CET Exam News - Sach Kahoon Hindi
CET Exam News: सरकार की व्यवस्थाओं से खुश नजर आए सीईटी परीक्षार्थी-कहा नायब सरकार के नायाब प्रबंध
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: दो दिन तक चली सीईटी परीक्षा में प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सुगम तरीके से परीक्षा संपन्न करवाने के लिए अभूतपूर्व प्रबंध किए। रोडवेज की मुफ्त बस सेवा के साथ साथ बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक निशुल्क शटल बसें मुहैया करवाई गई। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न इसको लेकर रोडवेज, विभिन्न निजी स्कूलों के चालक-परिचालक पसीना बहाते नजर आए। अभ्यर्थियों ने सरकार व जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की खुल कर प्रशंसा की और कहा कि नायब सरकार ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नायाब प्रबंध किए थे। जिसकी वजह से परीक्षार्थियों बिना किसी परेशानी के परीक्षा दे पाए। Kaithal News
जींद से कैथल परीक्षा देने आई सविता ने कहा कि कैथल आने के लिए बस की सुविधा बहुत अच्छी रही। पहले एक बस में कई-कई सवारियां आती थी, खड़ा होने के लिए भी जगह नहीं मिलती थी लेकिन इस बार सभी बच्चे सीट पर बैठ कर आए और बिल्कुल सुविधा से आए। कैथल बस स्टैंड से भी शटल बस ने सेंटर पर समय पर पहुंचा दिया था। सुगम यात्रा के कारण थकावट आदि नहीं हुई और परीक्षा भी अच्छी हुई। नायब सरकार ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नायाब प्रबंध किए थे, हम उनका तह दिल से धन्यवाद करते हैं। Kaithal News
नरवाना से कैथल सीईटी की परीक्षा देने आई नसीहत ने कहा कि सीएम साहब का बहुत बहुत धन्यवाद जो उन्होंने हमें आने जाने के लिए इतनी अच्छी सुविधा दी। नरवाना से कैथल के लिए सीधी बस मिल गई थी। यहां कैथल पहुंचते ही आगे आगे बसें मिल गई थी। यात्रा बिल्कुल निशुल्क थी। हमारा एक भी पैसा नहीं लगा। बसों के आगे पोस्टर लगाए हुए थे कि कौन सी बस किस सेंटर पर जाएगी। हमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।
नरवाना से अपनी बेटी का परीक्षा दिलवाने आई शालू ने कहा कि हम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बहुत धन्यवाद करते हैं कि इस बार हमें बसों की सर्विस बहुत अच्छी मिली। नरवाना से कैथल तक सीट पर बैठ कर आए। यात्रा बिल्कुल सुगम एवं निशुल्क थी। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले ही पहुंच गए।
जींद से कैथल में परीक्षा देने आई नेहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने परीक्षा के लिए बहुत अच्छी सुविधा दी है। हमें हमारे सामान्य बस स्टैंड से बस उपलब्ध हुई थी। यहां कैथल पहुंचने पर भी आगे बस मिल गई थी, जिसमें हमें परीक्षा केंद्र के बिल्कुल गेट पर उतारा गया। Kaithal News
सीईटी परीक्षार्थी प्रीति ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परीक्षार्थियों के आवागन के लिए बहुत अच्छी सुविधा मुहैया करवाई है। सुबह साढे पांच बजे बस मिल गई थी। कैथल बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र के लिए भी बस उपलब्ध करवाई गई थी। हमें सरकार, एचएसएससी तथा जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हैं।
नरवाना से आई श्वेता ने कहा कि कैथल बस अड्डा व बस अड्डे से परीक्षा केंद्र तक और वापसी में बस अड्डे तक बिना पैसा खर्च किए आई है। सरकार ने बस की अच्छी सुविधा दी है। सरकार ने पहले भी बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी दी है। अब मैंने बिना किसी खर्च के जैसे परीक्षा दी है, मुझे उम्मीद है कि अब बिना पर्ची व बिना खर्ची के परीक्षा पास हुई तो मुझे भी जॉब भी मिल जाएगी। सरकार का इन प्रबंधों के लिए आभारी हूं। Kaithal News
यह भी पढ़ें:– सेना प्रमुख ने नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया
CET Exam News: कैथल में दूसरे की जगह सीईटी परीक्षा देते युवक काबू
कैथल (सच कहूँ न्यूज़)। CET Exam News: जिले में सीईटी पहले दिन सुबह की शिफ्ट की परीक्षा में अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे युवक ने परीक्षा में बैठा। आरोपी युवक के परीक्षा में शामिल होने के बाद परीक्षा के संपन्न होने से पहले ही अधीक्षक को शक हुआ तो उन्हाेंने जांच की। जांच में सामने आया कि यह युवक असली अभ्यार्थी नहीं है। इसके बाद अधीक्षक ने तितरम थाना की पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच के तहत आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी जींद रोड पर सनशाइन स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने पहुंचा था। आरोपी ने अपने दोस्त अमित के स्थान पर आपसी दोस्ती में ही परीक्षा देना कबूल किया है। Kaithal News
इस मामले में प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक अमित ने अपनी परीक्षा में दूसरे युवक को परीक्षा में बैठाया। इस संदिग्ध का असली नाम मंजीत है। संदिग्ध की गिरफ्तारी परीक्षा केंद्र पर नियुक्त अधिकारियों की सतर्कता एवं पुलिस की तत्परता के चलते आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। Kaithal News
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुबारक नगर, जिला गुन्दूर (आंध्र प्रदेश) निवासी एसके मूसा कलीमुल्ला ने शिकायत दी थी कि वह वर्तमान में सनशाइन पब्लिक स्कूल, जींद रोड कैथल में क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं व सीईटी परीक्षा में परीक्षा केंद्र अधीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे थे। 26 जुलाई को प्रातःकालीन सत्र में परीक्षा दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट अचिन ने सूचित किया कि कक्ष नंबर 14 में एक परीक्षार्थी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने संदिग्ध युवक की जांच की गई, जिसमें सामने आया कि उक्त रोल नंबर पर उपस्थित युवक का नाम अमित निवासी बड़ौदी जिला जींद होना चाहिए था, जबकि परीक्षा दे रहा युवक असल में नाम मंजीत निवासी बड़ौदी जिला जींद पाया गया।
यह भी पढ़ें:– IMD Alert: हरियाणा व राजस्थान में आज से चार दिनों तक बारिश का अलर्ट
CET Exam News:कैथल, सच कहूँ /कुलदीप नैन । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर जिला प्रशासन ने सीईटी परीक्षा में दिव्यांगजनों को विशेष सुविधा प्रदान की गई। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एक दिन पहले सभी दिव्यांगजनों का डाटा जिला स्तर पर साझा किया गया। जिस पर उनसे संपर्क किया गया। उन्हें बताया गया कि आपको सरकारी गाड़ी से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। परीक्षा के बाद उन्हें उनके घर भी छोड़ा गया। इस सुविधा से दिव्यांगजनों को विशेष राहत मिली और वे खुश नजर आए। वहीं जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पूरे भारत से इस कार्य की प्रशंसा होने लगी।
बता दे कि जिला प्रशासन की ओर से एक दिन पहले ही सभी पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों से संपर्क किया गया। उन्हें घर से लेकर आया गया और परीक्षा समाप्त होने के बाद उन्हें वापस घर छोड़ा गया। इस सुविधा के लिए दिव्यांग अभ्यर्थियों को काफी लाभ मिला।
दिव्यांगजन फरल निवासी अमन शर्मा, पूंडरी से अर्पिता, बुच्ची गांव से शिव कुमार व गौरव, प्यौदा से सतीश कुमार, बड़सीकरी से अमित कुमार, कलायत से ऋतु, चीका से अमरजीत, स्योमाजरा से संदीप कुमार गुहला से कुश कुमार सहित अन्य ने सरकार के घर से गाड़ी के माध्यम से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के कदम की सराहना की। इन सभी का कहना है कि यह पहली बार हुआ है कि किसी परीक्षा में उन्हें सरकारी गाड़ी मिली और परीक्षा के बाद घर छोड़ा गया। जिला प्रशासन की ओर से एक दिन पहले ही सभी पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों से संपर्क किया गया। उन्हें घर से लेकर आया गया और परीक्षा समाप्त होने के बाद उन्हें वापस घर छोड़ा गया।