Russia Ukraine News - Sach Kahoon Hindi

Russia Ukraine drone attack: रूसी वायु सुरक्षा प्रणाली ने 4 घंटे में 41 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा
मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि शनिवार की शाम से लेकर रात्रि 11:25 बजे (मॉस्को समयानुसार) तक, रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने यूक्रेन द्वारा भेजे गए 41 ड्रोन मार गिराए। यह कार्रवाई चार घंटे से भी कम समय में अंजाम दी गई। मंत्रालय के अनुसार, ड्रोन रूस के विभिन्न क्षेत्रों में देखे गए थे, जिन्हें समय पर पहचान कर निष्क्रिय कर दिया गया। इन हमलों से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन रूस ने नागरिक क्षेत्रों पर यूक्रेनी हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई है। Russia Ukraine drone attack

हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप लगाया है। रूसी आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह के भीतर ड्रोन हमलों और गोलाबारी की घटनाओं में 7 लोगों की मृत्यु हुई है और 120 से अधिक घायल हुए हैं, जिनमें 11 बच्चे भी शामिल हैं।

यूक्रेनी सेना लगातार आम रूसी नागरिकों को निशाना बना रही है

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने बताया कि 16 जुलाई को स्मोरोदिनो गांव में एक महिला की जान उस समय गई, जब एक ड्रोन ने उसके घर को निशाना बनाया। इसी प्रकार, नोवोस्त्रोएवका-पेर्वाया गांव में एक खेत में कार्यरत कंबाइन हार्वेस्टर पर ड्रोन ने हमला कर दिया, जिससे चालक घायल हो गया। अन्य घटनाओं में प्रित्सेपिलोवका और नोवाया तावोलझांका गांवों में तीन लोग ड्रोन हमलों में घायल हुए। 17 से 22 जुलाई के बीच पांच सवारी कारों पर ड्रोन हमले किए गए, जिनमें एक व्यक्ति की मृत्यु और छह अन्य घायल हो गए।

20 जुलाई को शेबेकिनो शहर में ड्रोन और गोलाबारी की घटना में दो लोग घायल हुए, जबकि तोगोबियेवका गांव में एक महिला को चोट आई। 22 जुलाई को इलैक-पेनकोवका गांव में एक गोला लगने से एक आवासीय मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें एक महिला और दो किशोर घायल हुए।

प्रवक्ता ज़खारोवा ने आरोप लगाया कि यूक्रेनी सेना लगातार आम रूसी नागरिकों को निशाना बना रही है, जो अपने दैनिक कार्यों में लगे रहते हैं। रूस ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है और कहा है कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा। Russia Ukraine drone attack

Russia Ukraine War Update: शांति वार्ता के बाद कीव पर रूस का बड़ा हवाई हमला, मची अफरा तफरी
Russian attack on Kiev: नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से बीते सप्ताह कई बैठकें आयोजित की गईं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। इसी बीच, रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बड़ा हवाई हमला कर दिया है। यह हमला राजधानी के सोलोमिंस्की ज़िले में किया गया, जहां विभिन्न स्थानों पर मलबा फैल गया और भीषण आग लग गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह हमला 30 जुलाई की रात ड्रोन के माध्यम से किया गया था, जिससे कीव के कई हिस्सों में आग की घटनाएँ सामने आईं। इस हमले में कम से कम छह लोगों के घायल होने की सूचना है। Russia Ukraine War Update

कीव की सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने टेलीग्राम के माध्यम से जानकारी दी कि, “शत्रु लगातार हमले कर रहा है। सोलोमिंस्की जिले में पांच स्थानों पर हमले की पुष्टि हो चुकी है। एक शैक्षणिक संस्थान में आग लग गई है, कुछ वाहन जल चुके हैं, और एक आवासीय भवन की नौवीं मंज़िल पर मलबा गिरा है।”

कीव के आसपास के लगभग दस अन्य स्थानों पर भी हमले किए गए

इसके अतिरिक्त, कीव के आसपास के लगभग दस अन्य स्थानों पर भी हमले किए गए, जिनमें कई आवासीय मकानों, गाड़ियों और एक विद्यालय को नुकसान पहुँचा है। इससे पूर्व मंगलवार को रूस ने यूक्रेन के चेर्निहीव क्षेत्र में स्थित एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र को निशाना बनाया था। इस हमले में तीन यूक्रेनी सैनिकों की मृत्यु हो गई, जबकि 18 लोग घायल हुए। हालांकि, रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि इस हमले में लगभग 200 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं।

यूक्रेन के पास लगभग दस लाख सैन्यकर्मी हैं, लेकिन मानव संसाधन की कमी और ड्यूटी से अनुपस्थित रहने जैसी समस्याओं के कारण अग्रिम पंक्तियों की सैन्य इकाइयाँ कमजोर होती जा रही हैं। इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द समाप्त नहीं हुआ, तो अगले दस दिनों के भीतर रूस पर नया व्यापारिक प्रतिबंध (टैरिफ) लगाया जाएगा। Russia Ukraine War Update