Bihar Weather News - Sach Kahoon Hindi

School Timing Changed: इस राज्य ने स्कूलों का समय बदला, देखें बदला हुआ नया शेड्यूल
घने कोहरे की वजह से IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

School Timing Changed: पटना। तापमान में लगातार गिरावट और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए बिहार में स्कूलों के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। पटना के जिलाधिकारी द्वारा 18 दिसंबर को जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी विद्यालय अब सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित होंगे। यह संशोधित समय-सारिणी 19 दिसंबर से लागू होकर 25 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। Bihar News

हालांकि, जिन कक्षाओं में प्री-बोर्ड अथवा बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित हैं, उनके लिए विद्यालयों का संचालन पूर्व निर्धारित सामान्य समय के अनुसार ही किया जाएगा, ताकि परीक्षाओं में कोई बाधा न आए।

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पूर्वी हिस्सों में अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की आशंका है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं 20 दिसंबर को राज्य के पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में घने से अत्यधिक घने कोहरे की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। Bihar News

इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया

आईएमडी के ताज़ा मौसम बुलेटिन में बताया गया है कि 19 से 22 दिसंबर के बीच बिहार के कुछ क्षेत्रों में, तथा इसी अवधि में झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय इलाकों और पूर्वोत्तर भारत में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

घने कोहरे के कारण दृश्यता में आई कमी का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। गुरुवार को कई उड़ानों के संचालन में बाधा देखी गई। मौसम की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है। एयरलाइन ने कहा है कि रांची, पटना और वाराणसी जैसे शहरों में कम दृश्यता के चलते उड़ानों के समय में परिवर्तन संभव है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी उड़ान की ताज़ा जानकारी के लिए एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें। Bihar News

Bihar Rains: पटना में भारी बारिश से कई इलाकों में पानी-पानी, अलर्ट जारी
Patna school closed: पटना। बिहार की राजधानी पटना में रविवार रात से मौसम ने अचानक करवट ली है। लगातार हो रही वर्षा के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन, डाकबंगला चौराहा तथा पटना जंक्शन के बाहर भी काफी मात्रा में पानी जमा हो गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। Bihar Rains

पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ दंडाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे नालों, पंपिंग स्टेशनों और संपूर्ण हाउसों का संयुक्त निरीक्षण करें। पटना जिला प्रशासन, नगर निगम, बुडको तथा अन्य विभागों की टीमें संयुक्त रूप से नौ प्रमुख नालों सहित अन्य जल निकासी तंत्रों की सफाई और निगरानी में जुटी हुई हैं।

स्कूल बंद और मुख्यमंत्री का दौरा रद्द

भारी बारिश के कारण पटना के कुछ निजी विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। वहीं, मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रस्तावित कटिहार दौरा रद्द कर दिया गया है। रेलवे ट्रैक पर बारिश का पानी जमा होने के कारण कई रेलगाड़ियों के संचालन में भी परेशानी आई है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि जलभराव से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष या नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर पर साझा करें ताकि समय पर समाधान किया जा सके। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना सहित गया, सीवान, वैशाली आदि जिलों में तेज बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज एवं येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, पटना में यह मानसून सीज़न की सबसे भारी वर्षा मानी जा रही है। Bihar Rains

Dog Babu Certificate: पटना में गड़बड़झाला! ‘डॉग बाबू’ के नाम निवास प्रमाण पत्र जारी, पदाध…