city - Sach Kahoon Hindi

शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था, हर जगह लगे गन्दगी के ढेर
मुख्य बाजारों में आमजन को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना | Cleaning System

कालियांवाली(रविन्द्र )। केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से देश भर में चाहे स्वच्छता मुहिम व शहरों और गांवों के सभी वर्गों को स्वच्छता प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता सर्वे-2020 चलाया जा रहा है परंतु नगर कौंसिल प्रशासन की लापरवाही के चलते शहर में स्वच्छता मुहिम और स्वच्छता सर्वे का बिल्कुल भी प्रभाव नहीं दिख रहा। शहर में (Cleaning System) सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और जगह-जगह गन्दगी के ढेÞर लगे हुए हैं। हालांकि नगर पालिका की ओर से पहले कर्मचारी भर्ती करने, घरों में से कूड़ा एकत्रित करने के लिए रेहड़ियों व वाहन शुरू करने से साकारात्मक परिणाम मिलने लगे थे परंतु वर्तमान में फिर से सफाई व्यवस्था के चलते शहर के 15 वार्डों और मुख्य बाजारों में जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बेहतर सुविधाओं के बावजूद भी नहीं सुधरे सफाई प्रबंध

बता दें कि करीब 15 वार्डों में करीब 22 हजार लोगों की आबादी है।

नियम अनुसार करीब 400 आबादी पर एक कर्मचारी होना चाहिए ।

मौजूदा समय में शहर में 16 पक्के कर्मचारी, पालिका रोल पर 27 और 15 कच्चे कर्मचारियों के

अलावा घरों में से कूड़ा उठाने के लिए 5 वाहनों पर अलग -अलग कर्मचारी हैं।

नगर पालिका के पास घरों में से कूड़ा उठाने के लिए गीला व सुखा कूड़ा के सिस्टम वाले

5छोटे हाथी, 12 ट्रैक्टर -ट्रालियों की बेहतर व्यवस्था है।

वहीं शहर में नगर पालिका की ओर से अलग अलग स्थानों पर गीला और

सुखा कूड़ा फेंकने के लिए 20 कूड़ेदान सैट भी लगाए गए हैं।

लाखों रुपये खर्च करने व इतनी व्यवस्था होने के बावजूद भी शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।

बोले, शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई

शहर के निरंकारी भवन रोड पर स्थित धर्मशाला के नजदीक सड़क के बीच लगे गन्दगी के ढेरों पर नाराजगी प्रकट करते हुए शहरवासी अश्वनी कुमार भोला सिंह, हरभजन सिंह, योगेश, आकाश ने बताया कि उक्त जगह पर हर समय गन्दगी के ढेर लगे रहते हैं और आवारा पशु मुंह मारते रहते हैं। कर्मचारियों की ओर से कई कई दिन कूड़ा न उठाने के चलते कूड़ा कचरा बीच रोड तक आ जाता है। बरसात के दिनों में यह कूड़ा कीचड़ का रूप ले लेता है, जिस पर गुजरते समय आम जनता कई बार फिसल कर जख़्मी हो गई है परंतु प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

शहर में रोजमर्रा की नियमित सफाई हो रही है और सफाई प्रबंध को लेकर कोई शिकायत नहीं है। शहर के हर घर में दिन में दो बार सुबह-शाम रेहड़ियों व वाहनों के जरिये कूड़ा उठाया जा रहा है। यदि फिर भी एक आधी जगह पर कोई समस्या है तो उसे भी वह अभी दूर करवा दिया जाएगा।

अविनाश सिंगला, सैनेटरी इंस्पैक्टर, नगरपालिका, कालियांवाली।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

धूप से लौटी सुखना झील की रौनक
कड़ाके की ठंड के बाद धूप में प्रकृति का आनन्द लेने पहुँचे लोग (Sukhna Lake)

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। सुखना झील शहर का दिल मानी जाती है और सप्ताह के सातों दिन (Sukhna Lake) यहाँ स्थानीय लोगों और पर्यटकों की रौनक लगी रहती है। लेकिन इस बार अत्याधिक ठंड के कारण सुखना झील पर भी पिछले कुछ दिनों से काफी कम संख्या में लोग पहुँच रहे थे। लेकिन पिछले दो दिन से जैसे ही भीषण सर्दी के बाद धूप निकलना शुरू हुई है तो सुखना की रौनक फिर से लौटने लगी है।

खूबसूरत शहर की खूबसूरत झील

बता दें कि चंडीगढ़ की गिनती देश के सबसे खूबसूरत शहरों में होती है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह शहर काफी महत्वपूर्ण है। वैसे तो यहां घूमने के लिए बहुत-सी जगहें हैं, जिनमें रॉक गार्डन से लेकर पिंजौर गार्डन, रोज गार्डन और इंटरनैशनल डॉल्स म्यूजियम शामिल है, लेकिन चंडीगढ़ की शान है सुखना लेक।

1958 में हुआ था तीन किलोमीटर लम्बी झील का निर्माण

हिमालय की शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में स्थित सुखना लेक को 1958 में सुखना चोइ को बांधकर बनाया गया था।

पहाड़ों की लंबी श्रंखला के बीच सुखना लेख का व्यू दिल को छू जाता है।

प्रवासी पक्षियों के आने-जाने से दृश्य और भी खूबसूरत हो जाता है।

सुखना लेक में लें इन चीजों का मजा

अगर कभी आप सुखना लेक घूमने का प्लान बनाएं तो वहां कई ऐसी चीजें हैं जो आप मिस नहीं करना चाहेंगे। यहां आप बोटिंग से लेकर शिकारा राइड ले सकते हैं। शिकारा अभी तक सिर्फ कश्मीर की डल झील तक ही सीमित थे, लेकिन अब इनकी एंट्री सुखना लेक में भी हो गई है।

स्वादिष्ट पकवान का लीजिए आनंद

खाने पीने के लिए सुखना पर काफी कुछ है।

चाहे वो चाइनीज हो या साउथ इंडियन, या फिर तड़के वाला पंजाबी हर स्वाद आपको वहां मिल जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बठिंडा : त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस ने शहर में बढ़ाई सुरक्षा
हमले की धमकी की सूचना मिलने पर बठिंडा पुलिस हुई अलर्ट, गहनता से की जा रही वाहनों की चैकिंग | Alert

बठिंडा(सच कहूँ/अशोक वर्मा)। दीवाली के त्योहार मौके जिला पुलिस ने बठिंडा जिले में मुस्तैदी बढ़ा (Alert) दी है। पता चला है कि पुलिस को किसी हमले की धमकी की सूचना मिली है। खुफिया एजेंसियों ने इस बाबत इशारा किया गया बताया जा रहा है परंतु इसकी कोई पुष्टि करने को तैयार नहीं है। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को भांपते शहर में नाकाबंदी कर बाहर से आने वाली गाड़ियों की चैकिंग शुरू कर दी है।

पुलिस को बाहर के जिलों व राज्यों से रजिस्टर्ड कारों आदि की जांच के आदेश दिए गए हैं। इन आदेशों के आधार पर शहर की हाजीरतन रोड पर बड़ा नाका लगा दिया गया है जहां हर कार आदि को तलाशी उपरांत ही आगे जाने दिया जा रहा है। किसी असुखद घटना को रोकने के सम्बन्ध में आज पुलिस की ओर से तलाशी अभियान को पूरी गंभीरता से लिया गया परंतु इस दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या कोई वस्तु पुलिस के हाथ नहीं लगी है।

नाके पर तैनात एएसआई संजीव कुमार और एएसआई इन्द्रजीत सिंह का कहना था कि अधिकारियों की हिदायतों व सुरक्षा को मुख्य रखते तलाशी मुहिम चलाई जा रही है, जिससे कोई असामाजिक तत्व अशांति न फैला सकें। वहीं दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर में दहशतगर्दो की ओर से सेब व्यापारियों और ट्रक चालकों को निशाना बनाने के बाद अहतेहात के तौर पर बठिंडा पुलिस ने थाने की पुलिस को पूरी चौकसी बरतने के लिए कहा है। वीवीआईपी जिला होने के कारण पुलिस किसी भी किस्म के खतरे मोल नहीं लेना चाहती। इसी दौरान सीनियर पुलिस कप्तान बठिंडा ने जिले के पुलिस आधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी और संवेदनशील स्थानों की निशानदेही करने के आदेश दिए थे।

बठिंडा खतरे वाले शहरों में शुमार | Alert

सुरक्षा के लिहाज से बठिंडा शहर खतरे वाले शहरों में शुमार होने लगा है। जिले का बाकी भाग को एक तरफ रख दें तो शहर में दर्जनों की संख्या में कोचिंग विभाग हैं जहां पड़ोसी राज्यों से सैंकड़ों की संख्या में युवा पढ़ते हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इन युवाओं की आड़ में असामाजिक तत्व का दाखिला हो सकता है। इसके बिना करीब एक दर्जन पेट्रोल पंप भी शहर की सीमा में हैं । बठिंडा शहर में एशिया की सबसे बड़ी छावनी, राष्ट्रीय खाद कारखाना, नगर निगम की सीमा में तेल कंपनियों के डीपू और देश का बड़ा रेल जक्ंशन भी बठिंडा में है, जिस कारण भी पुलिस को चौकसी बरतनी पड़ रही है।

पुलिस पूरी तरह मुस्तैद: एसएसपी |

सीनियर पुलिस कप्तान बठिंडा डॉ. नानक सिंह का कहना था कि त्योहारों के मद्देनजर

जिले के सभी ही थानों की पुलिस को पूरी चौकसी बरतने के आदेश दिए गए हैं।

इसके साथ ही अधिकारियों को असामाजिक तत्वों की खास निगरानी रखने के लिए भी कहा है

उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों के साथ कड़े हाथों से निपटेगी।

एसएसपी ने आम लोगों से अपील की कि वह अफवाहों पर विश्वास न करें

किसी भी लावारिस पड़ी वस्तु संबंधी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें,

जिससे किसी घटना को घटने से रोका जा सके।

सहारा जनसेवा की ओर से भी तैयारियां पूरी

शहर की समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा ने भी दीवाली के त्योहार मौके चलाए जाने वाले पटाखों और आतिशबाजियों कारण किसी अगजनी की घटना आदि को मुख्य रखते प्राथमिक सहायता मुहैया करवाने के लिए तैयारियां कर ली हैं। सहारा जनसेवा के प्रधान विजय गोयल का कहना था कि संस्था के वॉलिंटियरों को हंगामी हालातों के साथ निपटने व हादसों में जख़्मी होने की संभावनाओं को देखते एम्बूलैंसों व अन्य सामान के साथ लैस कर तैयार बर तैयार रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने अपील की कि जरूरत पड़ने पर लोग किसी भी समय सहारा दफ़्तर के साथ संपर्क कर सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

टाउन थाना प्रभारी से मिले शहर के व्यापारी
लूट मामले का शीघ्र खुलासा करने की मांग | City Traders

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। विगत दिनों टाउन के व्यापारी(City Traders) के साथ हुई लूटपाट की वारदात का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को टाउन थाना प्रभारी विष्णु दत्त बिश्नोई से मिला। व्यापारियों ने अभी तक इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई ना होने पर आक्रोश व्यक्त किया।

व्यापारियों ने थाना प्रभारी को घटनाक्रम से अवगत कराते हुए बताया कि 17 अक्टूबर को टाउन की शिव एजेंसी के मालिक अरुण मिड्ढा से रामलीला ग्राउंड के नजदीक अज्ञात बदमाशों ने 35 हजार रुपए लूट लिए। लेकिन वारदात हुए एक पखवाड़ा बीत चुका है। अभी तक आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

व्यापारियों का कहना था कि पिछले दिनों में जिस तरह से शहर में व्यापारियों से सरेआम लूटपाट की घटनाएं हुई हैं उससे साफ पता चलता है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बंदूक की नोक पर सरेआम व्यस्तम क्षेत्र में उक्त घटना को अंजाम देने की वारदात से आमजन में भय का माहौल व्याप्त है। इससे पुलिस की कार्यशैली के प्रति आमजन में अविश्वास बढ़ा है।

थाना प्रभारी बिश्नोई ने व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र ही इस मामले में उचित कार्रवाई भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में होलसेल मार्केट एसोसिएशन, एजेंसी एसोसिएशन अरोड़वंश सभा, मेडिकल एसोसिएशन सहित अन्य व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

मुख्य मंत्री के शहर में निकाला विशाल रोष मार्च
पटियाला (खुशवीर सिंह तूर)। राज्य के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में मिड-डे-मील योजना के अंतर्गत लाखों बच्चों के भूखे पेट को भरने वाली कुक वर्करों ने साल के दस महीने मिलते मामूली माणभत्तों व अन्य सुविधाआें की कमी के द्वारा की जा रही आर्थिक लूट के विरुद्ध मिड-डे-मील कुक वर्कर व कार्यालयी कर्मचारी यूनियन पंजाब के बैनर तले बड़ा क्षेत्रीय प्रदर्शन कर सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है।

मुख्य मंत्री के चुनाव हलके वाले नेहरू पार्क में एकत्रित सैंकड़ों कुक वर्करों व कार्यालयी कर्मचारियों ने प्रवीण शर्मा, लखविन्दर कौर फरीदकोट व पिंकी के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व शहर में विशाल रोश मार्च निकाला गया। इस मौके तहसीलदार प्रितपाल सिंह ने प्रशासन की तरफ से ज्ञापन प्राप्त करते मुख्य मंत्री के सलाहकार एमपी सिंह के साथ 5 जून को चण्डीगढ़ में बातचीत करवाने का लिखित न्यौता दिया।

इस मौके नेताओं ने बताया कि स्कूलों में काम करते मिड-डे -मील व पार्ट टाईम सफाई वर्करों को कम से कम उजरतों के कानून नीचे लाकर प्रति माह क्रमवार 8403 व 7623 रुपये वेतन देना, पूर्ण सेवा शर्तों के अंतर्गत भर्ती मिड-डे-मील कार्यालयी कर्मचारियों की सेवाओं को तुरंत रेगुलर करने, 10 साल की सेवा पूरी कर चुके वर्करों को शिक्षा विभाग के कर्मचारी मान कर पक्का करने, मिड-डे-मील कुक वर्करों को साल में 10 माह का वेतन देने बजाय 12 माह का वेतन देने, वर्करोंक को नियुक्ति पत्र, ईएसआई सुविधा।

प्राविडेंट फंड, मुफ़्त बीमा, सभी तरह की अचानक छुट्टी, मेडीकल छुट्टियां व 6 माह की प्रसूता को छुट्टी देने की मांग को अनदेखा करने के कारण राज्य में पचास हजार के करीब कुक वर्करों व कार्यालयी कर्मचारियों का गुस्सा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस मौके करमजीत कौर बठिंडा, आशा देवीगढ़, करमजीत कौर, गुलजार कौर, हरदीप सिंह, कुलदीप गोबिन्दपुरा, अमनदीप सिंह देवीगढ़, सुदेश कुमारी, चरनजीत कौर, परमजीत कौर, गुरप्रीत कौर , प्यारा सिंह, अंग्रेज सिंह, हरविन्दर, जगतार आदि उपस्थित थे।

स्कूटर पर मुंह ढककर आधी रात को निकलीं किरण बेदी
पुडुचेरी। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी पिछले दिनों देर रात स्कूटर पर मुंह ढककर निकलीं। उनकी यह तस्वीर अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। हालांकि किरण बेदी ने खुद यह फोटो ट्वीट की है। खबरों के अनुसार बेदी ने पुराना तरीका अपनाते हुए देर रात शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। वो जिस स्कूटर पर निकली थीं उसे एक महिला ही चला रही थी।

रात को अकेले महिलाओं का निकलना कितना सुरक्षित

अपनी स्कूटर राइड पूरी करने के बाद उन्होंने एक ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा है पुडुचेरी को रात में सुरक्षित पाया लेकिन इसे और सुधारा जाएगा। लोगों से भी अपील है कि वो पीसीआर और डायल 100 से जुड़ें। बताया जा रहा है कि किरण बेदी देखना चाहती थीं कि देर रात अकले सड़क पर निकलने वाली महिलाओं को कितना सुरक्षित महसूस होता है। बता दें कि किरण बेदी खुद एक महिला आईपीएस हैं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई बार आवाज उठा चुकी हैं। 35 साल तक सेवा में रहने के बाद सन 2007 में उन्होने स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सीएम सिटी को बनाएंगे भिक्षा मुक्त शहर : परनीत कौर
पॉयलट प्रोजैक्ट के तौर पर स्मार्ट क्लासों में पढ़ रहे हैं भिक्षा मांगने वाले 70 बच्चे

पटियाला(खुशवीर सिंह तूर)। पटियाला सिटी को भिक्षा मुक्त बनाने की मुहिम शुरू हो गई है। आज जिला प्रशासन और ‘हर थाह कलम’ संस्था सहित दूसरे सामाजिक संगठनों के सहयोग से शहर में बच्चों की ओर से देर शाम तक मानवीय श्रृंखला बनाकर भिक्षा मांगने और देने के विरुद्ध जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंची मुख्य मंत्री की पत्नी श्रीमती परनीत कौर ने कहा कि भिक्षा मांगना समाज में एक ऐसी बीमारी है जो कि पीढ़ी दर पीढ़ी चलती आ रही है और समाज को नकारात्मक तरीके से प्रभावित करती है। इस लिए जितने कसूरवार वह लोग हैं जो भिक्षा मांगते हैं उतने ही वह लोग भी हैं जो कि भिक्षा देते हैं। उन्होेंने विश्वास दिलाया कि एनजीओ के सहयोग से पटियाला शहर को जल्द ही भिक्षा मुक्त शहर बनाएंगे।

9 हजार से अधिक विद्यार्थियों की ओर से मानवीय श्रृंखला बनाकर शहर को भिक्षा मुक्त बनाने की अपील

इस मौके श्रीमती परनीत कौर ने माल रोड पर बच्चों की रैली को रवाना किया जो कि केंद्रीय पुस्तकालय, से लेकर फ व्वारा चौंक के अलावा शहर के दूसरे स्थानों पर पहुंची। पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि यदि हम किसी भिखारे को भिक्षा देते हैं तो हम उसके परिवार के भविष्य का भी नुकसान करते हैं क्योंकि उसकी आगे वाली पीढ़ी भी मांगने के काम को ही अपना मुख्य पेशा समझती है। आज सारा दिन गर्मी और उमस के बावजूद 9हजार से अधिक स्कूली बच्चों ने एक विशाल मानवीय चेन बना कर शहर को भिक्षा मुक्त बनाने की लोगों से अपील की। डिप्टी कमीश्नर कुमार अमित और एसएसपी डॉ. एस भूपत्ति ने इस मानवीय चेन की शुरूआत प्रात:काल लगभग 9बजे की और यह कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा।

इस मौके बच्चों ने छोटे-छोटे ग्रुपों में पीआरटीसी की बसों में जा कर लोगों को जागरूक किया। शॉपिंग माल के बाहर बच्चों ने सारा दिन स्किट और नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति दी जिसके द्वारा लोगों को भिक्षा न देने बारे जागरूक किया। कार्यक्रम की समाप्ति मौके ओमैक्स माल में आईजी एएस राय, डिप्टी कमीश्नर कुमार अमित और एसएसपी डॉ. एस भूपत्ति की हाजिरी में स्कूली बच्चों की अ‍ोर से भिक्षा के खात्मे वाले स्लोगनों वाले 6 हजार गुब्बारे छोड़े गए।

भीख मांगने वाले बच्चों को स्कूलों के साथ जोड़ने का होगा प्रयास : डीसी

उपायुक्त कुमार अमित ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर भिक्षा मांगने वाले 70 बच्चों को अलग -अलग स्कूलों की स्मार्ट क्लासों में पढ़ाया जा रहा है और कोशिश होगी कि अधिक से अधिक भिक्षा मांगने वाले बच्चों को उत्साहित करके स्कूलों में लगाया जाए। साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी जारी की कि भिक्षा मांगने और भिक्षा मंगवाने वालों के खिलाफ पुलिस का ऐंटी बैगिंग स्क्वायड लगातार कानूनी कार्यवाही करता रहेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गर्मी में बिजली खेले आंख-मिचौली, शहर निवासी परेशान
भटिंडा (अशोक वर्मा)। भटिंडा में आए दिन चल रहे बिजली के आंख-मिचौली खेल ने शहर निवासियों की नाक में दम कर रखा है। गत एक माह से ( Power Affected ) बिजली कटौती से परेशान शहर निवासियों ने कहना शुरू कर दिया है कि आखिर बिजली सप्लाई के अच्छे दिन कब आएंगे?

गत एक माह दौरान शहर के कई क्षेत्रों में तो दिन व रात के समय कम से कम 12 से 14 बार बिजली प्रभावित होती रही है। हालांकि विभाग की तरफ से कोई पॉवर कट नहीं है, फिर भी फीडरों व लाईनों की मुरम्मत के नाम पर दिन व रात के समय अकसर बिजली ठप रखी जाती रही है। जानकारी मुताबिक भीषण गर्मी ने हर वर्ग के लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। ऐसे में बार-बार बिजली जाने से लोगों की दिक्कतें और ज्यादा बढ़ जाती हैं।

पॉवरकाम के कुछ कर्मचारियों ने माना कि शहर का बिजली ढांचा पुराना होने के कारण गर्मी में बिजली संकट से राहत की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर बिजली लाईनों आदि की आवश्यक मुरम्मत करवाई जा रही है, किन्तु यह समस्या का स्थायी समाधान नहीं है।

20-22 लाख यूनिट रोजाना बिजली की मांग | Power Affected

आंकड़ों के मुताबिक शहर में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या एक लाख से अधिक है। आम दिनों में 20-22 लाख यूनिट रोजाना बिजली की मांग रहती है, जो कि गर्मी में 25 से 27 लाख यूनिट तक पहुंच जाती है। बिजली समस्या को देखते हुए वर्ष 2009 में शहर में वितरण प्रणाली को दुरूस्त करने हेतु 48 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। इस प्रोजेक्ट पर खर्च होने वाले फंड केन्द्र सरकार द्वारा दिए जाने थे। इस प्रोजेक्ट तहत पुरानी तारें, केबलें व बुनियादी बिजली ढांचा बदला जाना था।

इसके साथ ही शहर में जो ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे थे, उनका लोड कम करने की योजना थी। इसी तरह गोल डिग्गी के पास 16 करोड़ रुपये की राशी से 66 केवी सब स्टेशन बनाने की योजना थी, जिसके लिए नई इमारत पर चार करोड़ खर्च किए जाने थे। इस सब स्टेशन से बीबी वाला चौक के पास एमईएस ग्रिड तक शहर के कई हिस्सों से होती हुई 4 किलोमीटर लंबी जमीनदोज केबल बिछाने का प्रोग्राम था।

बिजली सप्लाई में होना था सुधार | Power Affected

एमईएस ग्रिड की क्षमता 12 एमवीए से 20 एमवीए की जानी है। इसी तरह रिंग रोड पर स्थित ग्रिड को दोहरी लाईन से जोड़ने की योजना है। ऐसा करने से एक लाईन खराब होने की सूरत में तुरंत दूसरी चलाई जा सकेगी। इस प्रोजेक्ट में पुराने ब्रेकरों व बैटरियों की तबदीली, नए ट्रांसफार्मर रखने, कडंक्टर मोटा डालना आदि शामिल किया गया था। तकनीकी माहिर के अनुसार 11केवी लाईनों की तार व उपभोक्ताओं के मीटरों को जाने वाली केबल आदि बदलने से ‘पॉवर लास’ कम होने थे और बिजली सप्लाई में सुधार होना था।

इस प्रोजेक्ट पर कितना काम हुआ और कितना बाकी है, इस बारे में बताने के लिए कोई तैयार नहीं। पॉवरकाम अधिकारियों का प्रतिक्रम है कि वह स्टाफ की कमी से जूझते हुए अपनी क्षमता से अधिक काम कर रहे हैं। वर्णनीय है कि वर्ष 2011 में विधान सभा चुनाव का सियासी लाभ लेने के लिए भटिंडा को कट फरी जोन घोषित किया गया था, किन्तु शहर की बिजली प्रणाली खराब होने के कारण शहरी लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा। वैसे कुछ समय पहले शहर की कुछ जगहों पर नए ट्रांसफार्मर व नई तारें डाली गई थी। ओवरलोड चल रहे ट्रांसफार्मर अपग्रेड किए गए थे, किन्तु इस बदलाव से मामूली राहत ही मिल सकी है।

वर्षों से नहीं बदली कई तारें:महेश्वरी | Power Affected

सामाजिक कार्यकर्ता सोनू महेश्वरी ने कहा कि पुराने ढांचे में मामूली नुक्स पड़ने के कारण किसी न किसी मोहल्ले की बिजाई गायब रहती है। कई तारें ऐसे ही, जो बेहद पुरानी हो चुकी हैं और उन्हें वर्षों से बदला नहीं गया है।

आगामी वर्ष में खत्म हो जाएगी समस्या: एक्सईएन | Power Affected

पॉवरकाम के कार्यकारी इंजीनियर गगनदीप सिंगला ने कहा कि 175 नए ट्रांसफार्मर रखे गए हैं और 11 नई लाईनें बिछाई गई हैं, जिससे काफी सुधार आया है। जल्दी ही 170 ट्रांसफार्मर नए रखने व पांच नई लाईनें बिछाने की योजना है। इसके अतिरिक्त बिजली ढांचा तबदील किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी वर्ष तक गर्मी से पहले यह प्रोजेक्ट मुकम्मल हो जाएगा, जिसके बाद शहर में बिजली की समस्या समाप्त हो जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शौचालय नहीं बनाया तो वापिस करनी होगी राशि
उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने एफआईआर दर्ज करवाने के दिए निर्देश

डीसी ने बैठक के दौरान 30 जून तक शहरों को ओडीएफ घोषित करने के दिए आदेश

टीम व युवाओं से किया आमजन को जागरूक करने का आह्वान

फतेहाबाद (विजय बजाज)। उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने कहा कि जिन लोगों ने अपने घरों में शौचालय बनाने के लिए सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त की है और अभी तक शौचालयों का निर्माण नहीं किया है, ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाए और उनसे दी गई वित्तीय सहायता राशि की वसूली भी करे।

उपायुक्त ने जिला की चारों नगर परिषद् और पालिकाओं को 30 जून तक खुले में शौचमुक्त करने के आदेश दिए है। उन्होंने नगर परिषद् के अधिकारियों से कहा है कि वे ओडीएफ घोषित होने के बाद 15 जुलाई तक जरूरी दस्तावेज एमआईएस पर अपलोड भी करें। इस कार्य में कौताही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

उपायुक्त डॉ. जेके आभीर लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में नगर परिषद् अधिकारियों, कर्मचारियों, ओडीएफ टीम सदस्यों और सक्षम युवाओं की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में नगर परिषद के ईओ प्रदीप हुड्डा, महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी आशा सेतिया, डिप्टी सीएमओ डॉ. हनुमान सिंह, डीईईओ संगीता बिश्नोई, रोहताश मील मौजूद रहे।

नगर पालिका के सभी वार्डों में सर्वे के निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि ओडीएफ टीम सक्षम युवाओं को साथ लेकर टोहाना, फतेहाबाद नगर परिषद् और रतिया व भूना नगर पालिका के सभी वार्डों में सर्वे कर खुले में शौच करने वाले व्यक्तियों को चिन्ह्ति करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें लोगों को शौचालयों के उपयोग करने बारे समझाना है। उन्हें इसके लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि लोगों की मानसिकता में बदलाव लाकर हम उन्हें शौचालय के प्रयोग के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

स्कूलों में बच्चों को किया जाएगा जागरूक

डॉ. आभीर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्कूलों में बच्चों को शौचालयों के प्रयोग बारे जागरूक करें और उन्हें ओडीएफ के बारे में भी पूर्ण जानकारी दें। इसके अलावा उन्हें अभिभावकों व दूसरे लोगों को भी शौचालय उपयोग करने बारे जागरूक करने के लिए प्रेरित करे। ताकि वे बीमारियों से बच सकें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अमृत योजना : 144. 99 करोड़ की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास
चूरू शहर के लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं: राठौड़

ग्रीन स्पेश व पार्क परियोजना

चूरू (सच कहूँ न्यूज)। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि राज्य में एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में प्रधानमंत्राी की महत्वकांक्षी ‘‘अमृत योजना‘‘ के तहत सीवरेज, ड्रेनेज, कचरा मुक्त, पोलिथीन मुक्त एवं पार्क विकसित कर शहरी लोगों को बेहत्तर सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

ग्रामीण विकास मंत्री रविवार को जिला मुख्यालय स्थित ताजूशाह तकिया पर अमृत योजना की द्वितीय वर्ष गांठ पर 144. 99 करोड़ की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सीवरेज परियोजना के तहत शहर में 135 किमी लम्बी सीवर लाईनें एवं शहर में अग्रसेन नगर, ताजूशाह तकिया, लोहिया कॉलेज मैदान एवं सैनिक बस्ती में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित कर शहर को सीवरेज व ड्रेनेज से जोड कर साफ-सुथरा बनाया जायेगा।

उन्होंने शहर के पार्षदों से कहा कि वे अभियान चलाकर परियोजना के सफल क्रियान्वयन में घर-घर सीवरेज कनेक्शन कराना सुनिश्चित करें ताकि चूरू शहर पोलिथीन एवं कचरामुक्त बन सके। उन्होंने कहा कि बीमारियों से दूर रहना है तो शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए कचरा संग्रहण कार्य में अपनी महत्ती योगदान प्रदान करें।

पंचायती राज मंत्री ने सीवरेज परियोजना की संवेदक एजेंसी वाईएफसी व जेटीआई (गुडगांव) के अधिकारियों से कहा कि वे चूरू शहर में इस परियोजना का बेहत्तर निर्माण कर संचालन करें ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि चारों प्लांट संचालन करने के साथ-साथ आगामी दस वर्ष तक सीवरेज परियोजना का प्रभावी रख-रखाव करना भी सुनिश्चित करें।

वाटर ड्रेनेज परियोजना

ग्रामीण विकास मंत्राी ने कहा कि परियोजना के तहत गाजसर गिनाणी को 6.33 करोड़ रुपये लागत से सुदृढ़ विकास किया जायेगा। मैसर्स सृष्टि इन्फ्रा इंजीनियरिंग प्राईवेट लिज़यपुर द्वारा सर्वे कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि चूरू शहर में हरियाली एवं स्वच्छ वातावरण निर्माण के लिए 248.54 लाख रूपये की लागत से अग्रसेन नगर, गांधी नगर, हाऊसंगि बोर्ड कॉलोनी, वन विहार कॉलोनी, इन्द्रमणी पार्क एवं सैनिक बस्ती में छह पार्को का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।