की अगली बैठक शाम 4.30 बजे फिर से होगी। धनखड़ की अध्यक्षता में समिति के सदस्य दोबारा बैठक के लिए इकट्ठा हुए। सभी नड्डा और श्री रिजिजू का इंतजार करते रहे, लेकिन वे नहीं आए। सबसे हैरानी की बात यह थी कि धनखड़ को व्यक्तिगत रूप से यह नहीं बताया गया कि दोनों मंत्री बैठक में नहीं आएंगे। स्वाभाविक रूप से उन्हें इस बात का बुरा लगा और उन्होंने अगली बैठक आज दोपहर 1 बजे के लिए टाल दी। इससे साफ है कि कल दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे के बीच जरूर कुछ गंभीर बात हुई है, जिसकी वजह से नड्डा और श्री रिजिजू ने जानबूझकर शाम की बैठक में हिस्सा नहीं लिया।”

उन्होंने कहा कि अब एक बेहद चौंकाने वाला कदम उठाते हुए, धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसकी वजह अपनी सेहत को बताया है। हमें इसका मान रखना चाहिए। लेकिन सच्चाई यह भी है कि इसके पीछे कुछ और गहरे कारण हैं। उन्होंने हमेशा 2014 के बाद के भारत की तारीफ की लेकिन साथ ही किसानों के हितों के लिए खुलकर आवाज उठाई। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में बढ़ते ‘अहंकार’ की आलोचना की और न्यायपालिका की जवाबदेही व संयम की जरूरत पर जोर दिया। मौजूदा ह्यजी2ह्ण सरकार के दौर में भी उन्होंने जहां तक संभव हो सका, विपक्ष को जगह देने की कोशिश की। वह नियमों, प्रक्रियाओं और मयार्दाओं के पक्के थे। लेकिन उन्हें लगता था कि उनकी भूमिका में लगातार इन बातों की अनदेखी हो रही है। कांग्रेस नेता ने कहा “धनखड़ का इस्तीफा उनके बारे में बहुत कुछ कहता है। साथ ही, यह उन लोगों की नीयत पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है, जिन्होंने उन्हें उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचाया था।”