Dhanbad News - Sach Kahoon Hindi

धनबाद पुलिस ने 700 आपराधिक रिकॉर्ड वालों की कराई परेड, दिलाई अपराध छोड़ने की शपथ
धनबाद (एजेंसी)। Dhanbad News: अपराध पर अंकुश लगाने के साथ-साथ आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को मुख्यधारा में वापस लाने की दिशा में धनबाद पुलिस ने गुरुवार को एक अनूठी पहल की। पहली बार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के करीब 700 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को एक साथ पुलिस लाइन बुलाकर उनकी परेड कराई गई और उन्हें कानून का पालन करने तथा अपराध से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

पुलिस का दावा है कि झारखंड में इस तरह की जिला स्तरीय परेड पहली बार आयोजित की गई है। कार्यक्रम में सभी लोगों की पहचान का सत्यापन किया गया, फोटोग्राफी कराई गई और उनके रिकॉर्ड का मिलान किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने उन्हें संबोधित किया। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य किसी को अपमानित करना नहीं, बल्कि सुधार का अवसर देना है।

उन्होंने कहा, आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को समाज की मुख्यधारा में लौटने का मौका दिया जा रहा है। यदि आप अपराध छोड़कर सामान्य जीवन जीते हैं तो पुलिस पूरा सहयोग करेगी, लेकिन दोबारा अपराध किया तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि जिले में ऐसे तीन हजार से अधिक लोगों का रिकॉर्ड पुलिस के पास है। फिलहाल 700 लोगों को बुलाया गया है, जबकि बाकी को भी चरणबद्ध तरीके से बुलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो लोग लंबे समय से किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं हैं, वे संबंधित थाना प्रभारी को आवेदन देकर अपने आचरण का सत्यापन करा सकते हैं। जांच के बाद नियमानुसार उनका नाम सूची से हटाने पर विचार किया जाएगा। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस सभी चिन्हित लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अपराध में शामिल होने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आपराधिक रिकॉर्ड का असर चरित्र प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट और सरकारी नौकरी जैसी प्रक्रियाओं पर भी पड़ सकता है। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाली आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की भी अपील की। धनबाद पुलिस ने इस अभियान को अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सुधारात्मक पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।

Jharkhand Bomb Threat: धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप
धनबाद/रांची (एजेंसी)। Ranchi News: झारखंड में न्यायालय और प्रशासनिक परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला धनबाद का है, जहां बुधवार को अज्ञात शरारती तत्व ने धमकी भरा ई-मेल भेजकर सिविल कोर्ट परिसर में बम लगाए जाने का दावा किया। Dhanbad News

सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ई-मेल से धमकी की जानकारी मिलते ही जिला जज और पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया। एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया तथा वकीलों, मुवक्किलों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान में जुट गया।

कोर्ट के सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया गया और हाजत, कोर्ट रूम, वकीलों के चैंबर तथा अन्य संवेदनशील स्थलों की बारीकी से जांच की गई। देर शाम तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं थी। इससे पहले 12 फरवरी को रांची समाहरणालय को भी इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल मिला था। उस संदेश में ‘सल्फर नाइट्रेट’ आधारित विस्फोटक के इस्तेमाल का दावा किया गया था और यह भी कहा गया था कि बम निरोधक दस्ता उसे पकड़ नहीं पाएगा।

सूचना के बाद पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर प्रशासनिक भवनों, रिकॉर्ड रूम, पार्किंग और आसपास के क्षेत्रों की आधुनिक उपकरणों से जांच की गई थी। हालांकि, वहां भी कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ था। उल्लेखनीय है कि 6 फरवरी को रांची को भी ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय भी घंटों तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

पुलिस ने ताजा मामलों को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया है। ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और सर्वर की तकनीकी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि विभिन्न धमकियों के बीच संभावित संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। Dhanbad News

Dhanbad land subsidence: धनबाद में भू-धंसान, घर जमींदोज, कई जगहों पर फटी धरती
धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के जोगता थाना क्षेत्र में सोमवार को भू-धंसान की गंभीर घटना सामने आई। अचानक जमीन धंसने से एक मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। सौभाग्य से, तेज धमाके और कंपन महसूस होते ही घर के लोग बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और उनकी जान बच गई। Dhanbad News

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जमीन फटने से कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय लोग भारतीय कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराज़गी जता रहे हैं। ध्वस्त हुआ मकान कल्याणी देवी नामक महिला का था।

कल्याणी देवी ने बताया कि अचानक तेज आवाज के साथ पूरा मकान जमीन में धंस गया। घर का सारा सामान, अनाज और कपड़े मलबे में दब गए। उन्होंने प्रशासन और बीसीसीएल से तुरंत सहायता, खाने-पीने की सामग्री और उचित मुआवजे की मांग की। उनका कहना है कि ब्याज पर पैसे लेकर बनाया गया मकान अब पूरी तरह नष्ट हो गया है।

स्थानीय निवासी इंद्रदेव भुइयां ने भी प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। घटना की जानकारी पर बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुँचे, लेकिन उन्होंने मीडिया से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। धनबाद कोयलांचल क्षेत्र में भूमिगत आग और भू-धंसान की समस्या कई दशकों से जारी है। यहाँ आए दिन ऐसे हादसे घटित होते हैं और लाखों लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इस इलाके में रहने को मजबूर हैं। Dhanbad News

Samsung Manufacturing: सैमसंग ने ग्रेटर नोएडा स्थित फैक्ट्री में लैपटॉप का निर्माण किया शुरू

Dhanbad illegal mining accident: धनबाद में अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा, चाल धंसने से कई मजदूर दबे
केसरगढ़ में 10 से ज्यादा की मौत की आशंका

Jharkhand coal mine accident: धनबाद (झारखंड)। झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड स्थित केसरगढ़ क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के दौरान एक गंभीर हादसा सामने आया है। बीसीसीएल के ब्लॉक-2 स्थित शिव मंदिर के निकट मंगलवार देर रात खदान की चाल धंसने से 10 से अधिक मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। Dhanbad illegal mining accident

घटनास्थल से प्राप्त प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, चाल धंसने की यह घटना अवैध खनन के दौरान हुई, जिसमें कई मजदूर अंदर फंसे रह गए। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व परिजन मौके की ओर दौड़े।

सामाजिक कार्यकर्ता श्री सरयू रॉय ने इस हादसे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “बाघमारा के जमुनिया क्षेत्र में अवैध खनन के कारण चाल धंसने से मंगलवार को नौ मजदूरों की मृत्यु हो गई है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कोयला माफिया मृतकों के शवों को छिपाने की कोशिश में जुटे हैं। रॉय ने मामले की सूचना धनबाद एसएसपी को भी दी है।

खनन माफिया चुनचुन के संरक्षण में अवैध खनन का कार्य चल रहा

उन्होंने यह भी बताया कि एक प्रभावशाली खनन माफिया चुनचुन के संरक्षण में अवैध खनन का यह कार्य चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खदान के अंदर काम कर रहे मजदूर अचानक चाल के धंसने से भीतर ही दब गए। घटनास्थल पर तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कोयला माफिया से जुड़े लोगों ने उन्हें घटनास्थल तक पहुंचने से रोक दिया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। लोग प्रशासन और माफिया की मिलीभगत के आरोप लगा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन लंबे समय से चल रहा है, और पूर्व में भी कई बार इसी तरह की दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस हादसे ने एक बार फिर प्रशासन की निष्क्रियता और सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर कर दिया है। अब तक राहत और बचाव कार्य की स्थिति अस्पष्ट बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से देर से कार्रवाई की गई, जिसके कारण दबे हुए मजदूरों को समय पर बचाने का मौका चूक गया। उन्होंने मांग की है कि बचाव कार्य को तुरंत और तेज गति से चलाया जाए तथा इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाए। Dhanbad illegal mining accident

Kanwariyas died in Gwalior: ग्वालियर में कांवड़ियों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, चार की मौत