Melbourne News - Sach Kahoon Hindi
Melbourne News: शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी का मेलबर्न में पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय योगदान
मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने 7 जून को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न (रिजर्वोइयर ब्लॉक) में एक विशाल पौधारोपण अभियान चलाया। स्थानीय एडवर्ड लेक के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया। Melbourne News
सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चले इस अभियान में डेराबिन सिटी काउंसिल की मेयर एमिली दिमित्रियाडिस ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने सेवादारों के इस प्रयास की सराहना करते हुए पर्यावरण को बचाने के लिए ऐसे सामूहिक प्रयासों को जरूरी बताया। इस मौके सेवादारों और स्थानीय लोगों ने मिलकर रिकॉर्ड 1200 पौधे रोपित किए।
शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के 36 सेवादारों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस नेक कार्य में स्थानीय समुदाय के 20 आम नागरिकों  और 'फ्रेंड्स ऑफ एडवर्ड लेक' ने भी अपना पूरा सहयोग दिया। काउंसिल और स्थानीय प्रशासन ने डेराबिन क्षेत्र को स्वच्छ और हरित बनाने के इस प्रयास के लिए सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। Melbourne News
Boxing Day: इंग्लैंड की बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऐतिहासिक जीत
मेलबर्न (एजेंसी)। Boxing Day: इंग्लैंड ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे पर इतिहास रच दिया, चौथे एशेज टेस्ट में दूसरे ही दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर जनवरी 2011 के बाद ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की और 14 साल का इंतजार खत्म किया। इस जीत से बार्मी आर्मी और इंग्लैंड टीम में जोरदार जश्न मनाया गया, जिसमें जो रूट और बेन स्टोक्स जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने आखिरकार उस जीत का आनंद लिया जो उन्हें ऑस्ट्रेलिया में लंबे समय से नहीं मिली थी। इंग्लैंड के जोश टंग को मैच में सात विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिससे ऑस्ट्रेलिया पर तुरंत दबाव आ गया। मेजबान टीम पहली पारी में 152 रन ही बना पाई, जबकि इंग्लैंड ने 110 रन बनाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में मामूली बढ़त मिली। England
अपनी दूसरी पारी में, आॅस्ट्रेलिया 132 रन पर ढेर हो गई, जिसमें ब्रायडन कार्स, बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन ने अनुशासित और धारदार गेंदबाजी से कहर बरपाया। कार्स ने मार्नस लाबुशेन और ट्रैविस हेड सहित चार विकेट लिए, जबकि स्टोक्स ने कैमरन ग्रीन, जेक वेदरल्ड और नेसर को आउट किया। मिशेल स्टार्क बिना खाता खोले आउट हो गए, रूट ने उनका कैच लिया, और पारी तब खत्म हुई जब जे रिचर्डसन ने पुल शॉट खेला और गेंद क्रॉली के हाथों में चली गई। 175 रनों का पीछा करते हुए, इंग्लैंड को तनावपूर्ण पलों का सामना करना पड़ा क्योंकि बेन डकेट और जैक क्रॉली की शुरूआती आक्रामकता ने मंच तैयार किया। जैकब बेथेल ने महत्वपूर्ण 40 रनों का योगदान दिया, जबकि जो रूट 15 रन बनाकर रिचर्डसन का शिकार हुए और बेन स्टोक्स तब आउट हुए जब सिर्फ 10 रन चाहिए थे।
हालांकि, हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ की शांत और संयमित बल्लेबाजी ने इंग्लैंड को जीत दिलाई, ब्रूक ने आखिरी ओवरों में महत्वपूर्ण चौके लगाकर ऐतिहासिक जीत पक्की की। इंग्लैंड ने छह विकेट पर 178 रन बनाये। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ने कौशल, तनाव और नाटक से भरा एक रोमांचक मुकाबला देखा। दबाव में वापसी करने की इंग्लैंड की क्षमता, अनुशासित गेंदबाजी और सही समय पर साझेदारियों ने उन्हें बॉक्सिंग डे पर एक यादगार जीत हासिल करने में मदद की। हालांकि यह जीत इस सीरीज में एशेज वापस पाने के लिए काफी नहीं है, लेकिन यह आॅस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में इंग्लैंड के लचीलेपन और जुझारू भावना को दिखाती है, जिससे उनके सीनियर खिलाड़ियों की सालों की निराशा खत्म हुई। इस मैच ने दोनों टीमों की गहराई और चरित्र को भी उजागर किया, आॅस्ट्रेलिया ने प्रतिरोध के कुछ पल दिखाए लेकिन आखिरकार इंग्लैंड के लगातार दबाव के आगे घुटने टेक दिए। England
Blood Donation: मेलबॉर्न (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की ओर से दी जा रही मानवता भलाई की शिक्षाओं पर चलते हुए ट्रयू ब्लड पम्प के नाम से जाने जाते शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के वॉलिंटियर्स विदेशों में भी मानवता भलाई के कार्यों को बड़े उत्साह से कर रहे हैं। Melbourne News
इसी कड़ी के चलते बीते दिन मेलबॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) की साध संगत की ओर से ऑस्ट्रेलियन रेड क्रॉस लाइफब्लड में 25 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह पाया गया। दूर-दूर से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के वॉलंटियर्स रक्तदान करने के लिए ब्लड बैंक में पहुंचे।साध-संगत के इस उत्साह को देखकर ब्लड बैंक के अधिकारियों की ओर से भरपूर सराहना की गई। जिम्मेवारों ने बताया की साध-संगत समय-समय पर डेरा सच्चा सौदा सरसा की ओर से चलाए जा रहे 170 मानवता भलाई कार्यों में भाग लेती रहती है। Melbourne News
Melbourne Indian youth attacked: मेलबर्न में भारतीय मूल के युवक पर तलवार से हमला, काटा हाथ, हालत गंभीर
Melbourne Indian youth attacked: मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में भारतीय मूल के एक 33 वर्षीय युवक सौरभ आनंद पर हुए बर्बर हमले ने भारतीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। यह हिंसक घटना 19 जुलाई की शाम 7:30 बजे अल्टोना मीडोज क्षेत्र के सेंट्रल स्क्वायर शॉपिंग सेंटर के पास उस समय हुई, जब सौरभ एक फार्मेसी से लौटते समय घर की ओर जा रहे थे। Melbourne News
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पांच किशोरों ने अचानक सौरभ को घेर लिया और पहले उनकी जेबें टटोलने के बाद सिर पर घूंसे मारे, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद एक हमलावर ने तलवार निकाल कर उनकी गर्दन पर रख दी। खुद को बचाने के प्रयास में सौरभ की कलाई, हाथ और कंधे पर गंभीर वार हुए। हमले में उनकी रीढ़ की हड्डी भी क्षतिग्रस्त हो गई और कई अन्य चोटें आईं।
सौरभ ने बताया, “मुझे बस दर्द याद है। मेरा हाथ बस एक धागे से लटक रहा था।” उन्होंने किसी तरह हिम्मत दिखाते हुए खुद को बचाया और मदद मांगी। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हाथ काटने का भी विचार किया था, लेकिन जटिल सर्जरी के बाद सफलतापूर्वक हाथ जोड़ दिया गया।
हमले के पीछे किशोर गिरोह, चार गिरफ्तार | Melbourne News
ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने इस हमले के सिलसिले में पांच में से चार किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जांच जारी है और अधिकारियों ने इस हमले को पूर्व नियोजित हिंसा माना है।
यह घटना ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों पर हो रहे लगातार हमलों की एक और कड़ी है। हाल ही में, एक अन्य भारतीय छात्र चरणप्रीत सिंह पर भी नस्लीय दुर्व्यवहार और हमले की रिपोर्ट सामने आई थी, जो किंटोर एवेन्यू क्षेत्र में पार्किंग विवाद के बाद हुआ। उस समय चरणप्रीत अपनी पत्नी के साथ लाइट शो देखने गए थे। Melbourne News
Mansa Devi temple accident: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री ने …